एक कुत्ता और एक मैना - हजारी प्रसाद द्विवेदी

SHARE:

एक कुत्ता और एक मैना हजारी प्रसाद द्विवेदी एक कुत्ता और एक मैना कक्षा 9 ek kutta aur ek maina summary ek kutta ek maina एक कुत्ता और एक मैना के प्रश्न उत्तर एक कुत्ता और एक मैना कौन सी विधा है एक कुत्ता और एक मैना Explanation Ek kutta aur Ek maina Ek Kutta Aur Ek Maina Question Answer of Ek Kutta Aur Ek Maina Acharya Hazari Prasad Dwivedi एक कुत्ता और एक मैना Class 9 Complete Summary Explanation Ek kutta aur ek Maina Hazari Prasad Dwivedi Hindi NCERT Kshitij class- 9 gurudev ne shantiniketan ko chod kahin aur rahane ka man kyon banaya एक कुत्ता और एक मैना पाठ का सारांश गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया वह एक कुत्ता है इन इंग्लिश प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए लेखक ने मैना को कैसा पक्षी समझ रखा था एक कुत्ता और एक मैना पाठ का सारांश ek kutta or ek maina path ka sar

एक कुत्ता और एक मैना हजारी प्रसाद द्विवेदी


एक कुत्ता और एक मैना कक्षा 9 ek kutta aur ek maina summary ek kutta ek maina एक कुत्ता और एक मैना के प्रश्न उत्तर एक कुत्ता और एक मैना कौन सी विधा है एक कुत्ता और एक मैना Explanation Ek kutta aur Ek maina   Ek Kutta Aur Ek Maina  Question Answer of Ek Kutta Aur Ek Maina  Acharya Hazari Prasad Dwivedi एक कुत्ता और एक मैना Class 9  Complete Summary Explanation Ek kutta aur ek Maina  Hazari Prasad Dwivedi Hindi  NCERT  Kshitij  class- 9 gurudev ne shantiniketan ko chod kahin aur rahane ka man kyon banaya एक कुत्ता और एक मैना पाठ का सारांश गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया वह एक कुत्ता है इन इंग्लिश प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए लेखक ने मैना को कैसा पक्षी समझ रखा था एक कुत्ता और एक मैना पाठ का सारांश ek kutta or ek maina path ka sar 


एक कुत्ता और एक मैना पाठ का सारांश

एक कुत्ता और एक मैना पाठ या निबंध लेखक हज़ारीप्रसाद द्विवेदी जी के द्वारा लिखित है | इस निबंध में पशु-पक्षियों और मानव के बीच प्रेम, भक्ति, विनोद और करुणा जैसे मानवीय भावों का प्रस्फुटन हुआ है | प्रस्तुत निबंध में कवि 'रवीन्द्रनाथ' की कविताओं और उनसे जुड़ी यादों के माध्यम से उनकी संवेदनशीलता और सहजता का चित्रण किया गया है | लेखक के अनुसार, कई वर्ष पहले गुरुदेव शांतिनिकेतन को छोड़कर कहीं और जाने को इच्छुक थे | उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था | इसलिए वे श्रीनिकेतन के पुराने तिमंज़िले मकान में कुछ दिनों तक रहे | वे सबसे ऊपर के तल्ले में रहने लगे | 

छुट्टियों के दौरान आश्रम के अधिकतर लोग बाहर चले गए थे | एकदिन लेखक अपने परिवार के साथ गुरुदेव रविन्द्रनाथ से मिलने श्रीनिकेतन जा पहुँचे | गुरुदेव वहाँ अकेले रहते थे | शांतिनिकेतन की अपेक्षा श्रीनिकेतन में भीड़-भाड़ कम होती थी | लेखक और उसके परिवार को देखकर गुरुदेव मुस्कुराते हुए उनका हाल पूछे | ठीक उसी समय उनका कुत्ता धीरे-धीरे ऊपर आया और उनके पैरों के समीप खड़ा होकर पूँछ हिलाने लगा | गुरुदेव कुत्ते की पीठ पर हाथ फेरते हुए उसे खूब स्नेह दिए | तत्पश्चात्, गुरुदेव ने लेखक को संबोधित करते हुए कहा --- " देखा तुमने, यह आ गए | आखिर मालूम चल गया इन्हें कि मैं यहाँ हूँ ! और देखो कितनी परितृप्ति इनके चेहरे पर झलक रही है...|" 

आगे लेखक कहते हैं कि वाकई, गुरुदेव से मिलकर उस कुत्ते को जो आनन्द की अनुभूति हुई थी, वह देखने
हजारी प्रसाद द्विवेदी
हजारी प्रसाद द्विवेदी
लायक थी | किसी ने उस बेज़बान जानवर को रास्ता नहीं दिखाया था और न ही बताया था कि उसके स्नेह-दाता उससे दो मील दूर रहते हैं, फिर भी वह गुरुदेव के पास पहुँच गया था | गुरुदेव ने इसी कुत्ते को लक्ष्य करके उसके प्रति कविता के माध्यम से अपना प्रेम और स्नेह भाव भी जताया था | उस कविता में कवि रवीन्द्रनाथ ने अपनी मर्मभेदी दृष्टि से इस भाषाहीन प्राणी की करूण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पाता | लेखक के अनुसार, जब गुरुदेव का चिताभस्म आश्रम लाया गया, तब उस समय भी वो कुत्ता आश्रम तक पहुँचा था और गम्भीर अवस्था में चिताभस्म के पास कुछ देर खड़ा रहा |

लेखक गुरुदेव से संबंधित किसी घटना को स्मरण करते हुए कहते हैं कि मैं उन दिनों शांतिनिकेतन में नया ही आया था | गुरुदेव सुबह-सुबह अपने बगीचे में टहलने निकला करते थे | एकदिन मैं भी एक पुराने अध्यापक के साथ सुबह बगीचे में गुरुदेव के साथ टहलने निकल गया | गुरुदेव बगीचे के फूल-पत्तियों को ध्यान से देखते हुए और उक्त अध्यापक से बातें करते हुए टहल रहे थे | मैं चुपचाप उन दोनों की बातें सुनता जा रहा था | गुरुदेव अध्यापक महोदय से पूछ रहे थे कि बहुत दिनों से आश्रम में 'कौए ' दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिसका जवाब वहाँ किसी के पास नहीं था | आगे लेखक कहते हैं कि अचानक मुझे उस दिन पता चला कि अच्छे आदमी भी कभी-कभी प्रवास चले जाने पर मजबूर होते हैं | अंतत: एक सप्ताह के बाद वहाँ बहुत सारे कौए दिखाई दिए | 

लेखक अपना एक और अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि एक रोज सुबह मैं गुरुदेव के पास उपस्थित था | उस समय आस-पास एक लंगड़ी मैना फुदक रही थी | तभी गुरुदेव ने कहा --- " देखते हो, यह यूथभ्रष्ट है | यहाँ आकर रोज फुदकती है | मुझे इसकी चाल में एक करुण भाव दिखाई देता है...|" लेखक कहते हैं कि यदि उस दिन गुरुदेव नहीं कहे होते तो मुझे मैंना का करूण भाव दिखाई ही नहीं दे पाता | जब गुरुदेव की बात पर मैंने ध्यानपूर्वक देखा तो मालूम हुआ कि सचमुच ही उसके मुख पर करूण-भाव झलक रहा है | आगे लेखक मैना के बारे में कहते हैं कि शायद यह विधुर पति था, जो पिछली स्वयंवर-सभा के युद्ध में आहत और परास्त हो गया था | या फिर हो सकता है कि विधवा पत्नी हो, जो पिछले किसी आक्रमण के समय पति को खोकर अकेली रह गई हो | शायद, बाद में इसी मैना को लक्ष्य करके गुरुदेव ने एक मार्मिक कविता लिखी थी | लेखक कहते हैं कि जब मैं उस कविता को पढ़ता हूँ, तो उस मैना की करूणामय तस्वीर मेरे सामने आ जाती है | वे खुद पर अफ़सोस जताते हुए कहते हैं कि कैसे मैंने उसे देखकर भी नहीं देख पाया और कैसे कवि रवीन्द्रनाथ की आँखें उस बिचारी के मर्मस्थल तक पहुँच गई | 

एकदिन वह मैना उड़ गई | जब सांयकाल को कवि ने उसे नहीं देखा, तो उन्हें बहुत अफ़सोस हुआ और कहने लगे "कितना करूण है उसका गायब हो जाना...!! 



एक कुत्ता और एक मैना के प्रश्न उत्तर 


प्रश्न-1 गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया ?

उत्तर- गुरुदेव का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था | वे कुछ दिन एकांत में विश्राम करके स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते थे | इसलिए गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन बनाया और श्रीनिकेतन चले गए | 

प्रश्न-2 मूक प्राणी भी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए | 

उत्तर-  मूक प्राणी भी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते |  पाठ के आधार पर निम्नलिखित बिंदुओं से यह कथन स्पष्ट होता है --- 

• गुरुदेव से मिलकर उस कुत्ते को जो आनन्द की अनुभूति हुई थी, वह देखने लायक थी | किसी ने उस बेज़बान जानवर को रास्ता नहीं दिखाया था और न ही बताया था कि उसके स्नेह-दाता उससे दो मील दूर रहते हैं, फिर भी वह गुरुदेव के पास पहुँच गया था |

• लेखक के अनुसार, जब गुरुदेव का चिताभस्म आश्रम लाया गया, तब उस समय भी वो कुत्ता आश्रम तक पहुँचा था और गम्भीर अवस्था में चिताभस्म के पास कुछ देर तक बैठा रहा | 

प्रश्न-3 गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया ?

उत्तर- जब गुरुदेव की बात पर लेखक ने ध्यानपूर्वक मैना को देखा, तो मालूम हुआ कि सचमुच ही उसके मुख पर करूण-भाव झलक रहा है | तब जाकर गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक समझ पाया | 

प्रश्न-4 आशय स्पष्ट कीजिए -

"इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषाहीन प्राणी की करूण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पाता |"

उत्तर- कवि रवीन्द्रनाथ जी ने जब कुत्ते को अपने स्नेह भरे हाथों से स्पर्श किया, तो कुत्ते ने भी आँखें बंद करके उस स्नेह को महसूस किया | मानो उसके अतृप्त मन को गुरुदेव के स्पर्श से तृप्ति मिल गई हो | इस प्रकार कवि ने अपनी मर्मभेदी दृष्टि से उस भाषाहीन प्राणी की करूण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को पहचान लिया था | 

आज मानव अपने स्वयं के जीवन में इतना व्यस्त हो गया है कि वह एक-दूसरे की भावनाओं को समझने में असफल है | जबकि कवि रवीन्दनाथ जी ने एक मूक पशु की आंतरिक भावनाओं का महसूस करने में सफल हो गए | 


प्रश्न-5 भाषा-अध्ययन - 

• गुरुदेव ज़रा मुस्कुरा दिए | 
• मैं जब यह कविता पढ़ता हूँ | 

ऊपर दिए गए वाक्यों में एक वाक्य में अकर्मक क्रिया है और दूसरे में सकर्मक | इस पाठ को ध्यान से पढ़कर सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चार-चार वाक्य छाँटिए | 

उत्तर - सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चार-चार वाक्य - 

सकर्मक क्रिया --- 

• आश्रम के अधिकांश लोग बाहर चले गए थे | 
• गुरुदेव ने इस भाव की एक कविता लिखी थी | 
• घास पर उछल-कूद रही है | 
• जिसमें वह अपनी दीनता बताता रहता है | 

अकर्मक क्रिया --- 

• गुरुदेव वहाँ बड़े आनन्द में थे | 
• मैं चुपचाप सुनता जा रहा था | 
• एक लँगड़ी मैना फुदक रही थी | 
• मैं सवेरे गुरुदेव के पास उपस्थित था | 

प्रश्न-6 निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए --- 

(क)- मीना कहानी सुनाती है | 
(ख)- अभिनव सो रहा है | 
(ग)- गाय घास खाती है | 
(घ)- मोहन ने भाई को गेंद दी | 
(ड)- लड़कियाँ रोने लगीं | 

उत्तर-  कर्म के आधार पर क्रिया-भेद - 

(क)- सकर्मक क्रिया
(ख)- अकर्मक क्रिया
(ग)- सकर्मक क्रिया
(घ)- सकर्मक क्रिया
(ड.)- अकर्मक क्रिया | 

प्रश्न-7 नीचे पाठ में से शब्द-युग्मों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं | जैसे --- 

समय - असमय, अवस्था - अनवस्था

इन शब्दों में 'अ' उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाया गया है | 

पाठ में से कुछ शब्द चुनिए और उनमे 'अ' एवं 'अन्' उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए | 

उत्तर-   'अ' उपसर्ग लगाकर बनने वाले शब्द --- 

स्थान - अस्थान 
• कुशल - अकुशल 
• सहज - असहज 
• बोध - अबोध 
• सत्य - असत्य 
• विश्वास - अविश्वास 
• निश्चित - अनिश्चित | 

'अन्' उपसर्ग लगाकर बनने वाले शब्द --- 

• न्याय - अन्याय 
• उद्देश्य - अनुद्देश्य 
• उपस्थित - अनुपस्थित | 


एक कुत्ता और एक मैना पाठ का  शब्दार्थ 


• अधिकांश -       बहुत सारे, अधिकतर 
• अस्तगामी -       डूबता हुआ 
• व्याकुलता -       घबराहट, बेचैनी, परेशानी 
• क्षीणवपु -         पतला-दुबला शरीर
• प्रगल्भ -           वाचाल, अत्यधिक बोलने वाला 
• परितृप्ति -         पूर्णत: संतुष्ट होना 
• प्राणपण -         जान की बाजी लगा देना 
• अहैतुक -          बिना किसी वजह के, अकारण 
• मर्मभेदी -          हृदय को छूने वाले भाव, 
• तितल्ले -          मकान का तीसरा तल्ला या मंजिल 
• अनुकंपा -         दया
• अभियोग -        आरोप, इल्जाम 
• ईषत -             आंशिक रूप से 
• निर्वासन -         देश से निकाल देना या निकलने
• बिड़ाल -           बिलाव 
• मुख़ातिब -         सम्मुख होकर बात करना 
• सर्वव्यापक -      हर जगह उपस्थित 
• अपरिसीम -       असीमित, अंतहीन 
• यूथभ्रष्ट -           किसी समुह विशेष से बाहर निकला हुआ 
• धृष्ट -                बेशर्म, निर्लज्ज 
• वैराग्य -             विरक्ति, संन्यासी जीवन व्यतीत करना |  



COMMENTS

Leave a Reply: 2
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1413,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,30,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,72,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,24,प्रेमचंद,40,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,19,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,11,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,118,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,53,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,348,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,340,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,98,hindi stories,656,hindi-gadya-sahitya,2,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,14,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,38,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: एक कुत्ता और एक मैना - हजारी प्रसाद द्विवेदी
एक कुत्ता और एक मैना - हजारी प्रसाद द्विवेदी
एक कुत्ता और एक मैना हजारी प्रसाद द्विवेदी एक कुत्ता और एक मैना कक्षा 9 ek kutta aur ek maina summary ek kutta ek maina एक कुत्ता और एक मैना के प्रश्न उत्तर एक कुत्ता और एक मैना कौन सी विधा है एक कुत्ता और एक मैना Explanation Ek kutta aur Ek maina Ek Kutta Aur Ek Maina Question Answer of Ek Kutta Aur Ek Maina Acharya Hazari Prasad Dwivedi एक कुत्ता और एक मैना Class 9 Complete Summary Explanation Ek kutta aur ek Maina Hazari Prasad Dwivedi Hindi NCERT Kshitij class- 9 gurudev ne shantiniketan ko chod kahin aur rahane ka man kyon banaya एक कुत्ता और एक मैना पाठ का सारांश गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया वह एक कुत्ता है इन इंग्लिश प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए लेखक ने मैना को कैसा पक्षी समझ रखा था एक कुत्ता और एक मैना पाठ का सारांश ek kutta or ek maina path ka sar
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhVhXzzPNuNhN_xAPazYwbC8YfnFzaWn-XxjevMhRAqBf_mBR2J-hGFsbvz4RkPHFN6Zb3dwoPn_LWAZWx8nkgfcAkNl6FnV7qOKO-nfi_QTVabU5sB8DfNibq9Bqraryvza3pGdkT9lLFA/s320/hazari-prasad.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhVhXzzPNuNhN_xAPazYwbC8YfnFzaWn-XxjevMhRAqBf_mBR2J-hGFsbvz4RkPHFN6Zb3dwoPn_LWAZWx8nkgfcAkNl6FnV7qOKO-nfi_QTVabU5sB8DfNibq9Bqraryvza3pGdkT9lLFA/s72-c/hazari-prasad.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2020/08/ek-kutta-aur-ek-maina.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2020/08/ek-kutta-aur-ek-maina.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका