विक्रमशिला विश्वविद्यालय

SHARE:

विक्रमशिला विश्वविद्यालय Vikramshila University विक्रमशिला विश्वविद्यालय Vikramshila University विक्रमशिला प्राचीन भारत का एक प्रमुख उच्च शिक्षा का केंद्र था। यह शिक्षा केंद्र उत्तरी मगध में गंगा तट पर एक सुरम्य पहाड़ी पर बसा था। वर्तमान में बिहार राज्य के भागलपुर जिले में स्थित था।

विक्रमशिला विश्वविद्यालय Vikramshila University 


विक्रमशिला विश्वविद्यालय Vikramshila University विक्रमशिला प्राचीन भारत का एक प्रमुख उच्च शिक्षा का केंद्र था। यह शिक्षा केंद्र उत्तरी मगध में गंगा तट पर एक सुरम्य पहाड़ी पर बसा था। वर्तमान में बिहार राज्य के भागलपुर जिले में स्थित था।इसके चारों ओर एक विशाल और सुदृढ़ दिवार थी और मध्य में एक विशाल मंदिर था।इस विश्वविद्यालय की स्थापना पालवंश के प्रसिद्ध सम्राट धर्मपाल ने ८ वीं शताब्दी में की थी। 

विक्रमशिला विश्वविद्यालय में प्रवेश 

विक्रमशिला विश्वविद्यालय शिक्षा केंद्र में छात्रों का प्रवेश कठिन था। प्रवेश के पूर्व छात्रों की परीक्षा नालंदा
विक्रमशिला विश्वविद्यालय
विक्रमशिला विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय के समान ,द्वार पंडितों द्वारा होती थी।अतः सुयोग्य विद्यार्थी ही इस शिक्षा केंद्र में प्रवेश पाते थे। शिक्षा की व्यवस्था उत्तम थी।शिक्षा का प्रबंध एक समिति के अधीन था।कार्य कुशलता की दृष्टि से भिन्न -भिन्न विभाग अधिकारियों के अधीन थे। शिक्षा केंद्र के शिक्षक अत्यंत उच्चकोटि के विद्वान और दार्शनिक थे। इसकी प्रसिद्धि तिब्बत तक पहुँच चुकी थी। तिब्बत के लोग कई वर्षों तक हिन्दू पंडितों के चरणों में शिक्षा ग्रहण करते रहे। तिब्बत के साहित्य से पता चलता है कि विक्रमशिला के विद्वानों ने सैकड़ों संस्कृत की पुस्तकें लिखी और हजारों का तिब्बती भाषा में अनुवाद किया।

विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम 

नालंदा विश्वविद्यालय की भाँति ,विक्रमशिला का पाठ्यक्रम अधिक व्यापक नहीं था ,फिर भी अन्य शिक्षा केन्द्रों की अपेक्षा यह अधिक सुव्यवस्थित था। पाठ्यक्रम के प्रमुख विषय थे - व्याकरण ,तर्कशास्त्र ,अध्यात्मविद्या ,तंत्र ,कर्मकांड इत्यादि। १२ वीं शताब्दी में लगभग तीन हज़ार छात्र यहाँ विभिन्न विषयों की शिक्षा प्राप्त करते रहे।अध्ययन की समाप्ति पर बंगाल के सम्राटों द्वारा विद्यार्थियों को उपाधियों तथा प्रमाण पत्र देने की भी यहाँ व्यवस्था थी।विभिन्न विषयों के लिए छात्रों के हित में एक विशाल पुस्तकालय की व्यवस्था थी।  

विद्या का महान केंद्र 

विद्या का एक महान केंद्र अनेक वर्षों तक अपने ज्ञान प्रकाश से विश्व को आलोकित करता रहा। १२०३ ई में बख्तियार खिलजी ने आक्रमण किया और इसको युद्ध सम्बन्धी गढ़ समझ कर आग लगवा दी।इस प्रकार शिक्षा का एक केंद्र सदा के लिए समाप्त हो गया। 


COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका