हिंदुत्व में विज्ञान

SHARE:

वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं हिन्दू धर्म ग्रंथों के श्लोक हिंदुत्व में विज्ञान , पुस्तक को पढ़ते हुए मुझे एक साथ विज्ञान , धर्म ग्रन्थ और प्रचलित मान्यताओं के साथ- साथ बहुत सी भ्रांतियों से होकर गुजरना पड़ रहा है | यह पुस्तक सभी बुद्धिजीवियों को अपने ग्रन्थ पढ़ने और उसकी कसौटी पर विज्ञान को परखने हेतु प्रेरित करता है |

वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं हिन्दू धर्म ग्रंथों के श्लोक 

                  
हिंदुत्व में विज्ञान , पुस्तक को पढ़ते हुए मुझे एक साथ विज्ञान , धर्म ग्रन्थ और प्रचलित मान्यताओं के साथ- साथ बहुत सी भ्रांतियों से होकर गुजरना पड़ रहा है | यह पुस्तक सभी बुद्धिजीवियों को अपने ग्रन्थ पढ़ने और उसकी कसौटी पर विज्ञान को परखने हेतु प्रेरित करता है |  
                  
इंजीनियर अनंत पुरोहित की इस पुस्तक में उन्होंने – श्री विष्णु पुराण , मत्स्य पुराण , यजुर्वेद , महाभारत , मनुस्मृति और श्रीमद्भागवत ग्रंथों के कुछ श्लोकों का ब्याख्या सहित विशेष तौर पर उल्लेख किया है | इस ब्याख्या से यह प्रतीत होता है कि लेखक को हिंदी , संस्कृत और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान है और उनकी रूचि इन ग्रन्थों को मथने में है | इस पुस्तक के द्वारा लेखक उन लोगों को जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं जो बिना कुछ पढ़े ही अपनी महान शाब्दिक धरोहरों को खोखला मानते हैं और उसकी मनगढ़ंत ब्याख्या के आगे अपना आत्मसमर्पण कर देते हैं | इसमें प्रकाशित कई अंश OpIndia में पूर्व प्रकाशित हो चुके हैं | 
                   
हिंदुत्व में विज्ञान
इस पुस्तक में विज्ञान के कुछ सिद्धांतों को परखने की सफल कोशिश की है वह इस प्रकार है – आइन्स्टीन का सापेक्षता सिद्धांत , बिग बैंग सिद्धांत , द्रब्य – उर्जा साम्यता का सिद्धांत , उष्मागतिकी का सिद्धांत , समय तन्यता का सिद्धांत हाइड्रोजन बम का सिद्धांत और सौरमंडल की अवधारणा | इन सिद्धांतों को परखने के लिए बाकायदा उन ग्रंथों के श्लोक और पृष्ठ नम्बर भी दिए गए हैं ; इनकी ऐसी तर्कसम्मत ब्याख्या वही कर सकता है जिसने विज्ञान भी पढ़ा हो | 

इस पुस्तक के कुछ अंश इस प्रकार हैं – 

....ग्रंथों को अवैज्ञानिक कहने से पूर्व ठीक से पढ़ना और समझना आवश्यक है | [30]

....अपनी अज्ञानता का आरोप हम दूसरे पर नहीं लगा सकते | [43]  

....जैसे ही हिन्दू धर्मशास्त्रों में मैं एक नया वैज्ञानिक तथ्य खोजता हूँ , प्राचीन ऋषियों के ज्ञान के प्रति मैं श्रद्धा से झुक जाता हूँ और अपनी अंतरात्मा से थोड़ा और अधिक हिन्दू बन जाता हूँ | ... [45]   

इस पुस्तक के सभी अध्याय पढ़ने को हमें आमंत्रित करते हैं – 

1 मनुस्मृति में महाविस्फोट का सिद्धांत    
2 यजुर्वेद में द्रब्यमान -उर्जा साम्यता 
3 श्रीमद्भागवत पुराण में समय तन्यता    
4 उष्मागतिकी और आत्मागातिकी में समानता     
5 धर्मग्रंथों में सूर्यास्त की अवधारणा   
6 कुछ पौराणिक घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण और    
7 मत्स्यपुराण में हाइड्रोजन बम का सिद्धांत | 
                        
इस पुस्तक में वर्तमान में प्रचलित भ्रामक जानकारियों पर लेखक ने प्रहार किया गया है और अपने अध्ययन को साबित करने की एक कोशिश की है तथा पुराणों में छिपे गौरवशाली अतीत और संस्कृति को सिद्ध किया है | आशा है की यह पुस्तक पाठकों एवं शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा |

इस पठनीय एवं ज्ञान चक्षु खोलने वाले पुस्तक के लिए मेरी – शुभकामनाएँ | 


हिंदुत्व में विज्ञान– अनंत पुरोहित ‘अनंत’– खटखटी [बसना] 
प्रकाशक – रवीना प्रकाशन,गंगा विहार-दिल्ली 94,सन - 2020 
पृष्ठ – 48 , मूल्य – 350/- Rs., ISBN NO.– 9 788194 660736   





- रमेश कुमार सोनी , 
जे.पी. रोड – बसना [ महासमुंद ] छत्तीसगढ़ 

COMMENTS

Leave a Reply: 1
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका