अनेकार्थी शब्द

SHARE:

अनेकार्थी शब्द (Words with Various Meanings ) जहाँ एक शब्द के दो या दो से अधिक अर्थ निकलते हों , उन्हें अनेकार्थी शब्द कहा जाता है .

अनेकार्थी शब्द (Words with Various Meanings)

जहाँ एक शब्द के दो या दो से अधिक अर्थ निकलते हों , उन्हें अनेकार्थी शब्द कहा जाता है . 

यहाँ पर कुछ अनेकार्थी शब्द शब्द दिए जा रहे हैं - 

१. अंक - गोद ,संख्या ,नाटक का अंक 
२. अर्थ - धन ,के लिए ,प्रयोजन ,कारण . 
३. अज - बकरा ,ब्रह्मा , शिव . 
४. अर्क - सूर्य , रस , पंडित ,रविवार ,आक का पौधा . 
५. अनंत - आकाश , ईश्वर ,शेषनाग , अंतहीन . 
६. अम्बर - वस्त्र , आकाश . 
७. अरुण - सूर्य का सारथी ,लाल . 
८. अक्षर - वर्ण ,शिव , ब्रह्मा , मोक्ष ,सत्य ,स्वर - व्यंजन . 
९. अमृत - अन्न , दूध , पारा , जल ,स्वर्ण . 
१० .अब्ज - शंख , कपूर , कमल ,चंद्रमा . 
११. अग्र - आगे का , पहले , श्रेष्ठ , सिरा . 
१२. अपेक्षा - आशा , आवश्यकता . 
१३. अवकाश - अवसर ,छुट्टी . 
१४. अलि - भौंरा ,सखि,कोयल . 
१५. अवधि - निर्धारित समय , सीमा . 
१६ . आत्मा - सूर्य , परमात्मा ,अग्नि . 
१७ . आदर्श - उदाहरण,योग्य , नमूना . 
१८ . उत्तर - जबाब , उत्तर दिशा , पीछे . 
१९. उत्सर्ग - समाप्ति , त्याग ,दान . 
२० . कर्ण - कान ,कुंतीपुत्र 
२१. कनक - सोना , धतूरा, गेंहूँ . 
२२. काम - कार्य ,कामदेव . 
२३. कुंडल - साँप की गेडुरी, कान का आभूषण . 
२४. कर - हाथ , किरण , टेक्स , सूंड
25. कल - आने वाला , बीता हुआ दिन ,सुन्दर ,आराम ,मशीन .
२६.काल - समय , मृत्यु .
२७. कुल - सब , वंश .
२८.गिरा - वाणी , गिरना .
२९. कृष्ण - काला , श्रीकृष्ण , कृष्ण पक्ष .
३०. ग्रहण - चन्द्र - सूर्य ग्रहण ,लेना .
३१. गुण - खूबी , स्वभाव , रस्सी ,शील .
३२. गौ - इन्द्रिय ,गाय , पृथ्वी .
३३. गुरु - शिक्षक , बड़ा , भारी .
३४. घट - घड़ा , शरीर, मन .
३५. घन - बादल , घना , घटा ,हथोडा .
३६. चीर - वस्त्र , रेखा , चीरना .
३७. जीवन - जल , प्राण , वायु .
३८. जलज - कमल , शंख , मोती , मछली .
३९. तीर - किनारा , बाण .
४०.तट - किनारा , प्रदेश , खेत .
४१ .ताल - संगीत का ताल , वृक्ष का नाम , तालाब .
४२ . ठाकुर - देवता , हज्जाम , ब्राह्मण , छत्रिय .
४३ . द्रव्य - वस्तु , धन .
४४ . द्विज - ब्राह्मण , पक्षी , चंद्रमा , दांत .
४५. धन  - संपत्ति , जोड़ .
४६ . धर्म - कर्तव्य , प्रकृति , स्वभाव , सम्प्रदाय .
४७. धात्री - पृथ्वी , आँवला , माता , उपमाता .
४८. नग - पर्वत , वृक्ष , रत्न .
४९. नाग - हाथी , साँप , एक जाति का नाम .
५०. निशाचर - राक्षस , प्रेत , उल्लू , चोर .
५१ . पतंग - सूर्य , पक्षी ,टिड्डी ,पतंगा ,गुड्डी .
५२. पोत - जहाज़ , बच्चा , वस्त्र , गुड़िया.
५३. पत्र - पंख , पत्ता , चिट्ठी .
५४. पय - दूध , पानी .
५५. पद - दर्ज़ा , शब्द , पैर , स्थान .
५६. पृष्ठ - पीठ , पन्ना , पीछे का भाग .
५७. वाणी - बोली , सरस्वती.
५८. मधु - शहद , शराब , वसंत , ऋतू .
५९. फल - नतीजा , पेड़ का फल .
६०. भूत - प्रेत , प्राणी , गतसमय, पृथ्बी , पंचभूत .
६१.मान - इज्ज़त , अभिमान ,नाप -टोल
६२.मित्र - सूर्य , दोस्त ,प्रिय ,सहयोगी .
६३. रस - नवरस ,स्वाद , सार ,प्रेम , आनंद .
६४.राग - प्रेम ,गाना ,रंग ,संगीत का राग .
६५. विधि - भाग्य ,रीति ,नियम .
६६. वर्ण - रंग ,जाती ,अक्षर .
६७. वन - जंगल , जल .
६८. विग्रह - लडाई ,शरीर, देवता की मूर्ति .
६९. वार - सप्ताह का प्रत्येक दिन,आघात,प्रहार .
७०.विषय - भोग विलास ,जिस पर कुछ विचार किया जाय ,संपत्ति ,देश .
७१. हरी - विष्णु ,इंद्र,सर्प,सूर्य ,तोता ,हवा ,किरण .
७२ .शेर - बाघ ,उर्दू छंद विशेष के दो चरण .
७३. सैन्धव - सिन्धु देश का ,घोडा ,नमक .
७४. सुधा - अमृत ,पानी ,सफेदी .
७५.सर - तालाब ,सिर,पराजित .
७६.हंस - एक पक्षी ,पराजित .
७७.हस्ती - हाथी ,आस्तित्व.

COMMENTS

Leave a Reply: 25
  1. BHALAI KE BADALE BURAI KARNE WALEKO KYA KAHATE HAI

    जवाब देंहटाएं
  2. Awesome Collection its wonderful and i really enjoyed your collection thanks

    lifehackerhindi

    जवाब देंहटाएं
  3. जिसमें सब तरह का खूबी हो

    जवाब देंहटाएं
  4. किसी दूसरे के पीछे चलने बाला

    जवाब देंहटाएं
  5. भैरव
    दारा का शब्द बताओ

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका