साँस साँस में बाँस

SHARE:

साँस साँस में बाँस सांस सांस में बांस के प्रश्न उत्तर saans saans mein baans summary in hindi saans saans mein baans ka saransh sans sans me bans summary ncert hindi class 6 chapter 17 questions and answers ncert solutions for class 6 hindi vasant chapter 16 sas sas me bas class 6 question answer class 6 hindi chapter 17 summary साँस साँस में बाँस निबंध में एलेक्स एम जॉर्ज जी ने बांस की विशेषता का बड़े विस्तार से वर्णन किया है।

साँस साँस में बाँस 


सांस सांस में बांस के प्रश्न उत्तर saans saans mein baans summary in hindi saans saans mein baans ka saransh sans sans me bans summary ncert hindi class 6 chapter 17 questions and answers ncert solutions for class 6 hindi vasant chapter 16 sas sas me bas class 6 question answer class 6 hindi chapter 17 summary 

साँस साँस में बाँस निबंध में एलेक्स एम जॉर्ज जी ने बांस की विशेषता का बड़े विस्तार से वर्णन किया है।उन्होंने निबंध के प्रारम्भ में एक जादूगर चंगकीचंगलनबा  बारे में बताया है।जिसने अपने मरने पर कहा था कि यदि मेरी कब्र को छठे दिन खोदेगो ,तो वहां कुछ नया पाओगे। लोगों ने छठे दिन उसकी कब्र खोदी ,तो वहां बांस की टोकरियों के कई डिजाईन मिलें।लोगों ने इसकी नक़ल करके सीखा ,साथ ही कुछ नए डिजायन भी इजाद किये। 
बाँस पूरे भारत में होता है। भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में बहुतायत उगता है। अतः वहाँ बांस की बहुत सारी चीज़ें बनाने की खूब प्रचलन है। मनुष्य तभी से बाँस की चीज़ें बना रहा है ,जब से वह कलात्मक चीज़ें बना रहा है।उसने शायद बया चिड़ियाँ के घोसलें से बुनावट की तरकीब सोची होगी।बांस की खपच्चियों से बहुत सारी चीज़ें बनायीं जाती है।जैसे - चटाईयां ,टोपियाँ ,टोकरियाँ ,बर्तन ,बैल गाड़ियाँ ,फर्नीचर,सजावटी समान ,जाल ,मकान ,पुल और खिलौने आदि।असम में बाँस के खपच्चियों से मछली पकड़ने का जाल बनाया जाता है।साथ ही चाय बगानों में काम करने वालों लोगों के लिए टोपियाँ और टोकरियाँ बनायीं जाती है। 

साँस साँस में बाँस
साँस साँस में बाँस 
बरसात के समय लोग बाँसों को इकठ्ठा करने लगते हैं।आमतौर पर ३ वर्ष की आयु वालों बाँसों को काटा जाता है। बाँस से शाखाओं और पत्तियों को अलग कर लिया जाता है।दाओ से इन्हें छीलकर खपच्चियों तैयार कर ली जाती है। खपच्चियों की लम्बाई अलग अलग होती है।टोकरी या आसन बनाने के लिए अलग अलग लम्बाई की खपच्चियाँ काटी जाती है। इनकी चौड़ाई एक इंच से ज्यादा नहीं होती है। खपच्चियाँ चीरने के लिए हुनर चाहिए। इस हुनर को सीखने के लिए बहुत समय चाहिए। टोकरी बनाने के लिए खपच्चियों को चिकना बनाया जाता है।इसके बाद गुड़हल ,इमली की पत्तियों से रंगा जाता है।बांस की बुनाई साधारणत: ही होती है। इसे आड़ा - तिरछा रखा जाता है।चैक का डिजायन बनता है।टोकरी के सिरों पर खपच्चियों को या तो चोटी की गूंथ लिया जाता है।या कटे सिरों को नीचे की ओर मोड़कर फंसा दिया जाता है।इस प्रकार टोकरी तैयार हो जाती है।इसे बाजार में बेचा जा सकता है या फिर घर के कामों में प्रयोग किया जा सकता है। 


साँस साँस में बाँस अभ्यास प्रश्न निबंध से 


प्र.१. बाँस को बूढ़ा कब कहा जा सकता है ? बूढ़े बाँस में कौन सी विशेषता होती है ,जो युवा बाँस में नहीं पायी जाती ?

उ. बाँस को बूढ़ा तभी कहा जाता है ,जब वह तीन वर्ष से ऊपर की आयु का होता है। बूढ़े बाँस बहुत सख्त होते हैं और टूट जाते हैं। अतः यह विशेषता युवा बांस में नहीं पायी जाती है। 

प्र.२. बाँस से बनायीं जाने वाली चीज़ों में सबसे आश्चर्यजनक चीज़ तुम्हे कौन सी लगी और क्यों ?

उ. बांस से बनायीं जाने वाली चीज़ों के सबसे आश्चर्यजनक चीज़ों में मुझे मछली पकड़ने का जाल लगा ,जिसे असम में जकाई कहते हैं।छोटी मछलियों को पकड़ने के लिए इसे पानी की सतह पर रखा जाता है या फिर धीरे धीरे चलाते हुए खींचा जाता है।बाँस की खपच्चियों को इस तरह बाँधा जाता है कि वे एक शंकु का आकार ले लें।इस शंकु का ऊपरी सिरा अंडाकार रहता है। नुकीले सिरे पर खपच्चियों एक दूसरे से गूंथी हुई रहती है। 

प्र.३. बाँस की बुनाई मानव के इतिहास में कब आरम्भ हुई होगी ?

उ. बाँस की बुनाई मानव इतिहास में तभी से बन रही है ,जब से इंसान ने हाथ से कलात्मक चीज़ें बनानी शुरू की।मानव ने इसमें आवश्यकतानुसार बदलाव किया और आगे में इसमें बदलाव होते रहेंगे। 

प्र.४. बाँस के विभिन्न उपयोगों से सम्बंधित जानकारी देश के किस भू - भाग के सन्दर्भ में दी गयी ? एटलस में देखो। 

उ. प्रस्तुत पाठ में बाँस के विभिन्न उपयोगों से सम्बंधित जानकारी देश के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र के सातों राज्यों के सम्बन्ध में दी गयी है।उत्तर पूर्वी राज्यों में अरुणाचल प्रदेश ,असम ,मेघालय ,नागालैण्ड ,मणिपुर ,मिजोरम और त्रिपुरा आदि आते हैं। 



COMMENTS

Leave a Reply: 1
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका