ईश्वर मर गया

SHARE:

हर रात मोबाइल पर देश- दुनिया की खबरें सोशल मीडिया का चक्कर यूट्यूब की सैर इसी में रोज बदलती है तारीख़ और सुबह उठने में देरी- इस लाॅकडाउन में सुबह

ईश्वर मर गया

                           

 हर रात मोबाइल पर देश- दुनिया की खबरें
 सोशल मीडिया का चक्कर
 यूट्यूब की सैर
इसी में रोज बदलती है तारीख़
 और सुबह उठने में देरी- 
इस लाॅकडाउन में सुबह की 
अदरक वाली चाय

मैं खुद ही बनाता हूं  

उसके बाद दूध, सब्जी वगैरह लाने
 बाजार निकल जाता हूं
 पर आज उठने में अतिशय देरी 
तो श्रीमती ही निकल पड़ी थी 
बाजार से दूध और सब्जी लाने
 मैं अभी चाय की चुस्कियां ले ही रहा था 
और अख़बार की सुर्खियों पर
नजरें दौड़ा रहा था 
तभी हांफती हुई श्रीमती जी वापस आ गईं
और चिल्ला उठीं- ईश्वर मर गया ! 
मेरे हाथ का प्याला छलक उठा था
क्या कहा- ईश्वर मर गया? 
 अभी तक तो आंखों के सामने 
मोबाइल की खबरें और 
अख़बारों की सुर्खियां ही तैर रही थीं
 अस्पतालों में बेड की कमी 
ऑक्सीजन और दवाईयों की किल्लत
वैक्सीन लगवाने से लिए लंबी कतार
 सरकारों की आपसी तकरार
 मर रहे लोग, लग रहे लाशों के अम्बार
 श्मशान घाट, कब्रें भर चुकीं
अब लाशें बह रही नदियों में 
बयां कर रही सरकारी दावों की
खोखली, निर्लज्ज दास्तान
 हर ओर छिड़ा है कोरोना का रोना 
आ रही है लहर पर लहर 
बरस रहा है कहर दर कहर
दुनिया के वैज्ञानिक कर रहे 
खोजों पर खोजें 
भीषण महामारी पर कब लगेगी लगाम
 सब कर रहे पूजा-अर्चना सुबहो-शाम 
कोई कहता वाहेगुरु, या इलाही, जय श्री राम
 हर ओर मचा है ये कैसा कोहराम 
अचानक मेरे विचारों पर लगा विराम 
जब श्रीमती जी फिर बुदबुदाईं- 
 ईश्वर मर गया, ईश्वर मर गया ..
मुझे विश्वास नहीं हुआ 
मैंने आनन-फानन चप्पल पहनी 
और बाहर बाजार जा पहुंचा 
उस पुराने बरगद पेड़ के नीचे 
जहां छोटी सी गुमटी है 
 मिलता है वहां दूध, दही, ब्रेड और अंडे 
लोग- बाग खड़े होकर आवाज लगाते 
ईश्वर भाई दो दूध, ईश्वर अंकल ब्रेड देना 
कोई बंगाली महिला आवाज देती-
ईश्शोर दा आमाके चारटा डीम देबेन
  मैं भी हर रोज भीड़ से थोड़ी दूर ही खड़ा होता और वहीं से आवाज लगा देता-
 हे ईश्वर, मेरी भी सुनो
 तीन अमूल ताजा और एक दही देना 
वो मेरी और मुस्कुरा कर देखता
 और हाथ से रुकने का इशारा करता 
सबको बड़े प्यार से सम्मान देता, सामान देता कभी कभार उसकी बीवी भी 
उसका सहयोग करने आ जाती 
पता चला कोरोना की दूसरी लहर 
उसे दो दिनों में ही बहा ले गई 
सभी अवाक थे,हतप्रभ थे 
हर रोज सुनने को मिलती हैं
 हृदय विदारक खबरें 
कोई साहित्यकार, पत्रकार, मित्र, रिश्तेदार 
छोड़ रहा है ये फ़ानी संसार 
टूट रहा है कोरोना का जानलेवा कहर
 लाशों में तब्दील हो रहा,क्या गांव क्या शहर 
मैं भारी मन से वापस घर लौटता हूं 
और पत्नी को देखकर बोल उठता हूं-
सचमुच ईश्वर मर गया …






- रावेल पुष्प
नेताजी टावर,278/ए, एन एस सी बोस रोड
कोलकाता - 700047.
मो. 9434198898
ईमेल: rawelpushp@gmail.com

COMMENTS

Leave a Reply: 7
  1. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 26 मई 2021 को साझा की गयी है.............. पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. रावेल भाई, इतना हताश मत होइए। आप और हम अभी सही सलामत है क्या यह ईश्वर की कृपा नही है? वैसे भी जो मर सकता है, वो ईश्वर हो ही नही सकता।

    जवाब देंहटाएं
  3. ओह, बहुत मार्मिक । कितना बेबस हो गया इंसान ।

    जवाब देंहटाएं
  4. शब्दों के माध्यम से वर्तमान त्रासदी की तस्वीर उकेरती मार्मिक रचना

    जवाब देंहटाएं
  5. galati ho gayee ! yadi ptaa hota darwaja band kie baithe ho to kabhi naa aataa

    जवाब देंहटाएं
  6. मार्मिक काव्य चित्र जो आँखें नम कर गया | ईश्वर जैसे ना जाने कितने प्यारे काल के गाल में समा गये |

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका