साना साना हाथ जोड़ि

SHARE:

साना साना हाथ जोड़ि साना साना हाथ जोड़ि का सारांश साना साना हाथ जोड़ि summary साना-साना हाथ जोड़ी Extra Question Answer Summary of साना-साना हाथ जोड़ी Sana Sana Hath Jodi Class 10th Kritika Notes sana sana hath jodi path ka saar साना साना हाथ जोड़ि के प्रश्न उत्तर kritika sana sana hath jodi summary कक्षा 10 हिंदी कृतिका अध्याय 3 के लिए एनसीईआरटी समाधान sana sana hath jodi question answer class 10th sana sana hath jodi sana sana hath jodi question answer class 10th sana sana hath jodi summary sana sana hath jodi meaning sana sana hath jodi sana sana hath jodi writer value based questions of sana sana hath jodi कक्षा 10 कृतिका अध्याय 3 सवाल जवाब गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' क्यों कहा गया साना साना हाथ जोड़ी पाठ साहित्य की कौन सी विधा में लिखा गया है प्राकृतिक सौंदर्य के अलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को कौन-कौन से दृश्य झकझोर गए

साना साना हाथ जोड़ि


साना साना हाथ जोड़ि का सारांश साना साना हाथ जोड़ि summary साना-साना हाथ जोड़ी Extra Question Answer Summary of साना-साना हाथ जोड़ी Sana Sana Hath Jodi Class 10th Kritika Notes sana sana hath jodi path ka saar साना साना हाथ जोड़ि के प्रश्न उत्तर kritika sana sana hath jodi summary कक्षा 10 हिंदी कृतिका अध्याय 3 के लिए एनसीईआरटी समाधान sana sana hath jodi question answer class 10th sana sana hath jodi sana sana hath jodi question answer class 10th sana sana hath jodi summary sana sana hath jodi meaning sana sana hath jodi sana sana hath jodi writer value based questions of sana sana hath jodi कक्षा 10 कृतिका अध्याय 3 सवाल जवाब गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' क्यों कहा गया साना साना हाथ जोड़ी पाठ साहित्य की कौन सी विधा में लिखा गया है प्राकृतिक सौंदर्य के अलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को कौन-कौन से दृश्य झकझोर गए

साना साना हाथ जोड़ि का सारांश

साना साना हाथ जोड़ि लेखिका 'मधु कांकरिया' द्वारा लिखित यह एक यात्रा-वृतांत है | प्रस्तुत यात्रा-वृतांत में लेखिका ने भारतीय राज्य सिक्किम की राजधानी गैंगटॉक और हिमालय की यात्रा का वर्णन किया है | लेखिका गैंगटॉक को मेहनती बादशाहों का एक ऐसा शहर बताती हैं, जिसका सुबह, शाम और रात सब कुछ सुंदर है | वहाँ तारों से भरे आसमान में लेखिका को सम्मोहन महसूस होता है, जिसमें वह खो जाती हैं | वह नेपाली युवती द्वारा बताई गई प्रार्थना ‘मेरा सारा जीवन अच्छाइयों को समर्पित हो’ को गाती हैं | 

वैसे प्रस्तुत लेख का शीर्षक "साना साना हाथ जोड़ि" का अर्थ होता है --- " छोटे-छोटे हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूँ " | 

साना साना हाथ जोड़ि
साना साना हाथ जोड़ि
दूसरे दिन मौसम साफ न होने के कारण लेखिका कंचनजंघा की चोटी तो नहीं देख सकी, लेकिन ढेरों खिले फूल देखकर खुश हो जाती हैं | वह उसी दिन गैंगटाॅक से 149 किलोमीटर दूर यूमथांग देखने अपनी सहयात्री मणि और गाइड जितेन नार्गे के साथ रवाना होती हैं | गैंगटॉक से यूमथांग निकलते ही लेखिका को एक कतार में लगी सफेद-सफेद बौद्ध पताकाएँ दिखाई देती हैं, जो ध्वज की तरह फहरा रही थीं | ये शान्ति और अहिंसा की प्रतीक थीं और उन पताकाओं पर मंत्र लिखे हुए थे | लेखिका के गाइड ने उन्हें बताया कि जब किसी बौद्ध की मृत्यु होती है तो उसकी आत्मा की शांति के लिए शहर से दूर किसी भी पवित्र स्थान पर एक सौ आठ श्वेत पताकाएँ फहरा दी जाती हैं |  इन्हें उतारा नहीं जाता है, ये खुद नष्ट हो जाती हैं | कई बार नए शुभ कार्य की शुरुआत में भी रंगीन पताकाएँ फहरा दी जाती हैं | 

चलते-चलते लेखिका को एक कुटिया के भीतर घूमता हुआ चक्र दिखाई देता है, जिसे धर्म चक्र या प्रेयर व्हील कहा जाता है | गाइड नार्गे ने बताया कि इसे घुमाने से सारे पाप धुल जाते हैं | जैसे-जैसे वे लोग ऊँचाई की ओर बढ़ने लगे, वैसे-वैसे बाजार, लोग और बस्तियाँ आँखों से ओझल होने लगी |  घाटियों में देखने पर सबकुछ धुंधला दिखाई दे रहा था | उन्हें हिमालय पल-पल परिवर्तित होते महसूस हो रहा था | 'सेवन सिस्टर्स वॉटर फॉल' पर जीप रुकती है | सभी लोग वहाँ की सुंदरता को कैमरे में कैद करने लग जाते हैं | वहाँ झरने का पानी में लेखिका को ऐसा लग रहा था, जैसे वह उनके अंदर की सारी बुराईयाँ और दुष्टता को बहाकर ले जा रहा हो |  

लेखिका के अनुसार, रास्ते में प्राकृतिक दृश्य हर पल अपना रंग ऐसे बदल रहे थे, जैसे कोई जादू की छड़ी घुमाकर सबकुछ बदल रहा था | थोड़ी देर के लिए जीप 'थिंक ग्रीन' लिखे शब्दों के पास रुकी | वहाँ सभी कुछ एक साथ सामने था | लगातार बहते झरने थे, नीचे पूरे वेग से बह रही तिस्ता नदी थी, सामने धुंध थी, ऊपर आसमान में बादल थे और मंद-मंद हवा चल रही थी, जो आस-पास के वातावरण में खिले फूलों की हँसी चारों तरफ़ बिखेर रही थी | कुछ औरतों की पीठ पर बँधी टोकरियों में बच्चे थे | इतने सुंदर वातावरण में भूख, गरीबी और मौत के निर्मम दृश्य ने लेखिका को सहमा दिया | एक कर्मचारी ने बताया कि ये औरतें पहाड़ी रास्ते को चौड़ा बना रही हैं | कई बार काम करते समय किसी न किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है, क्योंकि जब पहाड़ों को डायनामाइट से उड़ाया जाता है तो उनके टुकड़े इधर-उधर गिरते हैं | यदि उस समय सावधानी न बरती जाए, तो जानलेवा हादसा भी हो जाता है | तभी लेखिका को महसूस है कि सभी जगह आम जीवन की कहानी एक सी है | 

कुछ दूर चलने पर पहाड़ी स्कूली बच्चों से लेखिका की मुलाकात होती है | गाइड जितेन बताता है कि ये बच्चे तीन से साढ़े तीन किलोमीटर की पहाड़ी चढ़कर स्कूल जाते हैं |  ये बच्चे स्कूल से लौटकर अपनी माँ के साथ काम करते हैं | यहाँ का जीवन बहुत मेहनत भरा है | जैसे-जैसे ऊँचाई बढ़ती जा रही थी, वैसे-वैसे खतरे भी बढ़ते जा रहे थे | रास्ता तंग होता जा रहा था |  जगह-जगह 'गाड़ी धीरे चलाएँ' लिखे बोर्ड लगे थे |  

