गोविंद जी के पूजा

SHARE:

गोविन्द पूजन गोविन्द की पूजा लोग विविध तरह से करते हैं | पूजन करना मनुष्य को आवश्यक है | इस लोक पर भाई - बंधु , माता- पिता ,पति -पत्नी सभी अनित्य हैं | पुत्र -आदरणीय भी | जन्मोंपरान्त खड़ी रहती है मृत्यु जन्म से ही ! छूट जाएगा यह लौकिक जगत के सारे धन -दौलत ,इसे भली भाँति सोच विचार कर लेना आवश्यक है|

गोविन्द पूजन 

गोविन्द की पूजा लोग विविध तरह  से करते हैं | पूजन करना मनुष्य को आवश्यक है | इस लोक पर भाई - बंधु , माता- पिता ,पति -पत्नी सभी अनित्य हैं | पुत्र -आदरणीय भी | जन्मोंपरान्त खड़ी रहती है मृत्यु  जन्म से ही ! छूट जाएगा यह लौकिक जगत के सारे धन -दौलत ,इसे भली भाँति  सोच विचार कर लेना आवश्यक है|जीवन अनमोल है जीवन में भी मानव जीवन कठिन तपस्या का फल है | वृहद सोच विचार कर 'धर्म 'का संचय करें | हमें चिंतन करते रहना चाहिए उठते -बैठते , चलते -फिरते ,प्रति क्षण प्रभु गोविन्द का | भगवत्भक्ति सभी को आसानी से सुलभ नहीं होती | भगवत्भक्ति सभी को मुक्ति देने वाली होती | 

कलिकाल में सत्संग ,तुलसी सेवा , भगवान् विष्णु की भक्ति सभी दुर्लभ है और यही संसार में सार है | रसायन है भगवान् गोविन्द का भजन | जो भक्त निष्काम भाव से भगवान्  गोविन्द की पूजा करता है वह अपने इक्कीस पीढ़ियों के साथ वैकुण्ठ धाम जाता है | वैकुण्ठ जाने की लालसा सभी मनुष्य की होती है परन्तु इस धाम में जाने के लिए प्रयत्न ,यत्न की आवश्यकता होती है | परमात्मा जब चाहता है तब सबकुछ दे देता है और जब चाहता है उसे समेट  लेता है|  परन्तु यह सब अदृश्य रहता है जैसे  कच्छप जिस प्रकार जब चाहता है पैर फैलाता है और जब चाहता है बटोर लेता है |
     
कलियुग में गोविन्द पूजन और उन्हें प्राप्त करना आसान है | गोविन्द गोविन्द  भजने से मनुष्य कलिकाल  में भवसागर से पार हो जाता है - 
कलिकाल का तारण
गोविंद नाम का मनन, भजन, चिंतन ! 

गोविंद नाम की महिमा ने गुजरात में नरसी मेहता के सम्पूर्ण कार्य बगैर किसी उद्योग के सिद्ध करा दिये |भगवान मधुसूदन का निवास शालिग्राम शीला में रहता है | जहां शालिग्राम का पूजन होता है वहाँ भूत,प्रेत आदि गृह से लोग वंचित रहते हैं और भूत प्रेत गृह आदि निष्प्रभावी हो जाते है | शालिग्राम शीला का पूजन करने वाले भक्त के चरण रज जहा पड़ते हैं उस घर को पवित्र कर देते हैं | भगवान विष्णु के गोविंद नाम की महिमा अपार है | गोविंद की परिक्रमा चार बार करना फलदायी होती है | पुस्तकों में पुराण ,न्याय ,मीमांसा धर्म शास्त्र तथा छ: अंगों सहित वेद नारायण के स्वरूप हैं |

भक्त्या कुर्वंन्ति ये वैष्णो: प्रदक्षिणचतुष्टयम |
तेsपि यान्ति परं स्थानं सर्वकर्म निवर्हणम || (ना।पु ३९-७१)

गोविंद जी
गोविंद जी
गोविन्द के अनेक नाम हैं यथा - बांके विहारी ,गोवर्धनधारी ,वृन्दावन विहारी ,कान्हां , कृष्णा ,कन्हैया , माखन चोर ,नंदकिशोर आदि नामों में ठाकुर जी को जो नाम सर्वाधिक प्रिय है वह नाम है 'गोविन्द '| भगवत्नाम के प्रभाव से जल में डूबते हुए गजराज को समस्त शोक से छुटकारा मिल गया | भरी सभा में द्रोपदी का वस्त्र बढ़ता ही गया | 
भगवत नाम में समस्त शक्तियां निहित हैं | इसी लिए गोविन्द नाम का उच्चारण समस्त दुःखों का विनाशक है | भगवान् विष्णु के तीन हजार पवित्र नाम हैं (विष्णुसहस्त्रनाम ) जप से एक बार में ही पूर्ण फल मिल जाता है | 

कीर्तन का कलिकाल में पाप का नाश करने के लिए विशेष महत्व है | कीर्तन में हरी की महिमा का गुणगान होता है | हिन्दू शास्त्रों में कीर्तन के महिमा को कलयुग में भारी महिमा का वर्णन किया  गया है | गिरधर गोविंद का नाम कीर्तन प्रति पल करना सर्वोत्म है| नारायण की पूजा करने वालों की सदा -सर्वदा ब्रह्मा आदि देवता भजन पूजन करते रहते हैं | यथा -
अनु पदेनं मदन्ति विश्व ऊमा :| (५-२-१ अथर्व वेद ..  )
अर्थात उस ईश्वर को पाकर सारे देवता आनन्दित होते हैं | 

गरुण वाहन युक्त भगवान् नारायण का निरंतर पूजन परम कल्याण की प्राप्ति देने वाला है |भगवान् का मंगलकारी नाम दुःखियों के दुःख का नाश करने वाला होता,रोगियों के रोग हरने वाला और पापियों के पाप का नाश करने वाला  है |अथर्ववेद में कहा गया है | यथा -

तन्नोन्नशद् य : पितरं न वेद | (९-९-२१ अथर्व वेद ..  ) 
अर्थात जो पिता रुपी ईश को नहीं जानता ,उसे ब्रह्मानंद की प्राप्ति नहीं होती है | 

दार्शनिक भी यह मानते हैं - सृष्टिकर्ता जिसे ईश्वर कहता हूँ नहीं होता तो न लिखने के लिए मैं होता ,और यहां न पढ़ने के लिए आप होते | जैसे पुस्तक लेखक का ,कविता -कवि का प्रमाण है | ( सिद्धांत यू इंक लेखक अमेरिका /हसेज )| भारत वर्ष भर कर्म भूमि है ,यहाँ आने के लिए देवता लोग भी लालायित रहते हैं |अतः कर्मभूमि पर एक भी पराल्प क्षण व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए | भगवान विष्णु जो अनंत अविनाशी हैं ,उन्हीं के चिंतन मनन भजन में लगे रहना चाहिए |सुधर्म संवाद )| जितना पूण्य गोविंद नाम से होता है उतना करोणों गायों के दान से ,गंगा स्नान से अथवा अन्य किसी उपाय से भी नहीं मिलता है |

गोविंद गोविंद गाते चलो
प्रभु से नाता मिलाते चलो |


-सुखमंगल सिंह ,
अवध निवासी  

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका