गांव में कोई भी प्यासा नहीं सोता है हमारे जीवन में या हमारे आस पास के लोगों के जीवन में कुछ ऐसा घटित हो जाए जिस पर विश्वास कर पाना संभव ना हो।हमारे गांव में एक बात प्रचलित है कि रात को सब पानी पीकर सोते हैं। कोई भी प्यासा नहीं सोता है। ऐसा कहते हैं कि यदि कोई प्यासा सो जाता है तो कुछ अनचाहा घटित हो जाता है। एक बच्चे के साथ ऐसा ही हुआ था। जिस पर विश्वास करना कठिन है। परन्तु एक बच्चा ऐसी मनगढ़ंत कहानी नहीं सुना सकता।
हमारे जीवन में या हमारे आस पास के लोगों के जीवन में कुछ ऐसा घटित हो जाए जिस पर विश्वास कर पाना संभव ना हो। ऐसी ही कुछ अकल्पनीय,अविश्वसनीय घटनाओं की श्रृंखला में दूसरी घटना प्रस्तुत है। यह घटना हमारे गांव के एक बच्चे के साथ घटित हुई थी। हमारे गांव में एक बात प्रचलित है कि रात को सब पानी पीकर सोते हैं। कोई भी प्यासा नहीं सोता है। ऐसा कहते हैं कि यदि कोई प्यासा सो जाता है तो कुछ अनचाहा घटित हो जाता है। एक बच्चे के साथ ऐसा ही हुआ था। जिस पर विश्वास करना कठिन है। परन्तु एक बच्चा ऐसी मनगढ़ंत कहानी नहीं सुना सकता।
बारह साल का कालू बड़ा ही शैतान था। पढ़ाई में और खेलकूद में हमेशा आगे रहता था इसलिए सभी उसकी शैतानियों को माफ कर देते थे। एक दिन वह खेल के मैदान से वापिस आया। शाम का समय था। खेलते खेलते थक गया था इसलिए बिना खाना खाए बिस्तर पर लेटा और सो गया। उसे प्यास भी लग रही थी किन्तु थकान के
कारण पानी पीने नहीं गया। किसी से कहा भी नहीं। रात में उसकी आंख खुल गई । तेज प्यास लगी थी इसलिए पानी पीने के लिए उठा। उसने देखा बिस्तर के पास ही एक छोटे स्टूल पर लोटे में पानी रखा है। वह लौटे को उठाना चाहा रहा था किन्तु लौटे तक उसके हाथ नहीं पहुंच पा रहे थे। वह बिस्तर से उठ गया। लौटा और दूर हो गया। उसने देखा लौटा दरवाजे की तरफ जा रहा है। वह भी उसी दिशा में चल दिया। लोटा आगे आगे और कालू पीछे पीछे। उसे प्यास तो लग ही रही थी लौटे पर गुस्सा भी अा रहा था। उसने निश्चय किया कि लौटे को पकड़कर ही दम लेगा। इसी कारण से वह गांव से बाहर आ गया। भागते भागते एक जंगल में पहुंचा। परन्तु यह क्या लोटा गायब। अब उसे और भी गुस्सा आया। वह चिल्लाया लोटे के ऊपर और फिर रोने लगा। तभी अचानक बादल गरजे और बारिश होने लगी। बारिश की कुछ बूंदे उसके मुंह में भी चली गई। और उसकी आंख खुल गई। गांव के सब लोग उसके आस पास खड़े थे। मां उसका नया कुर्ता पायजामा हाथ में लेकर खड़ी थी और जोर जोर से रो रही थी। उसके पिता और घर के बाकी लोग भी उदास खड़े थे। उसे याद आया कि जब उसके दादाजी भगवान के पास चले गए थे तो सब लोग ऐसे ही उनके पास इकट्ठे हुए थे। उसने मां से पूछा " मां क्या मैं मर गया हूं ?" नहीं मेरे बच्चे, सबको ऐसा लगा पर मुझे पता था कि मेरा बेटा सोकर उठ जाएगा।" मां ने रोते रोते कहा और उसे अपने सीने से लगा लिया। फिर कालू ने पानी के लौटे की कहानी सबको बताई । तब से आज तक गांव में कोई भी प्यासा नहीं सोता है।
- अर्चना त्यागी
व्याख्याता रसायन विज्ञान
एवम् कैरियर परामर्शदाता
जोधपुर ( राज.)
Hindikunj
इन्हे भी अवश्य पढ़ें -
Guest Post & Advertisement With Us
For Guest Posts and Advertisement directly contact us at -
Contact WhatsApp +91 9433826946
📢 Join Our WhatsApp Channel
Get the latest Hindi Notes, PDFs, Exam Updates and Study Materials directly on WhatsApp.
📱 Join WhatsApp Channelहिंदीकुंज में अपनी रचना प्रकाशित करें
हिंदीकुंज.कॉम में छपें. लाखों पाठकों तक पहुँचें, तुरंत! प्रकाशनार्थ रचनाएँ आमंत्रित हैं. ईमेल करें : info@hindikunj.com पर
कॉपीराइट Copyright
हिंदीकुंज.कॉम, वेबसाइट या एप्स में प्रकाशित रचनाएं कॉपीराइट के अधीन हैं। यदि कोई व्यक्ति या संस्था ,इसमें प्रकाशित किसी भी अंश ,लेख व चित्र का प्रयोग,नकल, पुनर्प्रकाशन, हिंदीकुंज.कॉम के संचालक के अनुमति के बिना करता है ,तो यह गैरकानूनी व कॉपीराइट का उलंघन है। ऐसा करने वाला व्यक्ति व संस्था स्वयं कानूनी हर्ज़े - खर्चे का उत्तरदायी होगा।
All content on this website is copyrighted. Do not copy any data from this website without permission. Violations will attract legal penalties.
हिंदी निबंध_$type=list-tab$c=5$meta=0$source=random$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0$meta=0
उपयोगी लेख_$type=list-tab$meta=0$source=random$c=5$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0
उर्दू साहित्य_$type=list-tab$c=5$meta=0$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0
● ऑफिशियल YouTube चैनल
हिन्दीकुंज
साहित्य एवं शिक्षा का वेब मंच
हिन्दीकुंज के ज्ञानवर्धक वीडियो, ऑडियो पाठ और नियमित अपडेट्स के लिए अभी सदस्यता लें!
सब्सक्राइब करें (SUBSCRIBE)
✓ मुफ़्त सदस्यता • 🔔 नए अपडेट्स
Most Helpful for Students
- हिंदी व्याकरण Hindi Grammer
- हिंदी पत्र लेखन
- हिंदी निबंध Hindi Essay
- ICSE Class 10 साहित्य सागर
- ICSE Class 10 एकांकी संचय Ekanki Sanchay
- नया रास्ता उपन्यास ICSE Naya Raasta
- गद्य संकलन ISC Hindi Gadya Sankalan
- काव्य मंजरी ISC Kavya Manjari
- सारा आकाश उपन्यास Sara Akash
- आषाढ़ का एक दिन नाटक Ashadh ka ek din
- CBSE Vitan Bhag 2
- बच्चों के लिए उपयोगी कविता

COMMENTS