बेटी का भविष्य

SHARE:

मंगल सिंह ने उसे पढ़ाया लिखाया। और उसे पुलिस की नौकरी मिल गयी है। दोनों खुश हैं। अगर वो इतनी छोटी सी नौकरी करके इतनी बड़ी सोच रखता है तो मैं क्यो नही कर सकता नंदनी। मैं क्यो तुम्हारे हुनर को दबाऊं। आखिर मैं बदलूंगा तभी तो कल अपनी बेटी के लिए बेहतर भविष्य की और बेहतरीन समाज पाऊँगा।

बेटी का भविष्य


नंदनी आज खाने में क्या है?जोरो की भूख लगी है।नमन ने कुतुहलवश पूछा।
तुम्हारी ही पसंद की सारी चीजें हैं नमन, नंदनी ने कहा।
बेटी का भविष्य
खाना खाते ही नमन ने कहा वाह! मजा आ गया। नंदनी मैंने पहले भी कहा अभी भी कहूँगा तुम्हारे हाथों में जादू है। जो भी बनाती हो लाजवाब,जो भी खाए बस खाता जाए।
नंदनी ने बीच मे टोकते हुए कहा नमन सोचती हूँ टिफ़िन का काम कर लूँ। हर साल कितने नए बच्चे आते हैं यहाँ पढ़ने जो खाना नही बना पाते उन्हें भी घर जैसा खाना मिलेगा और उस के लिए बाहर भी नही जाना पड़ेगा और मेरा हुनर भी बेकार नही होगा।

हर बार की तरह नमन हूं हूं करके हाथ धुलके बैडरूम में चला गया। परी को गोद मे उठाकर उसके साथ खेलने लगा।

नंदनी को पता था कि नमन इस बात में कोई इंट्रेस्ट नही लेंगें। फिर भी उसने अपनी बात बोल दी। ये नमन का आज का नही है जब भी नंदनी उससे घर के बाहर जाकर या घर मे ही रहकर कोई काम करने की बात करती उसका यही रवैया होता था।

खैर, इसी तरह दिन बीतते गए।

एक दिन अचानक नमन ने नंदनी से कहा नंदनी मैं सोचता हूं तुम्हे अपना हुनर घर में ही आजमाना नही चाहिए। नंदनी को एक बार को लगा कि उसने जो सुना वो नमन ने ही कहा है या कि उसके ही दिल की आवाज है।

1 मिनट तक उसने नमन को देखा फिर नमन ने कहा ऐसे क्यो देख रही हो मैं सच मे चाहता हूँ कि तुम अपने हुनर से अपनी पहचान बनाओ।

नंदनी ने पूछा 5 सालो से मैं ये पूछती रही कहती रही आज अचानक क्या हुआ कि आप की सोच बदल गयी।

नमन ने कहा नंदनी आज रश्मि ऑफिस में आई थी। उसके बारे में सुना तो अंदर तक हिल गया।

रश्मि कौन है? नंदनी ने पूछा।

हमारे ऑफिस में जो चपरासी है मंगल उसकी बीवी है।

उसके माता पिता ने उसे बहुत कम पढ़ाया लिखाया और छोटी उम्र में ही शादी कर दी। मंगल सिंह ने उसे पढ़ाया लिखाया। और उसे पुलिस की नौकरी मिल गयी है। दोनों खुश हैं। अगर वो इतनी छोटी सी नौकरी करके इतनी बड़ी सोच रखता है तो मैं क्यो नही कर सकता नंदनी। मैं क्यो तुम्हारे हुनर को दबाऊं।  आखिर मैं बदलूंगा तभी तो कल अपनी बेटी के लिए बेहतर भविष्य की और बेहतरीन समाज पाऊँगा।

नंदनी की आंखों में गर्व था, पता नही किसके लिए मंगल सिंह के लिए या अपनी बेटी के आजाद भविष्य के लिए।




रचनाकार परिचय 
श्रद्धा मिश्रा
शिक्षा-जे०आर०एफ(हिंदी साहित्य)
वर्तमान-डिग्री कॉलेज में कार्यरत
पता-शान्तिपुरम,फाफामऊ, इलाहाबाद

COMMENTS

Leave a Reply: 1
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका