वनराजि समुदाय

SHARE:

वनवासी महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की ज़रूरत महिलाओं के जीवन और उनके अधिकारों के संबंध में आज भी भारतीय समाज दोराहे पर खड़ा है। एक तरफ जहां उसके बिना समाज का अस्तित्व मुमकिन नहीं माना जाता है वहीं दूसरी ओर उसे उसके सभी अधिकारों से भी वंचित रखने का प्रयास किया जाता है।

वनवासी महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की ज़रूरत

महिलाओं के जीवन और उनके अधिकारों के संबंध में आज भी भारतीय समाज दोराहे पर खड़ा है। एक तरफ जहां उसके बिना समाज का अस्तित्व मुमकिन नहीं माना जाता है वहीं दूसरी ओर उसे उसके सभी अधिकारों से भी वंचित रखने का प्रयास किया जाता है। हालांकि पितृसत्तात्मक समाज की बहुलता होने के बावजूद देश के ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां समाज के संचालन की ज़िम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर होती है। विशेषकर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं की सबसे बड़ी भूमिका देखने को मिलती है। जो परिवार को बढ़ाने से लेकर समाज से जुड़े सभी फ़ैसलों में महत्वपूर्ण किरदार अदा करती हैं। 

पर्वतों की शान कहे जाने वाले हिमालय पर्वत की तरह पहाड़ी महिलाएं भी यहां की शान हैं। समाज के विकास में इनका भी अमूल्य योगदान है। घर से लेकर बाहर तक सभी क्षेत्रों में इनकी भूमिका प्रभावी होती है। स्कूली शिक्षा नगण्य होने के बावजूद पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं। बच्चों की परवरिश से लेकर खेत-खलियानों तक की ज़िम्मेदारी इन्हीं महिलाओं की होती है। लेकिन इसके बावजूद इन महिलाओं को समाज में आजतक बराबरी का हक़ नहीं मिला है। जबकि सबसे अधिक इन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की ज़रूरत है। इन्हें शिक्षित करने और रोज़गार से जोड़ने की आवश्यकता है। विशेषकर राज्य की पिछड़ी और आदिवासी समुदाय की महिलाओं को सशक्त बनाना अहम है।

वनराजि समुदाय
वनराजि समुदाय
2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड की कुल जनसंख्या में 51 प्रतिशत पुरूष और 49 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। सुखद बात यह है कि इस राज्य में महिलाओं की साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। देश में जहां महिला साक्षरता की दर लगभग 66% है वहीं उत्तराखंड में लगभग 70% है, जो शिक्षा के प्रति महिलाओं के जज़्बे और जुनून को दर्शाता है। हालांकि इसके बावजूद राज्य की केवल 30% महिलाएं ही नौकरी के माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर पाने में सक्षम हैं। यानि आधे से ज़्यादा राज्य की आधी आबादी को अपने अस्तित्व की जंग लड़नी पड़ रही है।

वर्ष 2008 में सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार जोशी द्वारा उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जनपद में डीडीहाट, कनालीछीना एवं धारचूला विकासखंड के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम ग्रामों में एक महत्वपूर्ण सर्वे किया गया था। सर्वे के अनुसार राज्य के अनुसूचित जनजातियों में एक वनवासी जिन्हें रजवार, वनराजि आदि नामों से भी जाना जाता है, यह जनजाति हिमालयी क्षेत्र की सबसे छोटी जनजाति समूह है। जिनकी आबादी उस समय मात्र 135 परिवार थी। इस समुदाय की आजीविका मुख्यतः वन संसाधन और स्थानान्तरित खेती रही है। यह जनजाति मुख्य धारा से कोसों दूर होने व आजीविका आधारित संसाधनों की कमी और कठिनाई पूर्ण जीवनयापन के कारण इनकी संख्या में निरंतर कमी देखने को मिल रही थी। यह समुदाय आम समाज से सीमित मेलजोल रखता था। आधुनिक जीवन से बिल्कुल अलग यह लोग पहाड़ों की कंदराओं में ज़िंदगी गुज़ार रहे थे। हालांकि शांत प्रवृति होने के कारण इन्होंने सामान्य लोगों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया, परंतु उनसे किसी प्रकार का संबंध भी नहीं रखते थे।

वर्ष 2011 में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के वित्तीय सहयोग व सेंट्रल हिमालयन इन्वायरमेन्ट एसोसियेशन (चिया) के प्रयास से मुझे और मेरी टीम को इन्हीं वनराजि परिवारों के साथ काम करने का मौका मिला। आलम ऐसा था कि शुरू के दिनों में इन वनराजि परिवारों के मुखिया के साथ बैठकों के आयोजन करने पर दो-चार लोगों का मिलना भी बहुत मुश्किल हो पा रहा था। दरअसल यह वनराजि मुख्य सड़क से 10-12 किमी दूर घने जंगलों में रहा करते थे। मोटर गाड़ियों की आवाज़ सुनकर ही ये लोग जंगलों में भाग जाया करते थे। कई हफ़्तों तक लगातार इनसे संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जाता रहा। लेकिन शांत और अंतर्मुखी स्वभाव होने के कारण इन्हें हमसे बात करने में भी झिझक महसूस होती थी। धीरे धीरे हमारी टीम ने इस समुदाय की महिलाओं से बातचीत करनी शुरू की। लेकिन हमने पाया कि 18-19 साल की लड़कियों जो खुद बच्ची थी, उनके स्वयं के बच्चे थे। अधिकांश महिलाएं एवं बच्चे कई प्रकार की बिमारियों से ग्रसित थे। पूछने पर पता चला कि महिलाएं स्थानीय बाजारों तक नहीं जाती हैं। वह घर के कार्यो तक ही सीमित रहती हैं। हमारी टीम के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इस समुदाय की महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था। इसके लिए ग्राम स्तर पर डाक्टरों की टीम के साथ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इसके साथ साथ इनमें स्वास्थ्य और उचित खानपान संबंधी जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसका बहुत सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। बहुत जल्द यह समुदाय न केवल साफ सफाई पर ध्यान देने लगा बल्कि अपने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी इनमें जागरूकता भी इनमें आने लगी। 

ख़ास बात यह है कि पुरुषों की अपेक्षा इस समुदाय की महिलाओं ने आगे आकर न केवल हमारी टीम से बातचीत की बल्कि समुदाय में स्वास्थ्य की ख़राब स्थिति पर भी चिंतित दिखीं। वह अपने और अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पौष्टिक भोजन संबंधी समस्याओं को भी दूर करना चाहती थीं। यही कारण है कि यह महिलाएं टीम के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लगातार सहयोग कर रही थी और इनके बताये सलाह पर लगातार अमल कर रही थीं। इन महिलाओं के उत्साह और सहयोगात्मक रवैये को देखते हुए टीम द्वारा उन्हें परियोजना गतिविधियों से जोड़ने की शुरुआत भी की गई। ताकि वह भी समाज की मुख्यघारा से जुड़ सकें। आज यह वनराजि महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर हो रही हैं बल्कि अपनी बातों को बड़े अधिकारियों के सामने भी रखती हैं। जो हमारी टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

स्वास्थ्य के साथ साथ इस समुदाय की रीति रिवाजों में भी बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। पौराणिक प्रथा के अनुसार जब इनके परिवार का कोई सदस्य मर जाता था, तो यह लोग मृतक के शरीर को जलाते नहीं थे बल्कि मृत्यु उपरान्त उसी गुफा में शरीर को छोड़ देते थे और परिवार समेत किसी और गुफा में रहने चले जाते थे। जिसके बाद इन्हें भारतीय रीति रिवाज़ों के प्रति जागरूक किया गया। जिसके पश्चात् जो परिवर्तन सामने आया वह यह कि अब इस समुदाय के अधिकांश परिवार घर बनाकर रह रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु के पश्चात् घरों को छोड़ा नहीं जाता बल्कि मृत शरीर को जलाया जाने लगा है। यह समुदाय आधुनिकता से कितनी दूर है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है जब 2013 में इसके किसी सदस्य ने पहली बार रेलगाड़ी का सफर किया था। मदनपुरी गांव के राजी परिवार की 62 वर्षीय कलावती देवी बताती हैं उम्र के इस आखिरी पड़ाव में उन्होंने जाना कि ट्रेन क्या है, जब स्थानीय संस्था द्वारा उत्तराखंड से गुजरात के दाहोद तक का सफर करने का अवसर प्राप्त हुआ। सोचिए, इस देश में एक ऐसा भी वर्ग है, जिसके लोगों ने 2013 में पहली बार रेलगाड़ी देखा है। ऐसा समुदाय आधुनिक और विकसित भारत से कितने वर्ष पीछे होगा? 

शिक्षा के मामले में भी वनराजि समुदाय लगभग शून्य हैं। जो इनके अस्तित्व के लिए ज्वलंत विषय है। हालांकि अब वनराजि परिवारों में सुधार देखने को मिला। यह अब अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हो चुके हैं। यही कारण है कि अब इनके परिवारों की संख्या बढ़कर 225 हो गई है। यानि जन्म की अपेक्षा मृत्यु दर में तेज़ी से कमी आई है। जो सकारात्मक सोच की ओर इशारा करती है। लेकिन अब भी मुख्य समस्या इनका भविष्य है। जिस पर सरकार को कोई ठोस योजना बनाने और उसे धरातल पर मूर्त रूप देने की आवश्यकता है। इसके लिए ज़रूरी है इस समुदाय की महिलाओं को जोड़ना। जो इस समाज के विकास की सबसे मज़बूत कड़ी भी हैं। इन्हें मुख्यधारा से जोड़े बिना इस समुदाय का विकास अधूरा है। (यह आलेख संजॉय घोष मीडिया अवार्ड 2019 के अंतर्गत लिखा गया है)


- नरेन्द्र सिंह बिष्ट
नैनीताल, उत्तराखंड

COMMENTS

Leave a Reply
नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1412,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,30,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,72,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,24,प्रेमचंद,40,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,19,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,11,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,118,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,53,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,348,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,340,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,98,hindi stories,656,hindi-gadya-sahitya,2,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,14,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,38,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: वनराजि समुदाय
वनराजि समुदाय
वनवासी महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की ज़रूरत महिलाओं के जीवन और उनके अधिकारों के संबंध में आज भी भारतीय समाज दोराहे पर खड़ा है। एक तरफ जहां उसके बिना समाज का अस्तित्व मुमकिन नहीं माना जाता है वहीं दूसरी ओर उसे उसके सभी अधिकारों से भी वंचित रखने का प्रयास किया जाता है।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh1hA3OrlsEWigy4sKoYx4wNVSOOpNGiu-JMEK35-dHeg24YSEBwexoTQgW6-SqXjJi83imm5HUumAezEZD3iFDS_7_FXurrrtz9FpcVQFwQQLWabLH0dKW5YSF9TUkysF-LlyxaAEYf6Gh/s200/Van+Raji+Female.JPG
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh1hA3OrlsEWigy4sKoYx4wNVSOOpNGiu-JMEK35-dHeg24YSEBwexoTQgW6-SqXjJi83imm5HUumAezEZD3iFDS_7_FXurrrtz9FpcVQFwQQLWabLH0dKW5YSF9TUkysF-LlyxaAEYf6Gh/s72-c/Van+Raji+Female.JPG
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2020/08/vanraji-samuday-mukhyadhara.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2020/08/vanraji-samuday-mukhyadhara.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका