सबसे उज्जवल प्रकाश

SHARE:

सबसे उज्जवल प्रकाश बादशाह जब उठे तो द्वार भिड़का होने की वजह से कमरे में अँधेरा पाकर ,दूध के कटोरे से ठोकर खा बैठे।दरवाजा खोला तो पैरों के नीचे कपास दबा पाया।दरवाजे से बाहर बीरबल को मुस्कराता पाया तो पैरों के नीचे दबी कपास और दूध का लुढ़का कटोरा देखा।समझ गए कि यह बीरबल की ही करतूत है। पूछा - "यह क्या है बीरबल ?

सबसे उज्जवल प्रकाश 


दरबार में अकबर बादशाह ने प्रश्न किया - "सबसे उज्जवल क्या है ?"
मुल्ला दो प्याजा बोले - "कपास। "
अबुल फजल फैजी ने कहा - "दूध। "
आधे दरबारी मुल्ला के और आधे फैजी के पक्ष में हो गए। 
नवें रत्न के रूप में बीरबल थे।उन्हें निर्णय के लिए कहा गया तो बोले - 
"न दूध न कपास - सबसे उज्जवल प्रकाश। "
बादशाह सहमत न हुए।बीरबल ने कहा - "मैं सप्रमाण सिद्ध कर दूंगा। 
अकबर बीरबल
अकबर बीरबल 

अगले दिन दोपहर को जब बादशाह अपने कक्ष में आराम फार्म रहे थे तब बीरबल द्वार पर कपास और ख़ामोशी से कमरे के जाकर दूध से भरा कटोरा रख आये। द्वार को पहले ही तरह ही भिड़का दिया। 

बादशाह जब उठे तो द्वार भिड़का होने की वजह से कमरे में अँधेरा पाकर ,दूध के कटोरे से ठोकर खा बैठे।दरवाजा खोला तो पैरों के नीचे कपास दबा पाया।दरवाजे से बाहर बीरबल को मुस्कराता पाया तो पैरों के नीचे दबी कपास और दूध का लुढ़का कटोरा देखा।समझ गए कि यह बीरबल की ही करतूत है।  पूछा - "यह क्या है बीरबल ?

"वही जो आप देख रहे हैं हुजुर - मगर देखा तब ,जब आपने दरवाजा खोलने पर प्रकाश से साक्षात्कार किया।तभी तो मैं कहता हूँ कि सबसे उज्जवल न दूध न कपास ,सबसे उज्जवल प्रकाश जो इन दोनों चीजों को देखने का बोध कराये। "

बादशाह ने बीरबल की बुद्धिमानी की भूरी - भूरी प्रशंसा की। 


COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका