गिल्लू महादेवी वर्मा की कहानी

SHARE:

गिल्लू कहानी महादेवी वर्मा ncert class 9 hindi chapter gillu ncert class 9 hindi chapter gillu mcq ncert class 9 hindi chapter 1 gillu ncert solutions

गिल्लू कहानी महादेवी वर्मा


गिल्लू कहानी महादेवी वर्मा ncert class 9 hindi chapter gillu ncert class 9 hindi chapter gillu mcq ncert class 9 hindi chapter 1 gillu ncert solutions for class 9 hindi sanchayan chapter 1 gillu summary ncert solutions for class 9 hindi sanchayan chapter 1 gillu  ncert class 9 hindi chapter gillu solutions कक्षा 9 हिंदी NCERT Class 9 Hindi Class 9 Hindi Gillu Katha notes कक्षा 9 हिंदी पाठ गिल्लू, महादेवी वर्मा कक्षा 9 Hindi Course b गिल्लू कक्षा 9 Mahadevi Verma गिल्लू कहानी महादेवी वर्मा गिल्लू कहानी महादेवी वर्मा की गिल्लू और महादेवी वर्मा की कहानी stories of Mahadevi Verma 
                       

गिल्लू पाठ का सारांश 

प्रस्तुत पाठ या संस्मरण गिल्लू लेखिका महादेवी वर्मा जी के द्वारा लिखित है | इस पाठ के माध्यम से लेखिका महादेवी वर्मा जी ने गिलहरी जैसे एक चंचल और छोटे जीव के प्रति प्रेम का चित्रण किया है | प्रस्तुत पाठ में लेखिका ने गिलहरी के विभिन्न क्रियाकलापों और जीवन का बड़ी रोचकता से चित्रण किया है | 

प्रस्तुत पाठ या संस्मरण के अनुसार, एक बार लेखिका महादेवी वर्मा जी की दृष्टि बरामदे में गिलहरी के एक छोटे से बच्चे पर पड़ी, जो अनुमानतः अपने घोंसले से ज़मीन पर गिर गया होगा | उस गिलहरी के बच्चे को दो कौवे मिलकर अपना शिकार बनाने की तैयारी में जुटे थे | तत्पश्चात्, लेखिका ने गिलहरी के घायल बच्चे को कौवे की चोंच या गिरफ़्त से बचाकर अपने रूम ले गई और उसका मरहम-पट्टी किया | प्रस्तुत पाठ के अनुसार, लेखिका के द्वारा किए गए उपचार और देखभाल के पश्चात् तीसरे दिन गिलहरी का बच्चा इतना स्वस्थ हो गया था कि वह अपने पंजो से लेखिका की ऊँगली पकड़ने लगा था | लेखिका ने उस गिलहरी के बच्चे का नाम 'गिल्लू' रखा | तीन से चार महीने में गिल्लू के चिकने रोएँ, झब्बेदार पूँछ और चमकती आँखों की प्रगति सभी को आश्चर्य में डालने लगीं थी | आगे पाठ के अनुसार, महादेवी वर्मा जी ने फूल रखने वाली एक हल्की डलिया में रुई बिछाकर तार से खिड़की पर लटका दिया था, जो अगले दो सालों तक गिल्लू के रहने का ठिकाना बन गया | आगे पाठ के अनुसार, गिल्लू अकसर लेखिका का ध्यान खींचने के लिए लेखिका के पैर तक आता और तुरन्त अपने चंचल भरे अंदाज़ में पर्दे पर चढ़ जाता | तत्पश्चात्, पुनः उसी तेजी से उतरने-चढ़ने की क्रिया जारी रखता | गिल्लू दौड़ लगाने का काम तब तक करता रहता, जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए तत्पर न हो जाती | तत्पश्चात्, गिल्लू अपनी ख़ूबसूरत चमकीली आँखों के द्वारा लेखिका के क्रियाकलापों पर भी नज़र रखा करता | भूख लगने पर वह लेखिका को चिक-चिक कर आवाज़ लगाता | 

प्रस्तुत पाठ के अनुसार, एक दिन गिल्लू के जीवन में पहले बसंत का आगमन हुआ | गिल्लू खिड़की के जाली के
गिल्लू महादेवी वर्मा की कहानी
पास जाकर बैठा रहता | अन्य गिलहरियाँ भी वहाँ आकर चिक-चिक करती रहती थीं | इस क्रियाकलाप को देखकर लेखिका ने जाली के एक हिस्से को खोलकर गिल्लू को बाहर आजाद छोड़ दिया | इस प्रकार लेखिका के कमरे से बाहर जाने पर गिल्लू भी जाली से बाहर चला जाता | तत्पश्चात्, दिन भर दूसरे गिलहरियों के साथ उछलता-कूदता और शाम होते ही अपने झूले में वापस आ जाता | जब लेखिका खाना खाते रहती, तब गिल्लू अकसर लेखिका के कमरे में पहुँचता और थाली में बैठ जाने को व्याकुल हो उठता | बहुत मुश्किल से लेखिका ने गिल्लू को थाली के पास बैठना सिखाया | बाद में गिल्लू लेखिका के खाने के वक़्त साथ में बैठता करता और चावल का एक-एक दाना बड़ी सफाई से खाता | आगे प्रस्तुत पाठ के अनुसार, गिल्लू का पसंदीदा खाद्य पदार्थ काजू था | जब गिल्लू को कई दिनों तक काजू नहीं मिलता, तब वह दूसरे खानें की चीजों को भी लेना बंद कर देता | कभी उन चीज़ों को झूले से नीचे फेंक देता था | 


प्रस्तुत संस्मरण के अनुसार, एक रोज लेखिका मोटर दुर्घटना में आहत हो गईं, जिससे उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रुकना पड़ा | जब लेखिका अस्पताल में थी, तब गिल्लू ने काजू लेना काफी कम कर दिया था | तत्पश्चात्, जब लेखिका अस्पताल से घर लौटी, तब गिल्लू लेखिका के सिरहाने बैठकर अपने नन्हें और कोमल पंजों से लेखिका के सर और बालों को धीरे-धीरे सहलाता | गर्मी के दिनों में गिल्लू लेखिका के पास रखी सुराही पर लेट जाता | इस प्रकार, वह लेखिका के करीब रहने के साथ-साथ ठंडक में भी रहता | 

आगे प्रस्तुत पाठ या संस्मरण के अनुसार, वास्तव में गिलहरियों की उम्र दो वर्ष से अधिक नहीं होती है | इसलिए गिल्लू के जीवन का भी अंत आ गया था | उस रोज पूरा दिन उसने कुछ नहीं खाया-पीया | रात में वह झूले से उतरा और लेखिका के बिस्तर पर आ गया | वह ठंडे पंजों से लेखिका की उँगली पकड़कर चिपक गया | जब लेखिका ने गिल्लू को ठंड के जकड़ में पाया तो उसने गिल्लू को हीटर जलाकर ऊष्मा देने की कोशिश किया | परन्तु, लेखिका की हर कोशिश व्यर्थ रही | अंततः गिल्लू हमेशा के लिए सो गया | तत्पश्चात्, लेखिका ने मृत गिल्लू का सोनजुही की लता के नीचे समाधि बना दी | अत: लेखिका को सोनजुही में एक पीली कली को देखकर गिल्लू की याद आ गई थी...|| 



महादेवी वर्मा का जीवन परिचय

प्रस्तुत पाठ की लेखिका महादेवी वर्मा जी हैं | इनका जीवनकाल 1907 से 1987 के दरम्यान रहा है | इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है | इन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी नवाज़ा गया और वे साहित्य अकादमी की फैलो भी रहीं हैं | लेखिका महादेवी वर्मा जी हिन्दी के महत्वपूर्ण काव्ययुग-छायावाद के कवि-चतुष्ट्य में से एक हैं | लेखिका प्रेम और करूणा से ओत-प्रोत काव्य गीतों एवं संस्मरणात्मक रेखाचित्रों के लिए बहुप्रशंसित | 

प्रमुख कृतियाँ - 
इनकी प्रमुख कृतियाँ हैं --- रश्मि, नीरजा, नीहार, दीपशिखा, यामा (कविता संग्रह) ;  श्रृंखला की कड़ियाँ (निबंध) ;  अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएं (संस्मरण)...||  



गिल्लू पाठ का प्रश्न उत्तर


प्रश्न-1 सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे ? 

उत्तर- 
प्रस्तुत पाठ या संस्मरण के अनुसार, सोनजुही में लगी पीली कली को देखकर लेखिका के मन में उस नन्हीं गिलहरी की याद आ गई, जिसे वह प्यार से 'गिल्लू' कहके पुकारा करती थीं | 

प्रश्न-2 पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी क्यों कहा गया है ? 

उत्तर- 
प्रस्तुत पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी इसलिए कहा गया है, क्योंकि कौआ जब छत पर बैठकर अपनी आवाज़ से प्रियजनों के आने की सूचना देता है, तो इसे अच्छे व्यवहार के कारण समादरित की श्रेणी में रखते हैं | लेकिन जब कौए की आवाज़ बहुत कड़वी होती है, तो इसे अनादरित की श्रेणी में रखते हैं | 

प्रश्न-3 गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार किस प्रकार किया गया ? 

उत्तर- प्रस्तुत पाठ के अनुसार, लेखिका महादेवी वर्मा जी ने गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार पूरी निष्ठा से किया | लेखिका ने उस नन्हें घायल गिलहरी को अपने कमरे में ले जाकर रुई से उसका घाव पोंछा | तत्पश्चात्, उस पर पेंसिलिन दवा लगाने के बाद उसके मुँह में दूध डालने की कोशिश की, परन्तु उसका मुँह खुल नहीं सका | लगभग तीन दिन के बाद उसने आँखे खोली और धीरे-धीरे स्वस्थ हुआ | इस प्रकार लेखिका ने उस गिलहरी के बच्चे की खूब सेवा की | 

प्रश्न-4 लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था ? 

उत्तर- प्रस्तुत पाठ के अनुसार, लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू लेखिका के पैर तक आता और तुरन्त अपने चंचल भरे अंदाज़ में पर्दे पर चढ़ जाता | तत्पश्चात्, पुनः उसी तेजी से उतरने-चढ़ने की क्रिया जारी रखता | गिल्लू दौड़ लगाने का काम तब तक करता रहता, जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए तत्पर न हो जाती |

प्रश्न-5 गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी गई और उसके लिए लेखिका ने क्या उपाय किया ? 

उत्तर- 
प्रस्तुत पाठ के अनुसार, जब एक दिन गिल्लू के जीवन में पहले बसंत का आगमन हुआ | गिल्लू खिड़की के जाली के पास जाकर बैठा रहता | अन्य गिलहरियाँ भी वहाँ आकर चिक-चिक करती रहती थीं | इस क्रियाकलाप को देखकर लेखिका ने जाली के एक हिस्से को खोलकर गिल्लू को बाहर आजाद छोड़ देना जरूरी समझा | इस प्रकार लेखिका के कमरे से बाहर जाने पर गिल्लू भी जाली से बाहर चला जाता | तत्पश्चात्, दिन भर दूसरे गिलहरियों के साथ उछलता-कूदता और शाम होते ही अपने झूले में वापस आ जाता |

प्रश्न-6 गिल्लू किन अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था ? 

उत्तर- 
प्रस्तुत पाठ के अनुसार, जब लेखिका मोटर दुर्घटना में आहत हो गईं और कुछ दिन वह अस्पताल में रुकने के पश्चात् घर लौटी, तब गिल्लू लेखिका के सिरहाने बैठकर अपने नन्हें और कोमल पंजों से उनके सर और बालों को धीरे-धीरे सहलाता रहता | इस प्रकार हम कह सकते हैं कि गिल्लू सच्चे अर्थों में परिचारिका की भूमिका का निर्वहन कर रहा था | 

प्रश्न-7 गिल्लू की किन चेष्टाओं से यह आभास मिलने लगा था कि अब उसका अंत समय समीप है ? 

उत्तर- 
प्रस्तुत पाठ या संस्मरण के अनुसार, वास्तव में गिलहरियों की उम्र दो वर्ष से अधिक नहीं होती है | इसलिए गिल्लू के जीवन का भी अंत आ गया था | उस रोज पूरा दिन उसने कुछ नहीं खाया-पीया | 

रात में वह झूले से उतरा और लेखिका के बिस्तर पर आ गया | वह ठंडे पंजों से लेखिका की उँगली पकड़कर चिपक गया | जब लेखिका ने गिल्लू को ठंड के जकड़ में पाया तो उसने गिल्लू को हीटर जलाकर ऊष्मा देने की कोशिश किया | परन्तु, लेखिका की हर कोशिश व्यर्थ रही | अंततः गिल्लू हमेशा के लिए सो गया | गिल्लू की इन्हीं चेष्टाओं से यह आभास मिलने लगा था कि अब उसका अंत समय समीप है | 

प्रश्न-8 'प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया' --- का आश्य स्पष्ट कीजिए | 

उत्तर- 'प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया' --- का आश्य यह है कि सुबह की सुगबुगाहट के साथ ही गिल्लू की मृत्यु हो गई थी | वह चिरनिद्रा में सो गया, ताकि किसी और जीवन में जन्म लेकर एक नई ज़िंदगी पा सके | 

प्रश्न-9 सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में किस विश्वास का जन्म होता है ? 

उत्तर - प्रस्तुत पाठ या संस्मरण के अनुसार, सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में इस विश्वास का जन्म होता है कि इस छोटे से जीव को इस बेल पर लगे फूल के रूप में देखेगी | सोनजुही की लता में जब पीले फूल खिलेंगे तो लेखिका के सामने गिल्लू की यादें ताज़ा हो जाएँगी | परिणामतः गिल्लू संतोष से भर जाएगी | 



गिल्लू कहानी महादेवी वर्मा पाठ से संबंधित शब्दार्थ 


• स्निग्ध - चिकना
• विस्मित - आश्चर्यचकित
• लघुगात - छोटा शरीर
• अपवाद - सामान्य नियम से अलग
• परिचारिका - सेविका
• मरणासन्न - जिसकी मृत्यु निकट हो
• उष्णता - गर्मी
• पीताभ - पीले रंग का
• सोनजुही - एक प्रकार के पीला फूल
• अनायास - अचानक
• हरीतिमा - हरियाली
• लघुप्राण - छोटा जीव
• छुआ-छुऔवल - चुपके से छूकर छुप और फिर छूना
• काकभुशुंडि - एक रामभक्त ब्राह्मण जो लोमश ऋषि के शाप से कौआ हो गए
• समादरित - विशेष आदर
• अनादरित - बिना आदर के
• अवतीर्ण - प्रकट
• कर्कश - कटु
• काकद्वय - दो कौए
• निश्चेष्ट - बिना किसी हरकत के  | 


COMMENTS

Leave a Reply: 1
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1413,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,30,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,72,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,24,प्रेमचंद,40,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,19,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,11,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,118,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,53,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,70,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,349,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,4,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,86,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,341,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,102,hindi stories,656,hindi-gadya-sahitya,7,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,14,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,38,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: गिल्लू महादेवी वर्मा की कहानी
गिल्लू महादेवी वर्मा की कहानी
गिल्लू कहानी महादेवी वर्मा ncert class 9 hindi chapter gillu ncert class 9 hindi chapter gillu mcq ncert class 9 hindi chapter 1 gillu ncert solutions
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjhnq6v950OeluIDEHsiF-k0FQq2JOQZ9ZN8MfWBFzLwC_g4ji6fhGRK-wBaiLlqA2Cv5nOKJ5JKFSAwvS-BWefBIcqReunthA-lJ6tYhA5CUNwLlaUujdRNcs5jeluEo-IfOR7lny-uiGf/s320/%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2580-%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25BE.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjhnq6v950OeluIDEHsiF-k0FQq2JOQZ9ZN8MfWBFzLwC_g4ji6fhGRK-wBaiLlqA2Cv5nOKJ5JKFSAwvS-BWefBIcqReunthA-lJ6tYhA5CUNwLlaUujdRNcs5jeluEo-IfOR7lny-uiGf/s72-c/%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2580-%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25BE.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2020/11/ncert-class-9-hindi-chapter-gillu.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2020/11/ncert-class-9-hindi-chapter-gillu.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका