म्याऊँ म्याऊँ कविता NCERT Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 3

SHARE:

म्याऊँ म्याऊँ कविता NCERT Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 3 Miyaun Miyaun म्याऊँ, म्याऊँ Chapter 3 Class 2 Hindi With Question & Answers NCERT म्याऊँ म्याऊँ कविता Myau Myau Class 2 Chap 3 Hindi NCERT म्याऊँ म्याऊँ प्रश्न उत्तर Question Answers meow meow questions answers meow meow class 2 meow meow questions answers class म्याऊँ म्याऊँ Meow Meow Billi Karti meow meow billi in hindi meow meow poem in hindi Kids Poems In Hindi class 2 chapter 3 hindi cbse class 2 ncert hindi for class 2 chapter 3 hindi म्याऊँ म्याऊँ कविता का अर्थ

म्याऊँ म्याऊँ कविता NCERT Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 3


Miyaun Miyaun म्याऊँ, म्याऊँ  Chapter 3  Class 2 Hindi With Question & Answers  NCERT म्याऊँ म्याऊँ कविता Myau Myau Class 2 Chap 3 Hindi NCERT म्याऊँ म्याऊँ प्रश्न उत्तर Question Answers meow meow questions answers meow meow class 2 meow meow questions answers class  म्याऊँ म्याऊँ Meow Meow Billi Karti meow meow billi in hindi meow meow poem in hindi Kids Poems In Hindi class 2 chapter 3 hindi cbse class 2 ncert hindi for class 2 chapter 3 hindi 

म्याऊँ म्याऊँ कविता  का अर्थ 


सोई सोई एक रात मैं
एक रात मैं सोई-सोई
रोई एकाएक बिलखकर
एकाएक बिलखकर रोई।

रोती क्यों ना, मुझे नाक पर
मुझे नाक की एक नोक पर
काट गई थी चुहिया चूँटी
चुहिया काट गई चूंटी भर।

व्याख्या - म्याऊँ म्याऊँ कविता में एक लड़की अपने आप को चूहे से किस प्रकार  बचाया ,बताती है। वह कहती है कि एक रात ,वह बहुत गहरी नींद में सोई हुई थी कि तभी अचानक वह जोर जोर से रोने लगी। रोने का कारण यह था कि उसे नाक पर किसी चुहिया ने काट लिया था।

सचमुच बहुत डरी चुहिया से
म्याऊँ म्याऊँ कविता
म्याऊँ म्याऊँ कविता
चुहिया से सच बहुत डरी मैं
खड़ी देखकर चुहिया को मैं
लगी काँपने घड़ी-घड़ी मैं।

सूझा तभी बहाना मुझको
मुझको सूझा एक बहाना
जरा डराना चुहिया को भी
चुहिया को भी ज़रा डराना।

कैसे भला डराऊँ उसको
कैसे उसको भला डराऊँ
धीरे से मैं बोली म्याऊँ
म्याऊँ म्याऊँ म्याऊँ म्याऊँ।

व्याख्या - वह चुहिया से बहुत डर जाती है। वह चुहिया को अपने बिस्तर के सामने खड़ी देखकर कांपने लगी। चुहिया को हटाने को लेकर उसके दिमाग में एक बहाना आया। वह लड़की चुहिया को डराना चाहती थी ,ताकि चुहिया उसे दुबारा न काटे। वह सोचने लगी कि चुहिया को कैसे डराया जाए। तभी उसे लगा कि बिल्ली की आवाज में चुहिया को डराया जाए। इसीलिए वह म्याऊँ म्याऊँ की आवाज करने लगी और यह सुनकर चुहिया भाग खड़ी हुई। 

म्याऊँ म्याऊँ कविता के प्रश्न उत्तर 


सुहानी की बात 
प्र. तुम्हें अपनी दोस्त सुहानी याद है न? उसका एक दोस्त भी था। उस नटखट दोस्त का नाम लिखो।

उ. सुहानी के नटखट दोस्त का नाम सोहन है ,जो सुहानी से भी ज्यादा नटखट है। 

प्र. इस कविता में बिल्ली की आवाज़ किसने निकाली है? उसका भी नाम सोचो।

उ. इस कविता में बिल्ली  की आवाज रोशनी नाम की लड़की ने निकाली थी। 

प्र. अगर सुहानी इस लड़की की दोस्त होती तो क्या करती?

उ. यदि सुहानी ,इस लड़की की दोस्त होती ,तो दोनों घर में खूब मस्ती करती। सारा दिन खेलते। घर के चूहों की तो शामत आ जाती। 

डरना मत 
प्र.कविता में लड़की ने म्याऊँ की आवाज़ निकाली थी। म्याऊँ की आवाज़ सुनकर चुहिया पर क्या असर हुआ होगा?

उ. म्याऊ की आवाज सुनकर चुहिया बहुत डर गयी होगी। उसे लगा होगा कि अभी बिल्ली उसे खा जायेगी। अब वह कभी लड़की के कमरे में नहीं आएगी। 

प्र.तुम्हें सबसे ज्यादा डर किससे लगता है? तब तुम क्या करते हो?

उ. मुझे सबसे ज्यादा डर रात को अकेले कमरे में लगता है। जब मैं रात को अकेले कमरे में रहता हूँ ,तो हनुमान चालीसा पढता हूँ। इसे पढ़कर मैं डरती नहीं हूँ। 

प्र. अब बताओ तुम्हें अगर उसे डराना हो तो कैसे डराओगे? क्या करोगे?

उ. यदि मुझे चुहिया को डराना होगा ,तो मैं जोर जोर से ताली बजाऊँगी ,जिससे वह शोर सुनकर भाग जाए। 

बना गया वाक्य 
प्र. नीचे लिखे शब्दों का वाक्यों में इस्तेमाल करो - 

उ. सूझा - मेरे दिमाग में चुहिया से बचने का उपाय सूझा। 

धीरे से - मैंने धीरे से कमरे का दरवाजा खोला। 

सचमुच - चूहा सचमुच में शरारती होता है। 

बहाना - रामू हर काम में बहाना बनाता है। 

चुटकी 

प्र. चूंटी अँगूठे और उँगलियों से भरी जाती है। अँगूठे और उँगलियों से और कौन-कौन से काम किए जा सकते हैं?

उ. चुटकी बजाना , नमक डालना ,पैर में से काँटा निकालना ,बहुत अच्छा का संबोधन करना आदि। 


शब्दों का उलट फेर 
प्र. नीचे लिखी बातों को दो तरीकों से लिखो - 

उ.चौराहे पर गाय खड़ी थी। 
शेर जंगल में घुस गया। 


COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका