पदबंध padbandh in hindi

SHARE:

पदबंध के कितने भेद है पदबंध कितने प्रकार के होते है Padbandh, पदबंध, हिंदी व्याकरण , (Phrase), padbandh in hindi, padbandh examples, padband kya PADBANDH पदबंध संरचना padbandh questions padbandh in english padbandh exercise class 10 padbandh class 8 sarvanam padbandh ke udaharan hindi mein pad band padbandh ke kitne bhed hai padbandh kitne prakar ke hote hain pad and padbandh hindi grammar

पदबंध PADBANDH


पदबंध padbandh in hindi पदबंध के कितने भेद है पदबंध कितने प्रकार के होते है Padbandh, पदबंध, हिंदी व्याकरण , (Phrase), padbandh in hindi, padbandh examples, padband kya PADBANDH पदबंध संरचना padbandh questions padbandh in english padbandh exercise class 10 padbandh class 8 sarvanam padbandh ke udaharan hindi mein pad band padbandh ke kitne bhed hai padbandh kitne prakar ke hote hain pad and padbandh hindi grammar - वाक्य में जब अनेक पद मिलकर एक व्याकरणिक इकाई का काम करते हैं ,तब वे पदबंध कहलाते हैं .इस प्रकार पदबंध में एक से अधिक पद होते हैं ,जिनमें पद आपस में जुड़े होते हैं .यह सभी मिलकर एक भाषिक इकाई के घटक बन जाते हैं .वाक्य में व्याकरणिक कार्य को सार्थकता प्रदानकर पदबंध का निर्माण होता है .इसके उदाहरण निम्नलिखित हैं - 

  • नदी बहती चली आ रही है। 
  • खरगोश बहुत तेज़ गति से चलता है। 
  • महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का उपदेश दिया।  
  • भागते हुए चोरों में कुछ पकड़े गए। 
  • मेहनत करने वाले छात्र सफल होते हैं।  
उपयुक्त वाक्यों में शब्द कई पदों के योग से बने हैं।ये अनेक पद एक ही पद का काम कर रहे हैं। अतः पदबंध है।  

पदबंध के भेद

पदबंध के ५  भेद हैं ,जिनका विवरण निम्नलिखित है  - 

१. संज्ञा पदबंध - 

जो पदबंध वाक्य में संज्ञा का कार्य करते हैं ,वे संज्ञा पदबंध कहलाते हैं।  जैसे - 
पदबंध
  • पैर में लगी चोट दर्द कर रही है।  
  • मेहनती व्यक्ति जीवन में सफल होते हैं।  
  • हरे रंग की पुस्तक मेज पर रखी है।  
  • दशरथ पुत्र  राम ने रावण को मारा।  

२. सर्वनाम पदबंध - 

जो पदबंध वाक्य में सर्वनाम पदों का काम करते हैं ,वे सर्वनाम पदबंध कहलाते हैं।  जैसे - 
  • कोलकाता के डोक्टरों में कुछ डॉक्टर अच्छे हैं।  
  • चोट खाए तुम भला क्या खेलोगे।  
  • हड़ताल में शामिल होने से वह बीमार पड़ गयी।  
  • आपके दोस्तों में कौन साथ देगा ?

३. विशेषण पदबंध - 

जो पदबंध संज्ञा या सर्वनाम के विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं ,वे विशेषण पदबंध कहलाते हैं। इसमें शीर्ष पर विशेषण होता है और अन्य पद उसी पर आश्रित होते हैं। जैसे - 
  • वह बहुत सुन्दर चित्र बनाता है।  
  • किस्मत का मारा वह अब कहाँ जाएँ।  
  • कठोर वाणी बोलने वाला व्यक्ति कम बोलता है।  
  • गर्मियों में सफ़ेद खादी कपड़े पहनों।  

४. क्रिया पदबंध - 

वाक्य में कई पद मिलकर क्रिया का कार्य करते हैं ,तो क्रिया पदबंध कहलाते हैं।  जैसे - 
  • दादी कहानी सुनाती रहती हैं।  
  • राम मैदान में खेल रहा है।  
  • धरती का पानी सूखता जा रहा है।  
  • गायक गीत गा रहा है।  

५. क्रिया विशेषण पदबंध - 

किसी भी वाक्य में क्रिया विशेषण का कार्य करने वाले पदबंध क्रिया विशेषण पदबंध कहलाते हैं।  जैसे - 
  • आज गाड़ी बहुत जल्दी आ गयी।  
  • पक्षी पिंजरे के अन्दर बैठा है।  
  • मैं इस माह के अंत तक आ जाऊँगा।  
  • खिलाड़ी मैदान की ओर गए हैं।  


विडियो के रूप में देखें -


COMMENTS

Leave a Reply: 32
  1. विनम्र निवेदन-
    संज्ञा पदबंध के दूसरे उदाहरण में 'मेहनती व्यक्ति जीवन में सफल होते हैं' वाक्य में केवल व्यक्ति को रेखांकित किया गया है,कृपया इसमें मेहनती व्यक्ति दोनों पदों को रेखांकित कर दीजिए क्योंकि एक पद, केवल पद होता है, पदबंध नहीं, दोनों पदों को मिलाकर ही संज्ञा पदबंध बनेगा। इसमें व्यक्ति से पहले कुछ अन्य विशेषण भी जोड़े जा सकते हैं, जैसे- मेहनती, ईमानदार एवं वक़्त के पाबंद व्यक्ति जीवन में सफल होते हैं ।
    धन्यवाद
    डॉ. विनोद 'प्रसून'

    जवाब देंहटाएं
  2. टूटी फूटी झोपड़ी में रहने वाले मौजूद गरीबी में जीते हैं

    जवाब देंहटाएं
  3. rooz doh pene wale log swasth rahte hai

    जवाब देंहटाएं
  4. The language is quite easy ! I loved it. This website has helped a lot in my exams and is my favourite website for my Hindi exam ! Thank you for such easy explanation of such a complex topic !

    जवाब देंहटाएं
  5. गीता की बडी बनि सीता सोती ह

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका