आती क्या खंडाला!/विचार मंथन

SHARE:

मनोज सिंह समुद्र की गहराइयां और पर्वत की ऊंचाइयों में प्रकृति के रहस्य छिपे हैं। यूं तो सागर सतह पर शांत और मीलों दूर स्थित क्षितिज तक, ...

मनोज सिंह
समुद्र की गहराइयां और पर्वत की ऊंचाइयों में प्रकृति के रहस्य छिपे हैं। यूं तो सागर सतह पर शांत और मीलों दूर स्थित क्षितिज तक, जहां तक नजर जा सकती है, एक समान-सपाट इसीलिए कुछ-कुछ नीरस-सा जान पड़ता है। जबकि पहाड़ों की वादियां, घाटियां, जंगल, पेड़, झील, झरने मिलकर नये-नये दृश्य प्रस्तुत करते हैं। कभी बादल संग नृत्य करते हैं तो कभी हवाओं से बात करते हैं और कभी-कभी तो बर्फ से ढककर परिकथा से लगते हैं। समुद्र अपने नजदीक आने भी तो नहीं देता, वहीं पहाड़ अपनी बाहें खोल देता है। फिर भी मनुष्य को दोनों ही आकर्षित और अचंभित करते हैं। इनके अद्भुत नजारे ही हैं कि समुद्र के किनारे आदमी बसता है तो पहाड़ों की ओर अमूमन भागता है। दोनों ही प्रकृति की विशालतम रचना, विहंगम दृश्य प्रस्तुत करती हैं, एक आकाश को छूता हुआ तो दूसरा पाताल तक पहुंचता हुआ। समुद्र की ऊपरी सतह बेशक निर्जीव लगे, मगर उसने भी अपने सीने में अनमोल-रत्न छिपा रखे हैं, मनमोहक दृश्य समेटे हुए हैं। पानी के अंदर उसकी अपनी एक निराली दुनिया है। रंग-बिरंगी मछलियां, अनगिनत जीव-जंतु। सब कुछ कल्पना से परे, अनोखा, जीवंत। सीप और शंख, सब आपस में जलमग्न होकर अठखेलियां खेलते हुए नजर आते हैं। बहरहाल, यह दुनिया आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर है। और इसीलिए समुद्र के किनारे बैठा इंसान उसकी विशालता को न केवल स्वीकारता है बल्कि भयभीत भी रहता है। पहाड़ दुर्गम हो सकते हैं मगर असंभव नहीं। शायद इसलिए इंसान को अधिक पसंद हैं। वैसे सागर और पर्वत की आपस में कोई सीधे-सीधे प्रतिद्वंद्विता नहीं, लेकिन यह एक-दूसरे के नजदीक होने पर कितने रमणीक हो सकते हैं, इसके उदाहरण दुनिया में खोजे जाने चाहिए। और फिर वहां के निवासियों से उनकी पसंद-नापसंद की एक प्रश्नावली रची जा सकती है। कल्पना करें, एक ओर प्रशांत महासागर हो और साथ में लगा हिमालय। शायद यह दिव्य दृश्य होगा। कहा तो यह भी जाता है कि सबसे ऊंचे हिमालय के स्थान पर आदिकाल में समुद्र ही था।
समुद्र के किनारे दूर-दूर तक, रेतीले मैदान या ज्यादा से ज्यादा पथरीले टीले मिल जाते हैं। मगर मुंबई इस मामले में प्राकृतिक रूप से भी भाग्यशाली है। अरब सागर के तट पर बसे शहर के नजदीक से पहाड़ की एक लंबी श्रृंखला गुजरती है। पश्चिमी घाट के नाम से जानी-जाने वाली सहयाद्री पहाड़ों की चोटियां, अरब सागर के समानांतर उत्तर में गुजरात से लेकर दक्षिण में केरल तक फैली हुई हैं। वैसे मुंबई अपनी व्यवसायिकता के कारण जाना जाता है। समुद्र के किनारे होने से इसकी प्रमुखता बढ़ी है। यह एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। समुद्र मार्ग से व्यापार की सदियों पुरानी प्रथा रही है। इन सबके बावजूद मुंबई जितना अपनी फिल्म सिटी के कारण मशहूर है, ठीक उतना ही प्रसिद्ध यह पास में स्थित खंडाला हिल स्टेशन के लिए भी है। यह कहना तो उचित नहीं होगा कि 'आती क्या खंडाला' फिल्मी गाने से यह लोकप्रिय हुआ, मगर शायद इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं हो सकती कि युवा-प्रेमी द्वारा प्रेमिका को खंडाला आने का खुला निमंत्रण सुनकर यह गाने का मुखड़ा आम लोगों के बीच अधिक प्रचलित हुआ। यह जमीनी हकीकतें हैं। सहयाद्री की पहाड़ियों पर स्थित प्रेमी-युगल के मिलन का खूबसूरत व सुरक्षित स्थान, वास्तव में रमणीय स्थल है। भू-वैज्ञानिक फिर चाहे इसे असली पर्वत न माने, मगर आम पर्यटकों के लिए यहां की ऊंचाइयां, पहाड़ की सर्पीली घाटियां, ठंडी हवा, घने जंगल, मदमस्त बादल, टेढ़े-मेढ़े रास्ते, प्रकृति श्रृंगार-रस में डूबी प्रतीत होती है। यह एक पारंपरिक हिल स्टेशन का नजारा देता है। उसी तरह की सड़कें, उसी तरह के मकान, खाने-पीने की व्यवस्थाएं और फिर प्राकृतिक एकांत। हां, यह कैसे हो सकता है कि मात्र पचास किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक महानगर अपना प्रभाव न छोड़े? बाजार का असर यहां भी दिखाई देता है। सड़क के किनारे अनगिनत होटल, लगता है कहीं कुछ बचा ही नहीं है। पहाड़ों की छाती को चीरकर, दिल से निकलता प्रतीत होता पूना-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे, उस पर चीख-सी आवाज निकालती हवा से बातें करती कतारबद्ध गाड़ियां। पुराने हाईवे पर भी गाड़ियों की रेलमपेल मची रहती है। यह प्रारंभ से ही एक व्यस्तम व प्रमुख हाईवे है। तथाकथित विकास की इस रफ्तार से भविष्य में न जाने कितने हाईवे बनाने होंगे। क्या करें! मुंबई और पूना के आमजन से लेकर अच्छे-अच्छे रईस भी फुर्सत मिलते ही यहां दौड़े चले आते हैं। क्रंकीट और कांच की दीवारों से बने मॉल के नकली वातावरण उन्हें लंबे समय तक रोक नहीं पाते। आज भी दो पल के राहत के लिए दिल पहाड़ों की ओर भागा चला आता है। शायद यही कारण है कि सामान्य होटलों से लेकर स्टार रिसोर्ट तक अनगिनत संख्या में यहां फल-फूल रहे हैं।
कला और प्रकृति का बहुत नजदीकी संबंध है। कलाकार प्रकृति के बीच में ही जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाता है। सृजन के लिए प्रकृति की गोद सबसे उत्तम स्थल है। तभी तो मुंबई के तमाम कलाकार सृजनता के लिए यहां खींचे चले आते हैं। सितारों की आरामगाह है यह। अधिकांश छुट्टी मनाने के लिए यहां आते हैं। तभी तो सभी के निजी फार्म-हाउस या अतिथिगृह बने हुए हैं। असीम शांति होने के कारण संगीतकार हो या गीतकार, यहां तक कि निर्माता-निर्देशक भी कहानी सुनने के लिए कहानीकारों के साथ यहां समय बिताते हैं। उपन्यास लिखने के लिए तो यह एक बेहतरीन स्थान हो सकता है। चरित्र और चित्र दोनों ही भरपूर उपलब्ध हो जाते हैं। कोई समय था जब पुराने सदाबहार कलाकारों का जमावड़ा यहां लगा रहता था। साहित्यकार भी जमा होते थे। तबकी फिल्मों में कथा का प्रवाह होता था। अधिकांश उपन्यास पर आधारित होते थे। तभी तो फिल्में दर्शकों को बांधे रखती थीं। आज भी इन्हें देखने पर ऊब नहीं होती। आज का सितारा यहां कम आता है, उसके लिए पश्चिम के द्वार खुले हुए हैं। तभी तो फिल्मों में स्विट्जरलैंड तो है मगर कहानी नहीं है। कह सकते हैं जिंदा तो हैं मगर आत्मा नहीं है। और शायद इसीलिए ये फिल्में लंबे समय के लिए बांध नहीं पातीं। गुलशन नंदा को तथाकथित हिन्दी साहित्य ने चाहे न स्वीकारा हो मगर उनके उपन्यास पर आधारित कोई भी फिल्म फ्लाप नहीं हुई और आज भी चाव से देखी जाती हैं। उनका अधिकांश उपन्यास-लेखन पहाड़ों के बीच में ही हुआ करता था। मुझे उनके उपन्यासों से कभी कोई शिकायत नहीं रही। माना उससे समाज में क्रांति नहीं हो सकती। लेकिन प्रेम की गहराई और दर्द तो था ही। और पर्दे की पीड़ा दर्शकों के दिल से जुड़कर आंखों में उतर आती थी।
विगत दिवस खंडाला में समय बिताते हुए एक बार पुनः जीवन में उत्साह का संचार हुआ। हिमाचल में कई वर्ष बिताने के बाद यहां आने पर वो ऊंचाइयां तो नहीं लगी लेकिन प्रकृति की उपस्थिति का आभास जरूर हुआ। पहाड़ों की गोद में सुंदर रिसोर्ट में रहने का अपना ही मजा है। और फिर राजकमल द्वारा प्रकाशित अपने नये उपन्यास 'हॉस्टल के पन्नों से' के पेपर बैक संस्करण का लोकार्पण इस तरह से प्रकृति के बीच में संपन्न हो, इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। और इसका मुझे एक नया अनुभव हुआ। वो रंग-बिरंगी शाम से निकलकर चारों ओर उतरती चांदनी रात थी। पहाड़ की चोटी पर, खुले में बैठते ही, जहां दूर-दूर तक घाटियां और जंगल ही जंगल हो, अमूमन आदमी अपने आपसे बातें करने लगता है। ऐसे जीवंत वातावरण में जहां हवाएं भी स्पंदित हो, उपन्यास के पात्रों और कथासूत्र पर चर्चा होना, मेरे लिये विशिष्ट था। उपन्यास पर सवार होकर कुछ मित्रों ने पुरानी यादों को भी ताजा किया। धुंधली हो चुकी बातें पुरानी शराब की तरह धीरे-धीरे असर करती हैं।
अगले दिन लोनावाला व खंडाला की सड़कों पर घूमते-घूमते इस बात का अहसास हुआ कि रईसों ने प्रकृति के हर रूप पर अपना आधिपत्य दर्शाने की सफल कोशिश कर रखी है। इन पहाड़ों पर बड़े-बड़े प्राइवेट फार्म-हाउस हैं। पूरी की पूरी नयी सिटी को ही बसा दिया गया है। मनुष्य अपनो के बीच भी कितनी दीवारें खड़ी कर सकता है, कई जगह देखा-सुना है, मगर यहां अधिक महसूस होता है। पहाड़ की चोटियों को किलेबंद कर दिया गया है जहां आधुनिक उच्च वर्ग निवास करते हैं। यह कैसा विकास का स्वरूप है? जहां मानव के बीच सामाजिक समानता, उलटे कम होती चली जा रही है। बहरहाल, नदी, हवा, पहाड़, समुद्र ऐसा कोई खेल नहीं खेलते। कुचक्र नहीं चलाते। हां, हम उनके साथ जरूर मजाक करते रहते हैं। सबसे ज्यादा अफसोस तो इस बात को देखकर हुआ कि हम अपने दर्शनीय स्थल को, जहां हम छुट्टियां मनाने जाते हैं, गंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। एक छोटा-सा सवाल मन में हमेशा उठता है कि हम अपनी सुंदर प्रकृति का कितने गलत तरीके से जबरदस्त दोहन कर रहे हैं। अगली बार जब कभी इन क्षेत्रों में जाएं तो एकपल रुककर चारों ओर नजर घुमाएं, देखें कि जिस प्रकृति ने हमें इतना सौंदर्य दिया है, हम उसे बदले में क्या दे रहे हैं?
 
 

 यह लेख मनोज सिंह द्वारा लिखा गया है.मनोजसिंह ,कवि ,कहानीकार ,उपन्यासकार एवं स्तंभकार के रूप में प्रसिद्ध है .आपकी'चंद्रिकोत्त्सव ,बंधन ,कशमकश और 'व्यक्तित्व का प्रभाव' आदि पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है.

COMMENTS

Leave a Reply: 1
  1. लोनावला -खंडाला के बारे में आपने बहुत खूब लिखा है पिछले आठ साल से हम इसकी गोद में ही रह रहे हैं और इसके आकर्षण के कारण अभी और बंधे रहना चाहते हैं...हमारे देखते देखते ही इस रमणीय पर्वत का जो दोहन हुआ है वो दिल दुख देने वाला है लेकिन फिर भी अभी यहाँ बहुत कुछ बचा हुआ है, खास तौर पर बारिशों में इस जगह का कोई सानी नहीं...

    नीरज

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1412,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,30,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,72,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,24,प्रेमचंद,40,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,19,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,11,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,118,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,53,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,347,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,339,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,98,hindi stories,656,hindi-gadya-sahitya,2,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,13,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,38,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: आती क्या खंडाला!/विचार मंथन
आती क्या खंडाला!/विचार मंथन
http://www.tribuneindia.com/2009/20090523/ttlife3.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2011/01/vichar-manthan_29.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2011/01/vichar-manthan_29.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका