टेलीविजन पर प्रसारित अंधविश्वास व तंत्र मंत्र कार्यक्रम पर रोक के लिए पत्र Letter to stop the superstition and tantra program on television न्यूज़ चैनलों पर तथाकथित ओझा व तांत्रिक अपनी राय बताते मिल जायेंगे .आजकल अंधविश्वास से प्रेरित कार्यक्रम बनाये जा रहे हैं ,जिनसे गृहणियाँ देखकर अन्धविश्वासी हो रही हैं ,साथ ही भारत की भोली भली जनता प्रभावित हो रही है .अपनी हर प्रकार की आर्थिक ,शारीरिक ,सामाजिक व व्यक्तिगत समस्यों का निदान इन्ही ढोंगी बाबाओं में खोज रही है ,जिनका एक मात्र लक्ष्य भोलीभाली जनता को लूटना है .
सेवा में ,
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ,
भारत सरकार ,
नयी दिल्ली .
विषय - टेलीविजन पर प्रसारित अंधविश्वास व तंत्र मन्त्र कार्यक्रम पर रोक
महोदय ,
आपसे सविनय निवेदन है कि इस समय टेलीविजन जो की मनोरंजन व सूचना का महत्वपूर्ण साधन है ,उस पर हर समय राष्ट्रीय चैनल पर अंधविश्वास व भूत प्रेत से सम्बंधित कार्यक्रम दिखाए जा रहे हैं .न्यूज़ चैनलों पर तथाकथित ओझा व तांत्रिक अपनी राय बताते मिल जायेंगे .आजकल अंधविश्वास से प्रेरित कार्यक्रम बनाये जा रहे हैं ,जिनसे गृहणियाँ देखकर अन्धविश्वासी हो रही हैं ,साथ ही भारत की भोली भली जनता प्रभावित हो रही है .अपनी हर प्रकार की आर्थिक ,शारीरिक ,सामाजिक व व्यक्तिगत समस्यों का निदान इन्ही ढोंगी बाबाओं में खोज रही है ,जिनका एक मात्र लक्ष्य भोलीभाली जनता को लूटना है .
महोदय , आज २१वीं सदी का समय है ,इसमें वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना चाहिए .भारत के संविधान में ही लिखा गया है कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानवतावाद व ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें ।अतः ऐसी स्थिति में भूत प्रेत व तांत्रिक गतिविधियों को टेलीविजन पर देखकर जनता दिग्भ्रमित हो रही है .
अतः महोदय , आपसे निवेदन है कि टेलीविजन पर आने वाले ऐसी अवैज्ञानिक कार्यक्रमों पर तुरंत रोक लगाये जिससे जनता में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो सके .
सधन्यवाद
भवदीय
रजनीश कुमार
विकासनगर ,लखनऊ
दिनांकः २५/१२/२०१८
Hindikunj
इन्हे भी अवश्य पढ़ें -
📢 Join Our WhatsApp Channel
Get the latest Hindi Notes, PDFs, Exam Updates and Study Materials directly on WhatsApp.
📱 Join WhatsApp ChannelGuest Post & Advertisement With Us
For Guest Posts and Advertisement directly contact us at -
Contact WhatsApp +91 9433826946
हिंदीकुंज में अपनी रचना प्रकाशित करें
हिंदीकुंज.कॉम में छपें. लाखों पाठकों तक पहुँचें, तुरंत! प्रकाशनार्थ रचनाएँ आमंत्रित हैं. ईमेल करें : info@hindikunj.com पर
कॉपीराइट Copyright
हिंदीकुंज.कॉम, वेबसाइट या एप्स में प्रकाशित रचनाएं कॉपीराइट के अधीन हैं। यदि कोई व्यक्ति या संस्था ,इसमें प्रकाशित किसी भी अंश ,लेख व चित्र का प्रयोग,नकल, पुनर्प्रकाशन, हिंदीकुंज.कॉम के संचालक के अनुमति के बिना करता है ,तो यह गैरकानूनी व कॉपीराइट का उलंघन है। ऐसा करने वाला व्यक्ति व संस्था स्वयं कानूनी हर्ज़े - खर्चे का उत्तरदायी होगा।
All content on this website is copyrighted. Do not copy any data from this website without permission. Violations will attract legal penalties.
हिंदी निबंध_$type=list-tab$c=5$meta=0$source=random$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0$meta=0
उपयोगी लेख_$type=list-tab$meta=0$source=random$c=5$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0
उर्दू साहित्य_$type=list-tab$c=5$meta=0$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0
Most Helpful for Students
- हिंदी व्याकरण Hindi Grammer
- हिंदी पत्र लेखन
- हिंदी निबंध Hindi Essay
- ICSE Class 10 साहित्य सागर
- ICSE Class 10 एकांकी संचय Ekanki Sanchay
- नया रास्ता उपन्यास ICSE Naya Raasta
- गद्य संकलन ISC Hindi Gadya Sankalan
- काव्य मंजरी ISC Kavya Manjari
- सारा आकाश उपन्यास Sara Akash
- आषाढ़ का एक दिन नाटक Ashadh ka ek din
- CBSE Vitan Bhag 2
- बच्चों के लिए उपयोगी कविता

COMMENTS