हिंदी के प्रमुख उपन्यासकारों एवं उनकी कृतियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

SHARE:

हिंदी उपन्यास से सम्बंधित प्रश्न हिन्दी साहित्य हिन्दी उपन्यास के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हिंदी के प्रमुख उपन्यासकारों एवं उनकी कृतियों से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्न उपन्यास के वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी के प्रमुख उपन्यासकारों एवं उनकी कृतियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न हिंदी उपन्यास के सम्बंधित प्रश्न

हिंदी उपन्यास से सम्बंधित प्रश्न 


हिंदी के प्रमुख उपन्यासकारों एवं उनकी कृतियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी साहित्य हिन्दी उपन्यास के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हिंदी के प्रमुख उपन्यासकारों एवं उनकी कृतियों से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्न उपन्यास के वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी उपन्यास के सम्बंधित प्रश्न दिए जा रहे हैं।आशा है कि यह हिंदी साहित्य के इतिहास के विद्यार्थी वर्ग के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। 

हिंदी उपन्यास के वस्तुनिष्ठ प्रश्न


प्र.१. उपन्यास किसे कहते हैं ?

उ. उपन्यास गद्य की वह विधा है ,जिसमें रोचल व सजीव शैली में जीवन का व्यापक चित्रण किया जाता है। प्रेमचंद ने इसे मानव चरित्र का चित्र कहा है। 

प्र.२. उपन्यास के कौन -कौन से तत्व है ?

उ. उपन्यास के ६ तत्व हैं - कथावस्तु ,चरित्र चित्रण ,कथोपकथन या संवाद ,भाषा शैली ,देश काल या वातावरण ,उद्देश्य। 

प्र.३. विषय के आधार पर हिंदी उपन्यासों के भेद बताइए। 

उ. विषय के आधार पर हिंदी उपन्यासों के निम्नलिखित भेद हैं - सामाजिक ,एतिहासिक ,आंचलिक ,मनोवैज्ञानिक ,पौराणिक ,राजनितिक आदि। 

प्र.४. हिंदी के सर्वप्रथम मौलिक उपन्यासों का नाम बताइए। 

उ. लाला श्रीनिवास दास का "परीक्षा गुरु" हिंदी का प्रथम मौलिक उपन्यास है। 
हिंदी उपन्यास

प्र.५. हिंदी के प्रथम सामाजिक उपन्यास का नाम बताओ। 

उ. गौरीदत्त का देवरानी जेठानी की कहानी हिंदी का प्रथम सामाजिक उपन्यास माना जाता है। 

प्र.६. द्विवेदी युग के दो उपन्यासकारों के नाम लिखो। 

उ. वृंदावन लाल वर्मा ,प्रेमचंद। 

प्र.७. प्रेमचंद युग के तीन उपन्यासकारों के नाम लिखिए। 

उ. चतुरसेन शास्त्री ,भगवती प्रसाद वाजपेयी, विश्वम्भर नाथ कौशिक। 

प्र.८.  प्रेमचंदोत्तर युग के तीन उपन्यासकारों के नाम लिखें। 

उ. जैनेन्द्र कुमार ,इलाचंद्र जोशी ,अज्ञेय। 

प्र.९. प्रेमचंद के उपन्यासों के नाम लिखिए। 

उ. गोदान ,रंगभूमि ,कर्मभूमि ,सेवासदन ,निर्मला। 

प्र.१०. प्रेमचंद के उपन्यास किस विषयों पर आधारित हैं ?

उ. प्रेमचंद के उपन्यासों में ग्रामीण जीवन ,नारी उद्धार ,समाज सुधार ,किसान मजदूरों की दीन हीन दशा और राष्ट्रीय चेतना को आधार बनाया गया है। 

प्र.११. जयशंकर प्रसाद के उपन्यासों के नाम लिखिए। 

उ. प्रसाद के तितली ,कंकाल तथा इरावती आदि उपन्यास है। 

प्र.१२. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के चार उपन्यासों के नाम लिखिए। 

उ. उपन्यास है - चारुचंद्र ,अनाम दास का पोथा ,बाणभट्ट की आत्मकथा ,पुनर्वा आदि। 

प्र.१३. हिंदी के प्रमुख सामाजिक उपन्यासकारों के नाम लिखिए। 

उ. हिंदी के सामाजिक उपन्यासकारों में प्रेमचंद ,जयशंकर प्रसाद ,वृंदावन लाल वर्मा ,उपेन्द्रनाथ अश्क ,राजेन्द्र यादव ,अमृत राय ,अमृतलाल नागर ,मन्नू भंडारी ,शिवानी आदि प्रमुख है। 

प्र.१४. हिंदी के प्रमुख आंचलिक उपन्यासकारों के नाम लिखिए। 

उ. हिंदी के प्रमुख आंचलिक उपन्यासकारों में नागार्जुन ,फनीश्वरनाथ रेणु ,रांघेय राघव ,देवन्द्र सत्यार्थी ,उदयशंकर भट्ट ,अमृतलाल नागर ,शिव प्रसाद सिंह ,हिमांशु जोशी आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। 

प्र.१५.  प्रमुख मनोवैज्ञानिक उपन्यासकारों के नाम बताइए। 

उ. जैनेन्द्र कुमार ,अज्ञेय ,इलाचंद्र जोशी ,भगवती प्रसाद वाजपेयी ,धर्मवीर भारती आदि हैं। 

प्र.१६. हिंदी के प्रमुख उपन्यास का नाम एवं उसकी रचना का नाम लिखिए। 

उ. हिंदी के उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद हैं। आपके  प्रसिद्ध उपन्यास हैं - गोदान ,गबन ,रंगभूमि ,निर्मला ,कर्मभूमि आदि हैं। 


COMMENTS

Leave a Reply: 1
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका