सामाजिक व्यवस्था के बहाने - विचार मंथन

SHARE:

मानव जैसे खतरनाक किस्म के जानवर को एक साथ रखना, या यूं कहें कि एक साथ रहने के लिए मजबूर करना, टेढ़ी खीर है। कहावत है कि अति किसी भी चीज की खर...

मानव जैसे खतरनाक किस्म के जानवर को एक साथ रखना, या यूं कहें कि एक साथ रहने के लिए मजबूर करना, टेढ़ी खीर है। कहावत है कि अति किसी भी चीज की खराब है और यहां तो इंसान का दिमाग बहुत चलता है। बहरहाल, उसने अपनी सुरक्षा के लिए, अपनी सहूलियत के लिए, सबकी इच्छाओं-चाहतों की एक समान पूर्ति के लिए धीरे-धीरे एक व्यवस्था का निर्माण किया और उसका नाम समाज रखा। चूंकि उसके सोचने की कल्पनाशक्ति व जरूरतों की प्रतिदिन बनती सूची का कोई अंत नहीं, इसलिए इस समाज के बनने का विकासक्रम आदिकाल से चला आ रहा है और चलता रहेगा। यह एक सतत प्रक्रिया है जिसमें निरंतर परिवर्तन होता रहता है, आवश्यकता के अनुसार। प्रारंभिक दौर में इस व्यवस्था को बनाने वाले लोग शायद अधिक बुद्धिमान और समझदार थे। वो आदमी की तमाम खूबियों और कमजोरियों को बहुत अच्छी तरह से जानते और पहचानते थे। संस्कृति के नाम पर बनाए गए तमाम सामाजिक नियम व धार्मिक रीति-रिवाज इन सभी को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। मनुष्य की चालाक बुद्धि को सीधे-सीधे कुछ भी बताना खतरे से खाली नहीं। हो सकता है उसे समझ में भी न आता, शायद वो स्वीकार भी न करता। इसलिए धार्मिक-पौराणिक कहानियां गढ़ी गईं। नरक के द्वारा डराया गया और स्वर्ग के द्वारा लुभाया गया। ईश्वर का वास्ता दिया। नायकों व आदर्शों की स्थापना की गई और उनके द्वारा संदेश दिया गया। इसने मनुष्य के भीतर बैठी चेतना को जाग्रत किया। मूल्यों का पाठ पढ़ाकर दिमागी घोड़ों पर नियंत्रण बनाया। जीवन को नियमित व अनुशासित किया। एक तरफ समयानुसार जरूरतें बदली तो लोगों ने पुराने बंधन को तोड़ा जरूर मगर उसे फिर नये सिरे से बांधने के लिए समय-समय पर इसमें उलटफेर भी किए गए। 
प्रारंभ से ही समाज को नियंत्रित व नियमित करने के लिए कई संस्थाएं थीं। परिवार और गुरुकुल इसमें प्रमुख भूमिका अदा करते। उस दौर में सामाजिक गुरु चिंतक हुआ करते थे। धर्मगुरु का प्रभाव होता था। सामान्यतः ये महापुरुष व्यक्तिगत स्तर पर पारिवारिक होते हुए भी सांसारिक मायाजाल से मुक्त स्वार्थ से ऊपर उठे इंसान होते थे। वास्तविक रूप में ये संत थे। वैयक्तिक और सामाजिक दोनों जीवन में, कर्म से भी धर्म से भी। एक ऋषि के रूप में जंगलों में रहते। तपस्या करते। इन्हें स्वयं के लिए किसी प्रकार की विशेष जरूरत नहीं होती थी। अपवादों को छोड़ दें तो इनका परिवार भी इन्हीं की तरह का होता। ज्ञान का मूल्य था फलस्वरूप इन ऋषि-मुनियों का स्थान समाज में सर्वोच्च था। वह राजन को भी अपने अधीन मानते। उसे आदेश देने का अधिकार तक रखते। यूं तो उचित परामर्श देते पर इन्हें गुस्सा भी बहुत आता था। यह श्राप भी दे सकते थे। इनसे लोग डरते थे। इसमें कोई अपराध-बोध नहीं था। चूंकि इनका कोई स्वार्थ नहीं होता, इसलिए ये किसी से न तो भयभीत होते और न ही झुकते। यह हर व्यवस्था के केन्द्र में होते थे। जरूरत पड़ने पर यह दिशा ज्ञान भी देते थे। सही अर्थों में व्यवस्था के मास्टरजी थे। कई बार अज्ञानी शक्तिशाली होकर उत्पात मचाता तो आवश्यकता पड़ने पर ये युद्ध भी कर सकते थे। राक्षसों अर्थात असामाजिक तत्व का वध करते। गलत काम होने से रोकते। राजा अगर पथभ्रष्ट हो रहा है तो उसे रास्ते पर लाने का काम भी करते। बाज न आने पर चेतावनी देते हुए उससे युद्ध करने के लिए भी तैयार हो जाते। इनका स्थान देवताओं से भी ऊपर रखा गया था। ये तो देवताओं से भी अप्रसन्न हो जाया करते थे। इनकी उपस्थिति मात्र से समाज संयमित रहते हुए सम गति में चलता रहता। 
ऐसा नहीं कि तब परेशानियां नहीं थीं। यह तो स्वाभाविक है परंतु उसे नियंत्रण में रखने की कोई न कोई व्यवस्था थी। जो कि बचपन से प्रारंभ हो जाती थी। संयुक्त परिवार होते थे। चूल्हा एक हुआ करता था। चाचा-ताऊ का घर-परिवार इकट्ठा रहता। दादा-परदादा का रोब होता। अर्थव्यवस्था का नियंत्रण एक के हाथ में होता तो बाकी चीजें अपने आप कब्जे में रहतीं। अच्छा है या बुरा यह दीगर बात है मगर घर की बात घर में ही संभाली जाती थी। अनुभवी बुजुर्ग, साम-दाम-दंड-भेद, फिर चाहे जो हो जाए नवयुवकों को समाज की मुख्यधारा से भटकने नहीं देते थे। जीवन में कमी हो सकती है मगर खुशिया पूरी थीं। यहां एक तरह का भावनात्मक नियंत्रण भी था। उस दौर का साहित्य यथार्थ और चिंतन आधारित था। कला बाजार की वस्तु न होकर आंतरिक सौंदर्य और मनुष्य बनाए रखने में सहायक होती थी। साहित्य लोकप्रिय और साथ ही जनोपयोगी होता। रामायण का आदर्श तो महाभारत का यथार्थ। कबीर व रहीम के दोहे सीधे व सटीक होते। बिहारी के दोहों में गहराई थी तो मीरा के भजन भक्ति-रस से भर देते। ऐसा नहीं कि नर-नारी के बीच प्रेम-प्रदर्शन नहीं था, श्रृंगार के सौंदर्य रूप के लिए हिन्दी साहित्य में तो एक पूरा रीतिकाल हुआ है। आज की तरह उच्छृंखलता तो नहीं मगर कहीं ज्यादा स्वतंत्र। इतने सब जतन के बाद ही मानव इतिहास यहां तक पहुंचा। अन्यथा इतने खतरनाक जानवर को व्यवस्थित करके विकासक्रम को यहां तक पहुंचाना संभव ही नहीं होता।
आज समाज अपने निकृष्ट रूप में उपस्थित लगता है। विनाश के ठीक पूर्व का काल महसूस होता है। उसके तमाम गुण-अवगुण तो उसी तरह उपस्थित हैं मगर उन्हें किसी व्यवस्था के तहत नियंत्रित करने की संस्थाओं की उपलब्धता व प्रतिबद्धता नहीं रह गयी। बुजुर्गों का परिवार में अस्तित्व नहीं रहा। साधु-संत अपना मूल्य खो चुके। ऋषि-मुनि ढूंढ़े नहीं मिलते। गुरु व्यवसायी बन चुका है। पूंजीवाद का प्रभाव सभी पर है। उपभोक्ता की स्वाभाविक कमजोरियों को पहचान कर, प्रेरित कर, उकसा-उकसा कर बढ़ाया जा रहा है। बाजार की खतरनाक सोच तीव्र गति से, अपने तीखे व अंधे मोड़ पर पहुंच चुकी है। दुर्घटना तो होनी ही है। प्राकृतिक रूप से तो मनुष्य वैसे ही स्वतंत्र था लेकिन उसे नियमित करने के लिए समाज ने कई तरह की व्यवस्था कर रखी थी। मगर अब कृत्रिम स्वतंत्रता के नाम पर मायाजाल का निर्माण किया जा रहा है। जहां मृगतृष्णा में इंसान प्यासा भटक रहा है।
शासन तंत्र कई रास्तों से गुजरते हुए प्रजातंत्र तक पहुंच चुका है। मगर इसका भयावह चेहरा विकृत रूप में अब दिन-रात डरा रहा है। किस बात का आधुनिक युग, जहां आज भी लाखों लोग भूखे मर रहे हैं। कैसा विकास, जब गरीबी में कोई कमी नहीं। हत्याएं हो रही हैं। सियासत का खेल राष्ट्र की महत्वाकांक्षा बनकर, एक-दूसरे पर आतंक फैलाने के काम आ रहा है। विचारधारा व श्रेष्ठता के नाम पर, आज भी शारीरिक व मानसिक रूप से गुलाम बनाए जाते हैं। धर्म के नाम पर अधर्म होता है। शासक शासित द्वारा चुने जरूर जाते हैं, सुनने में अच्छा भी लगता है, मगर स्वशासन व सुशासन जैसा यथार्थ में कुछ नहीं। जनता की कमजोरियों को समझकर कुछ लोग शासन की सीढ़ियां आसानी से चढ़ जाते हैं। जनता से दिल खोलकर खेला जाता है। अवाम को गूंगा-बहरा बना दिया गया है। वो सिर्फ देखता है और उपभोक्ता बन बैठा है। उसे उपभोग में इतना डुबो दिया गया है कि विरोध का स्वर अब निकलता ही नहीं। ताली बजाने वाले को भी खरीदा जाता है। नाचने-गाने वाले समाज के नायक बन बैठे हैं। ये सिर्फ मनोरंजन के नाम पर इतनी संपत्ति इकट्ठी कर लेते हैं कि उनका अपना अलग साम्राज्य बन गया है। उनके सौंदर्य के मायाजाल को बुना जाता है। कहानियां गढ़ी जाती हैं। जिसकी कल्पना में, किसी सपनों से प्रेरित होकर अपनी क्षुदा को शांत करने के लिए लोग अपने ही तरह के हाथ-पैर वाले को देख-देखकर पागल होते रहते हैं। जीवन एक खेल है, परिभाषित कर दिया गया है। एक खिलाड़ी को आम से ऊपर उठाकर, एक विशेष होने का आकर्षण पैदा किया जाता है। खेल से उत्साह नहीं उन्माद पैदा किया जाता है। जबकि खेल क्या है? शारीरिक शक्ति की वर्चस्वता को स्थापित करने वाली प्रतिस्पर्धा, जिसमें उसकी कलात्मकता को भी बहुत हद तक देखा जा सकता है। इससे होने वाला मस्ती-मनोरंजन जीवन से आगे नहीं। मगर अब ये ऐसा ही कुछ हो गया है। आज के युग के ये तमाम राजा हर तरह से सक्षम व सर्वशक्तिमान हैं। वो अपनी शासन व्यवस्था बचाये व बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। अत्याचार व आतंक सिर्फ शारीरिक नहीं मानसिक भी होता है। कई जगह कई तरह का इमोशनल अत्याचार भी होता है। वरना ऐसी क्या वजह है कि आज के युग में सब कुछ जानते हुए भी कर्ज में डूबकर किसान-आम आदमी सामूहिक आत्महत्या कर रहा है तो कुछ एक के पास इतनी अकूत संपत्ति है कि पूरे विश्व को एक समय की रोटी खिलाई जा सकती है। आर्थिक व्यवस्था को चलाने वाले व्यवसायी राष्ट्राध्यक्षों से अधिक ताकतवर हैं। ये समाज के नये नायक हैं। इनके बल पर ही सामाजिक व्यवस्था को आगे बढ़ाया जा रहा है। क्या स्वार्थ का पहाड़ा दिन-रात पढ़ने वाला आत्म-केंद्रित व्यवसायी समाज के समग्र विकास के लिए सोच सकता है? इस छोटी-सी बात को कोई नहीं जान रहा, जान भी रहा तो समझ नहीं रहा, समझ भी रहा तो मान नहीं रहा, मान भी रहा तो आंखें बंदकर उसी दिशा में गति से बढ़ रहा है। लेकिन यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है इसका अंजाम किसी को नहीं पता। शायद यही हमारे विनाश का एक कारण बने। 
महाभारत में परिवार में जीवन-मूल्यों के नष्ट होने से, कुलगुरु, राजगुरु व बुजुर्गों के चुप रहने से महायुद्ध हुआ। सभ्यता का सर्वनाश हुआ। हमने इससे सबक नहीं सीखा। आज की परिस्थितियां तो और खराब हो चुकी हैं। पूर्व में वर्ण-व्यवस्था और जातिवाद में छिपी असमानता के बावजूद संस्कृति में समरसता थीं। समाज कार्य प्रधान था। आज वर्ण और जातियां अपने विकृत स्वरूप में तो हैं ही, पूंजीवाद ने समाज को दो वर्गों में बांट दिया है। शासक-शासित, गरीब-अमीर, विक्रेता-उपभोक्ता के बीच की खाई बहुत बढ़ चुकी है। हम वर्ग-संघर्ष की ओर बढ़ रहे हैं। निष्फिक्र बाजार समाज को चूस रहा है। देखें, हमारी रगों में कितना खून बाकी है।
 
 

यह लेख मनोज सिंह द्वारा लिखा गया है.मनोजसिंह ,कवि ,कहानीकार ,उपन्यासकार एवं स्तंभकार के रूप में प्रसिद्ध है .  आपकी'चंद्रिकोत्त्सव ,बंधन ,कशमकश और 'व्यक्तित्व का प्रभाव' आदि पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है

COMMENTS

Leave a Reply: 1
  1. कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रकाश उत्सव की आपको बहुत बहुत बधाई

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1413,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,30,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,73,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,24,प्रेमचंद,40,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,19,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,11,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,12,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,6,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,118,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,53,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,10,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,222,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,70,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,353,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,4,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,86,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,345,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,102,hindi stories,656,hindi-gadya-sahitya,7,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,14,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,41,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: सामाजिक व्यवस्था के बहाने - विचार मंथन
सामाजिक व्यवस्था के बहाने - विचार मंथन
http://2.bp.blogspot.com/_lxzqs1Yxoss/TOectjU5M0I/AAAAAAAADpA/cXQOEVqlQdU/s200/9.jpg
http://2.bp.blogspot.com/_lxzqs1Yxoss/TOectjU5M0I/AAAAAAAADpA/cXQOEVqlQdU/s72-c/9.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2010/11/samaajik-vayvashta-ke-bahaane.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2010/11/samaajik-vayvashta-ke-bahaane.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका