पृथ्वी को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना ही अर्थ डे का रिटर्न गिफ्ट व र्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस | देखा जाये तो अर्थ डे, बर्थ डे से म...
पृथ्वी को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना ही अर्थ डे का रिटर्न गिफ्ट
वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस | देखा जाये तो अर्थ डे, बर्थ डे से मिलता जुलता है, अर्थात पृथ्वी का जन्म दिवस | पर्यावरणीय सुरक्षा उपाय को दर्शाने के लिये साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के बारे में लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिये 22 अप्रैल को पूरे विश्व भर के लोगों के द्वारा एक वार्षिक कार्यक्रम के रुप में हर साल विश्व पृथ्वी पृथ्वी दिवस को मनाया जाता है। पहली बार, इसे 1970 में मनाया गया और उसके बाद से लगभग 192 देशों के द्वारा वैश्विक आधार पर सालाना इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। कोविड 19 ने इस दिवस को मनाने की जरुरत को पुनर्जीवित किया है | पिछले वर्ष इस महामारी ने कई लोगो को अकाल मौत दी थी और इस समय भी भारत सहित दुनिया के तमाम देश फिर उसी स्थिति में है | भारत की स्थिति तो इस समय बेहद चिंता जनक है | इस दिन दिन लोग धरती की सुरक्षा से संबंधित बाहरी गतिविधियों में शामिल होते हैं जैसे नये पेड़-पौधों को लगाना, पौधा रोपण, सड़क के किनारे का कचरा उठाना, गंदगियों का पुर्नचक्रण करना, ऊर्जा संरक्षण आदि।
![]() |
विश्व पृथ्वी दिवस |
इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “रीस्टोर दी अर्थ अर्थात पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें” | वैसे तो मनुष्य द्वारा प्रकृति पर किये गए अत्याचारों की वजह से पिछले कई वर्षो से वैश्विक स्तर पर पृथ्वी की बचाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम लाये गए और इनमे कुछ हद तक सफलता भी मिली है | भूटान जैसे राष्ट्रों में कार्बन उत्सर्जन का कम होना , ओजोन परत के क्षरण में कमी आना इसके कुछ उदाहरण है | परन्तु कोरोना काल ने एक बार पुनः ये साबित किया है कि पृथ्वी और पर्यावरण से छेड़छाड़ बहुत भारी पड़ने वाली है | शमशानों में शवो की अंतिम क्रिया करने के लिए 18-18 घंटे इंतजार करना, जगह की कमी होने पर पुरानी कब्रों को खोद कर नए शवों को दफनाना, ये सब इस बात संकेत है कि इस समय की गयी लापरवाही आने वाली पीढी को भी परेशानी में डाल सकती है |
इस वैश्विक समस्या का समाधान त्वरित दिखाई नहीं पड़ता और ना ही हम सरकारों के भरोसे बैठ सकते है | हर व्यक्ति की ये जिम्मेदारी है कि वो इस समस्या को यदि कम ना कर सके तो बढ़ाये भी नहीं | आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हम ये प्रण ले कि पर्यावरण को समर्पित विश्व के सबसे बड़ा नागरिक आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे और जन स्वास्थ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मानव इतिहास की इस भयंकर महामारी को समाप्त करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे |
बर्थ डे पर रिटर्न गिफ्ट देने का भी प्रचलन है क्यों ना हम सब इस पृथ्वी दिवस पर प्रकृति को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना, जितनी जरुरत हो उतना ही लेंगे, और आने वाली पीढ़ी को बेहतर प्राकृतिक वातावरण देने का रिटर्न गिफ्ट दे |
- डॉ लोकेन्द्र कुमार ओझा,
सहायक प्राध्यापक (रसायन)
प्रारंभ स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन
झज्जर (हरियाणा) , 9039663738
Nice Information excellent work
जवाब देंहटाएंOosm information
जवाब देंहटाएं