वाक्य (Sentence )

SHARE:

वाक्य Sentence वाक्य किसे कहते हैं रचना के आधार पर वाक्य भेद के उदाहरण साधारण या सरल वाक्य Simple Sentence संयुक्त वाक्य Compound Sentence मिश्रित वाक्य Complex Sentence वाक्य परिवर्तन Transformation of sentences

 वाक्य (Sentence )

पूर्ण रूप से अपने विचारों को व्यक्त करने वाले शब्द या पद समूह को वाक्य कहते हैं . जैसे - राम एक अच्छा लड़का है . सीता गाना गाती है .
उपवाक्य : वाक्य खंड को उपवाक्य कहते हैं .

वाक्य के भेद :

वाक्य के तीन भेद हैं :

 १. साधारण या सरल वाक्य (Simple Sentence )
 २. संयुक्त वाक्य ( Compound Sentence )
 ३. मिश्रित वाक्य  ( Complex Sentence )

१. साधारण वाक्य (Simple Sentence ) : जिस वाक्य में एक क्रिया को उसे साधरण या सरलवाक्य कहते हैं . जैसे - किरण एक लड़की है . सीता गाना गाती है .

२. संयुक्त वाक्य (Compound Sentence ) : जब दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य एक दूसरे के समनाधिकण होकर आते हैं तो उन्हें 'संयुक्त वाक्य ' कहते हैं . जैसे - मैंने उसे बहुत समझाया परन्तु वह गांव  चला गया .

३. मिश्रित वाक्य (Complex Sentence )  : जिस उपवाक्य के अधीन अन्य उपवाक्य हों उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं . जैसे - मैं सोचता था मैं कब धनी बन जाऊं .

वाक्य परिवर्तन Transformation of sentences

सरल से संयुक्त Simple To Compound Sentences - 
वाक्य बनाने का तरीका - 
१.वाक्य  का अर्थ बदले बिना पहले दो सरल वाक्य बनाएँ।
२. दोनों सरल वाक्यों को और - या - तथा से जोड़ दें।  जैसे -
- बस आई।  मैं बस में चढ़ गया।
- बस आई और मैं उसमें चढ़ गया।

- माँ कल सुबह ट्रेन से आएगी।
- माँ ट्रेन से आएगी और ट्रेन कल सुबह आएगी।

संयुक्त से सरल Compound To Simple Sentences - 
वाक्य बनाने का तरीका -
१. योजक और /या /पर हटा दें।
२. दोनों वाक्यों की बात एक वाक्य में कहें। जैसे -
-मैंने शीला को देखा और वह रो रही थी।
- मैंने शीला को रोते देखा।

- मैं स्टेशन पहुँचा और गाड़ी छूट गयी।
- मेरे स्टेशन पहुँचते ही गाड़ी छूट गयी।

सरल से मिश्र Simple To Complex Sentences -
वाक्य बनाने का तरीका - सरल वाक्य की बात को इस प्रकार कहना चाहिए कि एक ही वाक्य के भीतर दो समापिका क्रियाओं का प्रयोग हो।  जैसे -
-मोहन हिंदी पढ़ने शीला के घर गया है।
-मोहन शीला के घर गया है क्योंकि उसे हिंदी पढ़नी है।

-मैंने  तुम्हे राम की पुस्तक दी थी।
-जो पुस्तक मैंने तुम्हे दी थी ,वह राम की थी।

मिश्र से सरल  Complex To Simple Sentences -
वाक्य बनाने का तरीका - एक से अधिक समापिका क्रियाओं की सहायता से कही बात को एह ही सरल वाक्य में कहें ,जिसमें एक क्रिया का प्रयोग हो।  जैसे -
-जब तक मैं पहुँचा ,सब जा चुके थे।
-मेरे पहुँचने तक सब जा चुके थे।

-मैंने एक आदमी देखा जो घायल था।
-मैंने एक घायल आदमी को देखा।

COMMENTS

Leave a Reply: 9
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका