श्वेत वस्त्र की महिमा/विचार मंथन

SHARE:

मनोज सिंह भारतीय राजनीतिज्ञों के बीच श्वेत वस्त्र का प्रचलन है। यह इतनी सख्ती से प्रयोग में लाया जाता है कि इसे स्कूल की यूनिफार्म की त...

मनोज सिंह
भारतीय राजनीतिज्ञों के बीच श्वेत वस्त्र का प्रचलन है। यह इतनी सख्ती से प्रयोग में लाया जाता है कि इसे स्कूल की यूनिफार्म की तरह अनिवार्य ड्रेस भी घोषित किया जा सकता है। इसे न पहनने पर दंड-स्वरूप राजनीति से निकाला भी जा सकता है। या यूं कह लें कि राजनीति में प्रवेश ही नहीं मिलेगा और अगर किसी तरह घुस भी गये तो पहचाना ही नहीं जायेगा। हां, क्षेत्र के अनुसार पहनावे में फर्क हो सकता है। दक्षिण भारत में सफेद धोती (लुंगी की तरह पहनी हुई)  के साथ कमीज तो उत्तर भारत में आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा। सफेद धोती (उत्तर भारतीय शैली) का प्रचलन जरूर नयी पीढ़ी में तेजी से लुप्त होता चला जा रहा है। ठीक उसी तरह से जैसे कि सफेद टोपी सिर से गायब हो रही है। इतने आधुनिकीकरण के बावजूद अपवाद स्वरूप भी श्वेत की जगह कोई दूसरे रंग का वस्त्र पहने हुए भारतीय राजनीतिज्ञों का मिलना आसान नहीं। जो एक-दो राजनीतिज्ञ इस परंपरा से हटकर चलने की कोशिश भी करते हैं तो या तो वो लंबी पारी नहीं खेल पाते या फिर महत्वपूर्ण नहीं हो सकते। शायद तभी हमारे कुछ शौकीन आधुनिक राजनीतिज्ञ जब विदेश जाकर जींस-टी-शर्ट या सूट पहनते हैं तब उन्हें पहचान पाना मुश्किल होता है और उनकी छपी हुई फोटो देखकर यकीन नहीं होता। अवाम के मस्तिष्क में विचर रही विचारधारा में श्वेत वस्त्र इतने गहरे तक अंकित है कि आम जनता भी इन फोटों पर दसियों बातें करने लगती है। श्वेत वस्त्र का टोटका इतना प्रभावी है कि कुर्ता-पायजामा और धोती में असहज महसूस करने वाले कुछ राजनेता सफेद पेंट-शर्ट से काम चलाते हैं। महिला राजनीतिज्ञ इस मामले में खुश-किस्मत है जिन्हें वस्त्र के रंग को लेकर किसी परंपरा का पालन नहीं करना पड़ता। हां, ठंड में पुरुष राजनीतिज्ञ भी मौसम का फायदा उठाकर रंग-बिरंगे सूट-बूट पहन लेते हैं। बहरहाल, यह एक इतना आवश्यक पैमाना है कि अच्छे-अच्छे अरबपति और करोड़ों खर्च करने वाले शौकीनों को भी भारतीय राजनीति में प्रवेश करते ही श्वेत वस्त्र धारण करना पड़ता है। इस सफेदी के पीछे क्या राज है? कौतूहलता का जागना स्वाभाविक है। कहीं यह किसी और रंग को छिपाने का प्रयोजन तो नहीं? कहीं ये कुछ विशेष दिखाने का प्रयास तो नहीं?
यह परंपरा प्रचलन में सख्ती से कब से लागू हुई? शोध का विषय हो सकता है। सीधे-सीधे गांधीजी के दर्शन को इसके लिए प्रमुख कारक घोषित कर देना ठीक नहीं होगा। हां, खादी के लिए बहुत हद तक वे जिम्मेदार हो सकते हैं। वरना वे स्वयं तो आधे-अधुरे कपड़े से ही काम चलाया करते थे। इसे राजनीतिक नेतृत्व को सामाजिक रूप से अवाम के रंग-ढंग में ढलने की प्रक्रिया के रूप में लिया जाना चाहिए। कहीं ऐसा ही कोई मनोवैज्ञानिक पक्ष सफेद वस्त्र के साथ भी तो नहीं जुड़ा हुआ? हो सकता है। मगर यह मात्र सांकेतिक है या फिर वास्तविक, गहन अध्ययन का विषय है। यूं तो मूल रूप से कपड़ा सफेद ही बनता रहा है और पूर्व में अन्य रंगों में रंगाई इतनी आसान नहीं थी। अर्थात सफेद वस्त्र सस्ते होते थे। तो कहीं राजनीति में श्वेत वस्त्र सस्ते का द्योतक तो नहीं? प्रारंभिक काल में यह सच भी हो सकता है। रंगीन कपड़े तब महंगे हुआ करते थे और सामान्यजन सफेद कपड़ों से ही काम चलाया करते थे। आज भी लट्ठे में खरीदे गये सफेद कपड़े के दाम कम ही होते हैं। अर्थात उपरोक्त अनुमान गलत नहीं। कम से कम खर्चें में जीवन-निर्वाह की परंपरा का पालन, राजनीति में राष्ट्र एवं समाज को समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए सैद्धांतिक रूप से आवश्यक-सा हो जाता है। लेकिन आधुनिक काल में सस्ते की इस भावना को राजनेताओं के साथ मूल रूप से जोड़ देना थोड़ा अटपटा लगता है। हां, राजनीतिज्ञों द्वारा सस्ते के प्रदर्शन की कोशिश का जारी रहना स्वाभाविक है। लेकिन मुश्किल इस बात की है कि यह सांकेतिक स्तर तक ही ठीक है, अन्यथा जनता सब जानती है। वैसे भी आज पहने जाने वाले सफेद वस्त्र इतने विशिष्ट और महंगे होते हैं कि यकीन करना मुश्किल हो जाए। एक और बात, आज के समय में बिना कैमरे के नेतागिरी तो चल नहीं सकती और फिर मीडिया की चमचमाती लाइटों के सामने कोई गंदा कपड़ा तो पहनेगा भी नहीं। वैसे भी डिटेरजेंट पाउडरों के विज्ञापन भारत के टीवी चैनलों पर सर्वाधिक दिखाये जाते हैं। ऐसे में किसी तरह के दाग या धब्बे सफेद कपड़ों पर कोई कैसे बर्दाश्त कर सकता है। अब चूंकि नेताजी को एक ही दिन में कई स्थानों पर जाना पड़ता है और सफेद रंग पर धूल भी जल्दी गंदा कर देती है तो फिर वस्त्रों के कई जोड़े बनवाकर रखने पड़ते होंगे। यकीनन बड़े और व्यस्त नेताओं के साथ इसका भी एक मैनेजमेंट साथ चलता होगा और अचूक व्यवस्था के लिए बड़ी-बड़ी संस्थाओं से पढ़े हुए मैनेजमेंट एक्सपर्ट की पूरी टीम हुआ करती होगी। इस पर विस्तृत जानकारी जरूर ली जानी चाहिए। यह एक रोचक सामग्री हाे सकती है। हमेशा चमचमाती सफेदी के साथ कड़क इस्तिरी वाले वस्त्र की उपलब्धता के लिए नेताजी की टीम क्या करती है? पता लगाया जाना चाहिए। बहरहाल, सिलाई करने वाले दर्जी की चांदी रहती होगी। अब क्या किया जाये, चांदी का रंग भी सफेद ही होता है।
विश्व में इस तरह की परंपरा या विशिष्ट वस्त्र का प्रचलन और अलग पहचान क्या कहीं और भी है? सरसरी नजर में तो कहीं दिखाई नहीं देता। दूसरे देशों में ज्यादातर राजनेता स्थानीय पारंपरिक वस्त्र धारण करते हैं जिसमें पश्चिम का काला सूट भी शामिल है। सवाल उठता है कि तो सिर्फ हमारे भारतीय राजनीतिज्ञों ने इस प्रचलन को क्यों बरकरार रखा? इस पर विचार किया जाना चाहिए। यूं तो श्वेत रंग स्वच्छता एवं शांति का प्रतीक है। तो कहीं इन भावनाओं के प्रदर्शन की मानसिकता तो हम नहीं पाले बैठे हैं? श्वेत रंग के साथ त्याग शब्द भी जोड़ा जा सकता है। तो कहीं ये त्याग की मूर्ति बनने का प्रयास तो नहीं? हो सकता है। मगर फिर सवाल उठता है कि जो हम हैं उसे दिखाने की आवश्यकता क्यों? प्रदर्शित तो वो किया जाता है जो हम होते नहीं। उफ! ये शब्द भी अंदर की बात बड़ी आसानी से कह जाते हैं। इन्हें न तो शर्म आती है, न ही डर लगता है। वरना पढ़े-लिखे तो इस प्रयास में होते हैं कि ऐसी भावना जुबान पर न आये। बहरहाल, अब दुनिया में आये हैं तो समाज में दिखावा तो करना ही पड़ेगा। अब क्या किया जाए। बिना दिखावे के काम भी नहीं चलता। और दिखावा न किया जाये तो कोई पूछता भी नहीं है। ऐसे में एक सवाल मन-मस्तिष्क में उठता है कि आखिर दिखावा करके हम क्या दिखाना चाहते हैं? समाज को किस ओर ले जाना चाहते हैं? शायद इसका उत्तर सीधे-सीधे देना संभव नहीं। बहरहाल, आज के आधुनिक युग में पहचान बरकरार रखना ज्यादा मुश्किल है। शायद तभी आज राजनीतिज्ञों को श्वेत वस्त्र की अधिक आवश्यकता है। मन में एक और विचार कौंधता है, धर्म क्षेत्र में गेरुआ रंग पहनने वाले इस देश में श्वेत वस्त्र ही चुनना कहीं अपने आप को धर्मनिरपेक्ष घोषित करने का प्रयास तो नहीं? यूं तो श्वेत रंग के साथ और भी कई वर्ग समाज में मिल जाएंगे। विशेष रूप से पुलिस और सेना में। मगर वहां आपस में समानता का भाव और आमजन से अलग दिखने का प्रयास अधिक होता हैं। लेकिन यहां समानता की भावना दिखाई नहीं देती है। और फिर क्या जनता से अलग पहचान बनाकर यहां रहा जा सकता है? इन्हीं प्रश्नों के अंदर सब छिपा है फिर कहने को चाहे जो कहा जाये। 
उपरोक्त कारणों से यह राजनीतिज्ञों की योग्यता में शामिल हो गया है। प्रथम योग्यता। चूंकि इसके अतिरिक्त कोई और अनिवार्य योग्यता होना दिखाई भी नहीं देता। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र, धर्म, जाति, वर्ग, पढ़ा-लिखा, अनपढ़, छोटे से छोटा, बड़े से बड़ा, सफेद वस्त्र धारण करते ही नेताजी कहलाने का हकदार हो जाता है। आम जीवन में भी श्वेत वस्त्र धारण करते ही यार-दोस्तों पारिवारिक सदस्यों के कमेंट्स आ जाते हैं कि क्या बात है नेताजी लग रहे हो। फिर चाहे कॉलेज में छात्र यूनियन का चुनाव हो या नगर निगम के वार्ड से लेकर लोकसभा के सदस्य का चुनाव। हर जगह श्वेत वस्त्र का कमाल देखा जा सकता है। इसको पहनते ही नेतागिरी के भाव अपने आप जाग जाते हैं। क्या यह सब सच नहीं? आज के युग में राजनीतिज्ञों ने अपने वस्त्रों को आधुनिक डिटेरजेंट की सफेदी से भी अधिक सफेद दिखाने की कोशिश की है। पता नहीं ये इसके पीछे क्या छुपाने की मंशा रखते हैं?
 
यह लेख मनोज सिंह द्वारा लिखा गया है.मनोजसिंह ,कवि ,कहानीकार ,उपन्यासकार एवं स्तंभकार के रूप में प्रसिद्ध है .आपकी'चंद्रिकोत्त्सव ,बंधन ,कशमकश और 'व्यक्तित्व का प्रभाव' आदि पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है.

COMMENTS

Leave a Reply: 1
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,34,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1408,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,29,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,68,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,4,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,21,प्रेमचंद,39,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,3,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,6,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,18,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,10,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,13,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,1,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,117,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,52,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,343,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,335,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,94,hindi stories,656,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,13,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,9,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,32,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: श्वेत वस्त्र की महिमा/विचार मंथन
श्वेत वस्त्र की महिमा/विचार मंथन
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhDEPSdQCMYztGQ86VTNL_-RoeafWEKH36h33Q4RcIQMOi00Duski0Fl59bqj7XmR3RAug7Xb2u6U8ssa6Y8pTD2s2qAy-ztUuCfIyqP2W4acR5E5N7FDIsNO2dnDw3dHFv-yS6UiK5hHob/s200/9.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhDEPSdQCMYztGQ86VTNL_-RoeafWEKH36h33Q4RcIQMOi00Duski0Fl59bqj7XmR3RAug7Xb2u6U8ssa6Y8pTD2s2qAy-ztUuCfIyqP2W4acR5E5N7FDIsNO2dnDw3dHFv-yS6UiK5hHob/s72-c/9.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2011/12/shavet-vastra-ki-mahima.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2011/12/shavet-vastra-ki-mahima.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका