हिंदी निबंध से संबंधित प्रश्न निबंध अंग्रेजी के "ऐसे" का पर्यायवाची शब्द है। यह एक ऐसी गद्य रचना है ,जिसमें लेखक स्वछंदता पूर्वक अपने विचारों तथा भावों की अभिव्यक्ति करता है। हिंदी के ललित निबंधकारों में हजारी प्रसाद द्विवेदी ,विद्यानिवास मिश्र ,रामवृक्ष बेनीपुरी ,धर्मवीर भारती ,पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी ,कुबेरनाथ राय ,वासुदेव शरण अग्रवाल ,जगदीश चन्द्र माथुर ,शिवप्रसाद सिंह का नाम विशेष उल्लेखनीय हैं।
हिंदी निबंध से संबंधित प्रश्न हिंदी साहित्य के इतिहास से सम्बंधित हिंदी निबंध से जुड़ें प्रश्न दिए जा रहे हैं। आशा है कि विद्यार्थी वर्ग के लिए हिंदी निबंध से सम्बंधित प्रश्न लाभप्रद रहेंगे.
प्र.१. निबंध का क्या अर्थ है ? समझाइये।
उ. निबंध अंग्रेजी के "ऐसे" का पर्यायवाची शब्द है। यह एक ऐसी गद्य रचना है ,जिसमें लेखक स्वछंदता पूर्वक अपने विचारों तथा भावों की अभिव्यक्ति करता है।
प्र.२. विषय तथा शैली के आधार पर निबंधों का वर्गीकरण कीजिये।
उ. विषय तथा शैली के आधार पर निबंध ६ प्रकार के माने जाते हैं -
१. वर्णनात्मक।
२. विचारात्मक।
३. विवरणात्मक।
४. भावात्मक।
५.मनोवैज्ञानिक।
६. हास्य व्यंग प्रधान।
प्र.३. विचारात्मक निबंध और वर्णनात्मक निबंध में अंतर बताइए।
उ. विचारात्मक निबंध में लेखक अपने चिंतन और मनन को प्रस्तुत करता है।इसके विपरीत वर्णनात्मक निबंध में किसी घटना ,दृश्य अथवा वस्तु का विस्तार से वर्णन किया जाता है।
प्र.४. विचारात्मक और भावात्मक निबंध में क्या अंतर है ?
उ. विचारात्मक निबंध में हम अपने विचार और चिंतन को दर्शाते हैं ,किन्तु भावात्मक निबंध में भाव तत्व तथा बुद्धि तत्व प्रमुख होता है।
प्र.५. निबंध के कौन से चार प्रमुख प्रकार माने जाते हैं ? संक्षेप में प्रकाश डालिए।
उ. निबंध के चार प्रकार माने जाते हैं -
१. वर्णनात्मक - किस वस्तु को स्थिर रूप में देखकर उसका वर्णन रहता है।
२. विवरणात्मक - किस वस्तु को उसके गतिशील रूप में देखकर उसका वर्णन रहता है।
३. विचारात्मक - इसमें विचार और तर्क की प्रधानता होती है।
४. भावात्मक - यह भाव प्रधान होता है।
प्र.६. हिंदी के चार ललित निबंधकारों का नाम बताइए।
उ. हिंदी के ललित निबंधकारों में हजारी प्रसाद द्विवेदी ,विद्यानिवास मिश्र ,रामवृक्ष बेनीपुरी ,धर्मवीर भारती ,पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी ,कुबेरनाथ राय ,वासुदेव शरण अग्रवाल ,जगदीश चन्द्र माथुर ,शिवप्रसाद सिंह का नाम विशेष उल्लेखनीय हैं।
प्र.७. हिंदी के प्रमुख भावात्मक निबंधकारों के नाम बताइए।
उ. अध्यापक पूर्ण सिंह ,वियोगी हरि, राम वृक्ष बेनीपुरी ,महादेवी वर्मा ,हजारी प्रसाद द्विवेदी ,विद्यानिवास मिश्र आदि है।
प्र.८. आधुनिक युग के प्रमुख निबंधकारों के नाम बताइए।
उ. हजारी प्रसाद द्विवेदी ,महादेवी वर्मा ,रामधारी सिंह दिनकर ,जैनेन्द्र ,कन्हैयालाल मिश्र ,धर्मवीर भारती ,जयप्रकाश भारती ,हरिशंकर परसाई आदि हैं।
प्र.९. आधुनिक युग के निबंधों के प्रमुख विषय क्या हैं ?
उ. आधुनिक युग के निबंधों के विषय में बहुत विस्तार हुआ है। जिनमें प्रमुख है - साहित्य समीक्षा ,सामाजिक परिवेश ,राजनीति ,विज्ञान ,कला इतिहास ,भूगोल ,मनोविज्ञान ,पुरातत्व ,वाणिज्य व्यवसाय आदि प्रमुख है।
प्र.१०. आचार्य रामचंद शुक्ल गद्य की किन दो विधाओं में प्रसिद्ध है ? इस सन्दर्भ में उनकी दो रचना के नाम भी लिखिए।
उ. आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी निबंध और आलोचना के लिए प्रसिद्ध है। इनकी दो प्रमुख रचनाएं चिंतामणि (निबंध ) तथा त्रिवेणी (आलोचना ) आदि है।
प्र.११. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जी ने किस प्रकार के निबंध लिखे हैं ?
उ. आचार्य रामचन्द्र ने मनोविकार सम्बन्धी तथा समीक्षात्मक निबंध लिखे हैं।
प्र.१२. सरदार पूर्ण सिंह ने कुल कितने निबंध लिखे हैं ?
उ. सरदार पूर्ण सिंह ने कुल ६ निबंध लिखे हैं। जिसमें "आचरण की सभ्यता ' और सच्ची वीरता आदि प्रमुख है।
प्र.१३. अध्यापक पूर्ण सिंह तथा पद्य सिंह शर्मा किस युग के निबंधकार हैं ?
उ. अध्यापक पूर्ण सिंह तथा पद्म सिंह शर्मा द्विवेदी युग के निबंधकार हैं।
प्र.१४. चार प्रमुख प्रगतिवादी निबंधकारों के नाम लिखिए।
उ. रामविलास शर्मा ,धर्मवीर भारती ,शिवप्रसाद सिंह ,रामधारी सिंह दिनकर ,नामवर सिंह ,राजेन्द्र यादव आदि प्रमुख प्रगतिवादी निबंधकार हैं।
प्र.१५. महादेवी वर्मा का गद्य किन विषयों पर आधारित हैं ?
उ. संस्मरण और रेखाचित्र लेखिका के रूप में महादेवी वर्मा का विशेष महत्वपूर्ण स्थान हैं। उनके गद्य के विषय में नारी समाज ,निम्न और कमजोर वर्ग और पशु पक्षियों से सम्बंधित हैं।
Hindikunj
इन्हे भी अवश्य पढ़ें -
⚡ Grow Your Reach
Guest Posts & Ads
Promote your business with genuine organic reach, high DA, and permanent backlinks!
✓ DoFollow Backlinks
✓ Instant Approval
✉️ Email: info@hindikunj.com
💬 WhatsApp: +91 9433826946
⚡ Instant Reply within a few hours
📢 Join Our WhatsApp Channel
Get the latest Hindi Notes, PDFs, Exam Updates and Study Materials directly on WhatsApp.
📱 Join WhatsApp Channelहिंदीकुंज में अपनी रचना प्रकाशित करें
हिंदीकुंज.कॉम में छपें. लाखों पाठकों तक पहुँचें, तुरंत! प्रकाशनार्थ रचनाएँ आमंत्रित हैं. ईमेल करें : info@hindikunj.com पर
कॉपीराइट Copyright
हिंदीकुंज.कॉम, वेबसाइट या एप्स में प्रकाशित रचनाएं कॉपीराइट के अधीन हैं। यदि कोई व्यक्ति या संस्था ,इसमें प्रकाशित किसी भी अंश ,लेख व चित्र का प्रयोग,नकल, पुनर्प्रकाशन, हिंदीकुंज.कॉम के संचालक के अनुमति के बिना करता है ,तो यह गैरकानूनी व कॉपीराइट का उलंघन है। ऐसा करने वाला व्यक्ति व संस्था स्वयं कानूनी हर्ज़े - खर्चे का उत्तरदायी होगा।
All content on this website is copyrighted. Do not copy any data from this website without permission. Violations will attract legal penalties.
हिंदी निबंध_$type=list-tab$c=5$meta=0$source=random$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0$meta=0
उपयोगी लेख_$type=list-tab$meta=0$source=random$c=5$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0
उर्दू साहित्य_$type=list-tab$c=5$meta=0$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0
● ऑफिशियल YouTube चैनल
हिन्दीकुंज
साहित्य एवं शिक्षा का वेब मंच
हिन्दीकुंज के ज्ञानवर्धक वीडियो, ऑडियो पाठ और नियमित अपडेट्स के लिए अभी सदस्यता लें!
सब्सक्राइब करें (SUBSCRIBE)
✓ मुफ़्त सदस्यता • 🔔 नए अपडेट्स
Most Helpful for Students
- हिंदी व्याकरण Hindi Grammer
- हिंदी पत्र लेखन
- हिंदी निबंध Hindi Essay
- ICSE Class 10 साहित्य सागर
- ICSE Class 10 एकांकी संचय Ekanki Sanchay
- नया रास्ता उपन्यास ICSE Naya Raasta
- गद्य संकलन ISC Hindi Gadya Sankalan
- काव्य मंजरी ISC Kavya Manjari
- सारा आकाश उपन्यास Sara Akash
- आषाढ़ का एक दिन नाटक Ashadh ka ek din
- CBSE Vitan Bhag 2
- बच्चों के लिए उपयोगी कविता
हिंदी निबंध के बारे में बहुत अच्छी जानकारी प्रस्तुति हेतु धन्यवाद
जवाब देंहटाएं