शाम के समय जीप चाय बागानों में से गुजर रही थी | बागानों में कुछ युवतियाँ सिक्किम के परम्परागत परिधान पहने चाय की पत्तियाँ तोड़ रही थीं | यूमथांग पहुँचने से पहले वे लोग लायुंग रुके |  लायुंग में लकड़ी से बने छोटे-छोटे घर थे | लेखिका सफ़र की थकान उतारने के लिए तिस्ता नदी के किनारे फैले पत्थरों पर बैठ गई | रात होने पर गाइड जितेन के साथ अन्य साथियों ने नाच-गाना शुरू कर दिया था | लेखिका की सहयात्री मणि ने भी नृत्य करने में सराबोर हो गई | लायुंग में अधिकतर लोगों की जीविका का साधन पहाड़ी आलू, धान की खेती और शराब था |  लेखिका को वहाँ बर्फ़ देखने की इच्छा थी, परंतु वहाँ बर्फ कहीं भी नज़र नहीं आ रहा था | 

'कटाओ' को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है |  लेखिका की सहयात्री मणि, जिसने स्विट्ज़रलैंड घुमा था, उसने कहा कि यह स्विट्जरलैंड से भी सुंदर है | कटाओ को अभी तक टूरिस्ट स्पॉट नहीं बनाया गया था, इसलिए यह अब तक अपने प्राकृतिक स्वरूप में था | 

सभी सहयात्री वहाँ के वातावरण में फोटो खिंचवा रहे थे | लेखिका वहाँ के वातावरण को अपनी साँसों में समा लेना चाहती थी | उसे लग रहा था कि ऐसे वातावरण ने ही ऋषिमुनियों को वेदों की रचना करने की प्रेरणा दी होगी | लेखिका का मानना है कि ऐसे सौंदर्य को यदि कोई अपराधी भी देख ले, तो वह भी आध्यात्मिक हो जाएगा | मणि के मन में भी दार्शनिकता उभरने लगी थी | वे कहती हैं कि - प्रकृति अपने ढंग से सर्दियों में हमारे लिए पानी इकट्ठा करती है और गर्मियों में ये बर्फ शिलाएँ पिघलकर जलधारा बनकर हम लोगों की प्यास को शांत करती है | प्रकृति का यह जल संचय अद्भुत है | 

आगे जाने पर फ़ौजी छावनियाँ दिखाई दी | लेखिका फ़ौजियों को देखकर उदास हो गई | वैशाख के महीने में भी वहाँ बहुत ठंड थी | वे लोग पौष और माघ की ठंड में किस तरह रहते होंगे ? वहाँ जाने का रास्ता भी बहुत खतरनाक था |  कटाओं से यूमथांग की ओर जाते हुए प्रियुता और रूडोडेंड्रो ने फूलों की घाटी को भी देखा | यूमथांग कटाओ जैसा सुंदर नहीं था | जितेन ने रास्ते में बताया कि यहाँ पर बंदर का माँस भी खाया जाता है | बंदर का माँस खाने से कैंसर नहीं होता | यूमथांग वापस आकर उन लोगों को वहाँ सब फीका-फीका लग रहा था | पहले सिक्किम स्वतंत्र राज्य था | अब वह भारत का एक हिस्सा बन गया है |  

मणि ने बताया कि पहाड़ी कुत्ते केवल चाँदनी रातों में भौंकते हैं | यह सुनकर लेखिका हैरान रह गई |  उसे लगा कि पहाड़ी कुत्तों पर भी ज्वारभाटे की तरह पूर्णिमा की चाँदनी का प्रभाव पड़ता है |  गुरुनानक के पदचिह्नों वाला एक ऐसा पत्थर दिखाया, जहाँ कभी उनकी थाली से चावल छिटककर बाहर गिर गए थे | खेदुम नाम का एक किलोमीटर का ऐसा क्षेत्र भी दिखाया, जहाँ देवी-देवताओं का निवास माना जाता है | नार्गे ने पहाड़ियों के पहाड़ों, नदियों, झरनों और वादियों के प्रति पूज्य भाव की भी जानकारी दी | भारतीय आर्मी के कप्तान शेखर दत्ता के सुझाव पर गैंगटाॅक के पर्यटक स्थल बनने और नए रास्तों के साथ नए स्थानों को खोजने के प्रयासों के बारे में भी बताया...||



Sana Sana Hath Jodi Questions/Answer


प्रश्न-1 झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था ?

उत्तर- रात के वक़्त झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को जादुई अहसास करा रहा था | लेखिका गैंगटॉक को मेहनती बादशाहों का एक ऐसा शहर बताती हैं, जिसका सुबह, शाम और रात सब कुछ सुंदर था | वहाँ तारों से भरे आसमान में लेखिका को सम्मोहन महसूस होता है, जिसमें वह पूर्ण रूप से खो जाती हैं |

प्रश्न-2 गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' क्यों कहा गया ?

उत्तर-  गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' इसलिए कहा गया क्योंकि यहाँ के लोग बहुत मेहनती हैं |  
पहाड़ी क्षेत्र के कारण पहाड़ों को काटकर रास्ता बनाना पड़ता है | पत्थरों पर बैठकर औरतें पत्थर तोड़ती हैं | काम के समय कईयों की पीठ पर बँधी टोकरी में उनके बच्चे भी बँधे रहते हैं | बच्चे भी अपनी माँ के साथ काम करते हैं | यहाँ जीवन बेहद कठिन और ख़तरे से खाली नहीं है, पर यहाँ के लोगों ने इन कठिनाईयों के बावजूद भी शहर को ख़ूबसूरत बनाने की जी तोड़ कोशिश करते रहते हैं | 

प्रश्न-3 कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है ?

उत्तर- श्वेत बौद्ध पताकाएँ अहिंसा और शांति के प्रतीक हैं | इन श्वेत पताकाओं पर मंत्र लिखे होते हैं | यदि किसी बौद्ध की मृत्यु होती है तो उसकी आत्मा की शांति के लिए 108 श्वेत पताकाएँ फहराई जाती हैं | 

कई बार ऐसा भी कार्य अवसर आता है, जब रंगीन पताकाएँ फहराई जाती हैं | इसलिए ये पताकाएँ, शोक व नए कार्य के शुभारम्भ की ओर संकेत करते हैं | 

प्रश्न-4 लोंग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक-सी क्यों दिखाई दी ?

उत्तर- लोंग स्टॉक में घूमते हुए चक्र के बारे में जब गाइड जितेन ने बताया कि यह एक धर्म चक्र है | इसको घुमाने से सभी पाप मिट जाया करते हैं | जबकि लेखिका ने पहले से यह सुना था कि मैदानी क्षेत्र में गंगा के विषय में भी ऐसी ही धारणा अस्तित्व में है | तभी लेखिका को लगा कि चाहे मैदान हो या पहाड़, तमाम वैज्ञानिक प्रगतियों या अवधारणाओं के बावजूद इस देश की आत्मा एक जैसी है | यहाँ लोगों की आस्थाएँ, विश्वास, पाप-पुण्य  के बारे में कहीं न कहीं समानता है | अत: यही विश्वास पूरे भारत को एक ही सूत्र में बाँध देता है | 

प्रश्न-5 प्रकृति के उस अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है ?

उत्तर- लेखिका मधु कांकरिया प्रकृति के उस अनन्त और विराट स्वरूप को देखकर वहाँ के वातावरण को अपनी साँसों में समा लेना चाहती थी | उसे लग रहा था कि ऐसे वातावरण ने ही ऋषिमुनियों को वेदों की रचना करने की प्रेरणा दी होगी | लेखिका का मानना है कि ऐसे सौंदर्य को यदि कोई अपराधी भी देख ले, तो वह भी आध्यात्मिक हो जाएगा | लेखिका के अनुसार, रास्ते में प्राकृतिक दृश्य हर पल अपना रंग ऐसे बदल रहे थे, जैसे कोई जादू की छड़ी घुमाकर सबकुछ बदल रहा था | अत: गैंगटॉक का वादियों भरा सफ़र लेखिका को अन्दरूनी तौर पर प्रभावित किया था | 

प्रश्न-6  'कटाओ' पर किसी दूकान का न होना उसके लिए वरदान है | इस कथन के पक्ष में अपनी राय व्यक्त कीजिए |

उत्तर- 'कटाओ' पर किसी भी दुकान का न होना उसके लिए वरदान है, क्योंकि अभी यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हुआ है | अगर वहाँ कोई दुकान होता तो निश्चित तौर पर सैलानियों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती | इसी प्रकार वहाँ आस-पास के वातावरण में भी गंदगी व कचरा फैलने की वजह से प्रदूषण बढ़ जाता | लेखिका को केवल यही स्थान मिला जहाँ पर वह स्नोफॉल देख पाई | इसका कारण यही था कि वहाँ प्रदूषण नहीं था |  अतः 'कटाओ 'पर किसी भी दुकान का न होना उसके लिए एक प्रकार का वरदान ही है | 

प्रश्न-7 प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है ?

उत्तर- प्रकृति का मानव के जीवन में बहुत योगदान है | या यूँ कह लें कि प्रकृति के बगैर मानव अधूरा है या इसका कोई अस्तित्व ही नहीं | निश्चित तौर पर जल संचय की व्यवस्था भी अद्भुत है | प्रकृति सर्दियों में बर्फ के रूप में जल संग्रह कर लेती है और जब गर्मियों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचती है, तो उस समय यही बर्फ शिलाएँ पिघलकर जलधारा बन के नदियों को भर देती है | 


COMMENTS

Leave a Reply
नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1413,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,30,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,72,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,24,प्रेमचंद,40,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,19,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,11,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,12,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,118,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,53,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,10,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,222,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,70,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,352,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,4,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,86,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,344,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,102,hindi stories,656,hindi-gadya-sahitya,7,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,14,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,40,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: साना साना हाथ जोड़ि
साना साना हाथ जोड़ि
साना साना हाथ जोड़ि साना साना हाथ जोड़ि का सारांश साना साना हाथ जोड़ि summary साना-साना हाथ जोड़ी Extra Question Answer Summary of साना-साना हाथ जोड़ी Sana Sana Hath Jodi Class 10th Kritika Notes sana sana hath jodi path ka saar साना साना हाथ जोड़ि के प्रश्न उत्तर kritika sana sana hath jodi summary कक्षा 10 हिंदी कृतिका अध्याय 3 के लिए एनसीईआरटी समाधान sana sana hath jodi question answer class 10th sana sana hath jodi sana sana hath jodi question answer class 10th sana sana hath jodi summary sana sana hath jodi meaning sana sana hath jodi sana sana hath jodi writer value based questions of sana sana hath jodi कक्षा 10 कृतिका अध्याय 3 सवाल जवाब गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' क्यों कहा गया साना साना हाथ जोड़ी पाठ साहित्य की कौन सी विधा में लिखा गया है प्राकृतिक सौंदर्य के अलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को कौन-कौन से दृश्य झकझोर गए
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEizRQINZikKgKNXraB3RLvhZd7cANdc2hlrINn01-kieCbKXOKG8_gMVDh9kh9EcmfxbPbRKd9Q_fH0-2Cd2aNP8HnQau90qD4M-TwdFcv8WLoz-qjHX1YMzdLvhbszFyAu9-twLMRLRWHT/s320/jhkr103_page-0001.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEizRQINZikKgKNXraB3RLvhZd7cANdc2hlrINn01-kieCbKXOKG8_gMVDh9kh9EcmfxbPbRKd9Q_fH0-2Cd2aNP8HnQau90qD4M-TwdFcv8WLoz-qjHX1YMzdLvhbszFyAu9-twLMRLRWHT/s72-c/jhkr103_page-0001.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2020/06/sana-sana-hath-jodi.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2020/06/sana-sana-hath-jodi.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका