आदमखोर तेंदुआ

SHARE:

तेंदुए ने एक आदमी पर हमला किया था।तेंदुए का हमला अब गाँव वालों पर बढ़ने लगा था। लोग अब आदमखोर तेंदुआ आदमखोर तेंदुआ घबरा गए थे और शाम होते होते वो अपने घरों में कैद हो जाते थे।

आदमखोर तेंदुआ

आज फिर तेंदुए ने एक आदमी पर हमला किया था। आदमी किसी तरह बच तो गया लेकिन उसके जख्म इतने गहरे थे की उसको ठीक होने में समय लगेगा। इस तेंदुए का हमला अब गाँव वालों पर बढ़ने लगा था। लोग अब
आदमखोर तेंदुआ
आदमखोर तेंदुआ
घबरा गए थे और शाम होते होते वो अपने घरों में कैद हो जाते थे। अब गाँव वालों ने तेंदुए के डर के कारण अपने बच्चो को स्कूल भेजना बंद कर दिया था। पूरा गाँव डर के माहोल में जी रहा था। उन्होंने डर के कारण अपने खेतों पर भी जाना बंद कर दिया था क्योंकि तेंदुआ ज्यदातर वहीँ पर घात लगाकर हमला करता था। खेतों पर ना जाने के कारण अब उनको भूखे मरने की नौबत आ गई थी। गाँव वालों ने प्रशासन से भी मदद मांगी थी लेकिन उन्होंने भी उनके पास शिकारी ना होने का हवाला दिया। गांववाले केवल भगवान के सहारे अपना जीवन जी रहे थे। उधर तेंदुए ने पांच गाँव वालो को शिकार बना लिया था और वो खतरनाक आदमखोर हो गया था।
शाम के समय थोड़ी बूंदाबांदी हो रही थी। राजू और उसके दादाजी ने कमरे में ठण्ड से बचने के लिए आग जला रखी थी। पूरे गाँव में सन्नाटा था सब लोग घरों में बंद हो गये थे। राजू अपने दादाजी से बोला-दादाजी इस आदमखोर तेंदुए का कुछ उपाय करना पड़ेगा, सारा गाँव उसके डर से सहमा हुआ है और उनको रोजमर्रा के कामों को करने में बहुत कठिनाई हो रही है। बच्चो की पढाई का भी नुकसान हो रहा है। दादाजी ने राजू से कहा की वो उस तेंदुए से अकेले नही लड़ सकते। इतना सुन राजू अपने घर से सटे अपने दोस्त बीरू के घर पहुंचा। जाने से पहले दादाजी ने उसे सतर्क रहने को कहा। बीरू के घर पर राजू ने उससे इस तेंदुए से छुटकारा पाने पर बात की । बीरू भी चाहता था की तेंदुए से गाँव वालों की जान बचाई जाए। उन दोनों ने कुछ निर्णय लिया और रात के समय उस तेंदुए से निपटने के बारे में सोचा। 
राजू अपने घर आया और उसने दादाजी से छुपा कर कुछ सामान इक्कठा किया। जब दादाजी सो गये तो वो धीरे से उठा और सामान लेकर बीरू के घर के पीछे पहुंचा। बीरू पहले ही उसका इन्तजार कर रहा था। दोनों ने राजू के द्वारा लाया गया सेंट लगा लिया जिससे तेंदुआ पास होने पर उनकी गंध ना पा सके। उसके बाद दोनों जंगल की तरफ चल दिए। हल्की बारिश अभी भी थी। चाँद बादलों से कभी निकलता और कभी छुप रहा था। उन्होंने सुना था की उनके गाँव के बाहर जो पेड़ों का झुरमुट था तेंदुआ ज्यादातर वहीँ मिलता था । इसलिए वो उसी जगह से कीचड़ में तेंदुए के पैरों के निशान से उसका पीछा कर रहे थे। पीछा करते करते वो लोग एक गुफ़ा के मुहाने
राजेश मेहरा
राजेश मेहरा
पर पहुंचे वहां तेंदुए के पैरों के निशान ख़त्म हो गये थे। देखने में गुफा बहूत बड़ी थी लेकिन उसका मुहँ इतना छोटा था की तेंदुआ बड़ी मुस्किल से उसके अन्दर आ जा सके।अब उन्हें विस्वास था की तेंदुआ इसी गुफा मे है। उन्हें उसकी गुर्राहट और कुछ चबाने की आवाजे आ रही थी। ऐसा लगता था जैसे वो किसी जानवर को खा रहा हो। तेंदुए को उनकी मनुष्य होने की गंध नही मिल रही थी क्योंकि उन्होंने बहुत सारा सेंट लगाया था। राजू और बीरू उसकी आवाज से घबरा रहे थे लेकिन हिम्मत करके उन्होंने अपने साथ लाई एक बड़ी घंटी को एक इलास्टिक की रस्सी में पिरोया और उसे गुफ़ा के दरवाजे पर इस तरह टांग दिया की यदि तेंदुआ निकले तो वो उसकी गर्दन में फँस जाए। उसके बाद वो दोनों पास के एक पेड़ पर चढ़ गये। उन्हें अब तेंदुए के बाहर निकलने का इन्तजार था।थोडा इंतजार के बाद जेसे ही वो गुफा से निकला तो वो इलास्टिक घंटी के साथ उसकी गर्दन में फँस गई। अब वो जैसे ही चलता घंटी जोर जोर बजती थी और उसको बजता देख वो घबरा कर इधर उधर भागने लगता। वो जितना भागता घंटी उतनी जोर से बजती । वो घंटी की आवाज को सुनकर सोचता की कोई उसे मारने आ रहा है और इसी घबराहट में वो दूर पहाड़ों की तरफ भाग गया। राजू और बीरू प्रसन्न होते हुए अपने घर आ गये। उस दिन के बाद वो तेंदुआ कभी उनके गाँव नही आया। राजू ने अपने दादा और गाँव वालों को इसके बारे में बताया तो वो राजू और बीरू की बहादुरी से खुस हुए। पूरा गाँव अब अपने सामान्य कार्य सुचारू रूप से करने लगा। अब उन्हें उस तेंदुए कोई डर नही था।



यह रचना राजेश मेहरा जी द्वारा लिखी गयी है।  आप ,नई दिल्ली से हैं तथा  मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं । आपको , बच्चो की कहानियां, लेख और कवितायेँ लिखने का शौक है।

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका