ड्रेन में रहने वाली लड़कियाँ - असग़र वजाहत की कहानी

SHARE:

संसार से लड़कियां ग़ायब हो गई हैं। पूरी दुनिया में अब कोई लड़की नहीं है। यह विचित्र स्थिति पैदा कैसे हुई? सुनिए : रात का दो बजा है। शीतल बा...

संसार से लड़कियां ग़ायब हो गई हैं। पूरी दुनिया में अब कोई लड़की नहीं है। यह विचित्र स्थिति पैदा कैसे हुई? सुनिए : रात का दो बजा है। शीतल बाज़ार, पहाड़ी धीरज की गली नंबर बारह के मकान नंबर सात में रहने वाली सरला सफदरजंग अस्पताल के जनरल वार्ड में लेटी है। यहां से वहां तक औरतें ही औरतें हैं। छत पर नंगे बल्ब जल रहे हैं। मरीज़ औरतों के पास तीमारदार औरतें बेड के पास दरी बिछाए पड़ी हैं। झोलों में ख़ाली बर्तन हैं। पानी की आधी ख़ाली बोतले हैं और कभी-कभी कराहने तथा सिसकने की आवाज़ें हैं।


सरला कल दोपहर से छत के पंखे को देखे जा रही है। उसे दोपहर को होश आया था और नर्स ने बताया था कि उसे लड़की हुई है। नर्स को नहीं मालूम था कि सरला के यहां यह तीसरी लड़की है। नर्स बताकर चली गई थी। सरला से मिलने कोई नहीं आया था। न सास, न ससुर, न पति, न देवर, न ननद। सरला चाहती भी न थी कि वे आएं। दस साल यानी शरीर पर निकले दस बड़े-बड़े फोड़े। पहली लड़की का जन्म, फिर दूसरी और अब3तीसरी।

रात में नर्स लड़की को लाई कि मां का दूध पी ले।

सरला ने लड़की को गोद में ले लिया उसे लगा बच्ची तपता हुआ लावा है।
बच्ची को उसने दूध पिलाया और इन चंद मिनटों में उसे अपना जीवन जीते देख लिया।

सरला बच्ची को लेकर उठी, बाथरूम गई। बच्ची को 'पाट' में डाला और जंजीर चला दी। वह यह देखने के लिए नहीं रुकी कि बच्ची फ्लश के पानी से बहकर गटर में गई या नहीं। हां उसने एक हिचकी जैसी आवाज़ ज़रूर सुनी थी। उसने सोचा, यह तो मामूली आवाज़ है। अगर वह बच जाती तो उसके रोने से धरती फट पड़ती।

सरला बिस्तर पर आकर लेट रही।
थोड़ी देर बाद नर्स बच्ची को लेने आई तो सरला ने बता दिया कि बच्ची के साथ उसने क्या किया है।
हड़कंप मच गया।

अदालत में सरला का बयान सटीक था। उसने यह माना था कि मैंने बच्ची को 'पाट' में डाल कर फ्लश चला दिया था, उसने यह भी माना था कि यह उसने अपनी बच्ची के सुंदर भविष्य के लिए किया था और मां-बाप का काम अपने बच्चों के भविष्य को सुधारना है।

अदालत जो एक औरत थी सरला को छोड़ दिया क्योंकि यह साबित हो गया कि उसने जो किया है वह होशो-हवास में नहीं किया है। सरला घर आ गई।

रात में वह लेटी थी कि उसकी बच्ची 'गटर' से निकलकर उसके पास आई। बच्ची ने साफ़-सुथरे कपड़े पहन रखे थे। रिबिन बांध रखे थे। वह सुखी लग रही थी। सरला उसे देखकर खुश हो गई। बच्ची ने अपनी मां के शरीर पर ही नहीं। उसकी संवेदनाओं पर गहरे-गहरे ज़ख्म देखे। अपमान, हिंसा, उपेक्षा और बर्बरता के निशान देखे।

बच्ची ने मां से कहा, चलो तुम भी मेरे साथ 'गटर' में चलो। वहां बड़ा आराम है।

लेकिन अफ़सोस कि बच्ची तो 'गटर' में चली गई। मां नहीं जा सकी। सरला अपनी बच्ची को जाते देखती रही। जाते-जाते बच्ची ने कहा, 'चिंता मत करो मां... तुम आ जाओगी... एक दिन आ जाओगी।'

भगवान का करना कुछ ऐसा हुआ कि सरला के पति जगदीश्वर को बिरादरी में ही एक अच्छा रिश्ता मिला। दहेज भी अच्छा मिलना था। चिंता थी तो बस यह कि सरला है।

जगदीश्वर की बात और किसी ने नहीं घर के 'स्टोव' ने सुन ली।

तेल न होने के बावजूद 'स्टोव' फटा और इस तरह फटा कि सरला सौ प्रतिशत जल गई।

सरला की राख घर में रखी है। सरला का पिता आता है और राख को नमस्कार करता है। सरला के दो भाई आते हैं और राख के पैर छूते हैं, जो होना था, जो बदा था वह हो गया। सरला के पिता को दुख है, भाइयों को दुख है। वे पुलिस में बयान देते हैं कि यह वास्तव में दुर्घटना थी3उन्हें पक्का विश्वास है कि सरला की हत्या नहीं की गई। वह मानसिक रूप से असंतुलित थी और लापरवाही के कारण 'स्टोव' फट गया।

क़ानून की आंखें गवाह हैं। क़ानून कुछ देखता नहीं वह अंधा है। अंधा अपने घर बैठ गया।
अब इसे जलाया क्या जाए? पूरी राख तो हो गई है।
हां।
कहां ले जाओगे... इसे कौन लेगा।
हां।
तो एक काम न करें।
हां।
इसे 'गटर' में बहा दें... जहां इसने अपनी बेटी को बहाया था। वह जगह इसे बहुत पसंद है।
हां।

मुक़दमा कौन लड़ेगा? गवाहियां कौन देगा? पैसा कौन ख़र्च करेगा। बड़े लड़के की दुकान है। सुबह आठ बजे जाता है, रात आठ बजे आता है। छोटा लड़का प्रॉपर्टी डीलर है। सुबह सात बजे निकलता है, रात ग्यारह बजे आता है। मुझे मोतियाबिंद है, हाई ब्लर्ड प्रेशर रहता है। पेंशिन के पैसे पूरे नहीं पड़ते। एक लड़की ब्याहने को बैठी है। बिरादरी में बदनामी हो गई कि मुकदमेबाज़ है तो लड़का भी न मिलेगा।

रात में जब सब सो गए तो सरला का पिता बहुत रोया। बहुत रोया, बहुत ज्यादा रोया। फिर चुप हो गया। गायत्री मंत्रा का जाप किया। मन को शांति मिली। शांति स्थाई साबित हुई, उसी रात 'ड्रेन' में... यानी गंदे नाले वाले बड़े पाइप में सरला को बच्ची मिल गई। बच्ची तेज़ी से बड़ी हो गई थी। वह मां को देखकर प्रसन्न हो गई। मां बेटी से मिलकर जीवन में पहली बार खुश हो गई।

'ड्रेन' के अंदर लड़कियां ही लड़कियां हैं। पूरी दुनिया है पर वहां सिर्फ़ लड़कियां हैं। तितलियों की तरह उड़ती, महकती, चिड़ियों की तरह गाती और डाल-डाल पर बैठती। झरने की तरह रास्ता बनाती और किसी वाद्य की तरह संगीत को जन्म देती। सिर्फ़ लड़कियां3हर जगह बाज़ारों में, घरों में, सिनेमाहालों में, होटलों में, कारख़ानों में, दुकानों में3जहां हैं सिर्फ़ लड़कियां हैं... ड्रेन के अंदर लड़कियों की दुनिया आबाद है।

'ड्रेन' में लड़कियों की संख्या बढ़ती रही। समय बीतता चला गया। लड़कियां संसार से ग़ायब हो-होकर ड्रेन में आती गईं और आख़िरकार दुनिया में लड़कियां ख़त्म हो गईं : यानी सब लड़कियां 'ड्रेन' में पहुंच गईं। अब जो पुरुष संसार में बचे उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

संयोग की बात यह कि किसी आदमी ने एक दिन गटर खोला तो उसे अद्वितीय सुंदरियां दिखाई दीं। वह बेहद प्रसन्न हो गया। पर डर गया और उसने 'गटर' बंद कर दिया। पर जैसा कि कहते हैं पुरुष के पेट में बात नहीं पचती, उसने यह बात सभी पुरुषों को बताई कि 'गटर' में तो अद्वितीय सुंदरियां रहती हैं। ऐसी लड़कियां हैं कि स्वर्ग में वैसी अप्सराएं भी न होंगी। लोग यह बात एक दूसरे को बताते रहे। पर जैसा कि होता है यानी हिम्मत वाले कम होते हैं, वैसा ही यहां भी हुआ यानी हिम्मत कोई न कर सका। हालांकि सुंदर लड़कियों का ख्वाहिशमंद कौन पुरुष न होगा। बहरहाल एक दिन एक सबसे हिम्मती पुरुष ने यह फ़ैसला किया कि वह 'गटर' में उतरेगा। दूसरे सब पुरुषों ने अपना पुरुषत्व उसे दे दिया क्योंकि वे गटर में उतरने का साहस नहीं कर सकते थे। बहरहाल यह आदमी 'गटर' में उतरा। उसकी तो आंखें खुली की खुली रह गईं। जुबान गूंगी हो गई। वहां जो उसने सुंदरता देखी उसकी तो उसने कल्पना तक न की थी।

आदमी ने सरला की लड़की से निवेदन किया कि वह अहदे वफ़ा बांध के उसकी हो जाए।
लड़कियों ने आदमी को घेर लिया और पूछा कि तुम यहां आए क्यों हो?
आदमी ने कहा, लड़की की खोज
में।
लड़कियों ने कहा, तुम लोगों की यही सज़ा है कि तुम यहां आ तो गए हो, पर जा नहीं सकते।

मैं विवाह करूंगा। पुरुष बोला।
लड़कियां हँसने लगीं।
मैं दिल की रानी बनाकर रखूंगा।
लड़कियां हँसने लगीं।
मैं प्रेमी हूं।
लड़कियां हँसने लगीं।

वह घबरा गया और बोला, ठीक है तो मुझे जाने दो।
लड़कियों ने कहा, तुम्हें सभी पुरुषों ने अपना पुरुषत्व देकर भेजा है।
हां।
तो वह यहां रखते जाओ। फिर चले जाना। लड़कियों ने कहा।
क्... क्... क्या। वह घबरा गया।
हां, पुरुषत्व यहां रखते जाओ।

वह आदमी तो तैयार नहीं था। पर जब वह 'ड्रेन' से वापस गया तो उसके पास पुरुषत्व नहीं था।
हे, आजकल संसार में रहने वाले आदमियों, तुम्हारे पास और कुछ हो या न हो, पुरुषत्व नहीं है जबकि 'ड्रेन' में रहने वाली लड़कियां, लड़कियां हैं, पर वे संसार में नहीं हैं।





साभार : विकिपीडिया हिंदी

COMMENTS

Leave a Reply: 8
  1. किन लफ़्ज़ों मे इस कहानी की तारीफ़ की जाये………………काश एक दिन ऐसा ही हो जाये शायद तब दुनिया को लडकियों की अहमियत समझ आये।

    जवाब देंहटाएं
  2. हमें बहुत अच्छी लगी कहानी !भ्रूण में लड़कियों की hatya ने पूरी सामाजिक संरचना को बदल दिया ...सारे समीकरण टूटने के करीब हैं .इतनी अच्छी कहानी के लिए असगर जी को बहुत बधाई

    जवाब देंहटाएं
  3. Heart Touching... Well Done Asgar Ji... Nirmal Saxena

    जवाब देंहटाएं
  4. its really one of the good story i have read before. this story is seriously good.

    जवाब देंहटाएं
  5. ड्रेन मे रहनेवाली लड़कियां : असगर वजाहत की कहानी:- कहानी एक लड़की की मार्मिक कहानी हैं . इस कहानी ने मुझे अत्यधिक प्रभवित किया हैं. मान्यवर असगर साहब को साधू वाद .

    जवाब देंहटाएं
  6. aaj ke samaj ka yatharth chitran

    जवाब देंहटाएं
  7. ye kahani bhut hi acha sandesh deti hai...........mind blowing asgar ji.......keep writting

    जवाब देंहटाएं
  8. superb story very simple very thoughtful very touching

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,34,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1408,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,29,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,68,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,4,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,21,प्रेमचंद,39,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,3,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,6,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,18,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,10,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,13,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,1,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,117,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,52,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,343,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,335,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,94,hindi stories,656,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,13,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,9,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,32,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: ड्रेन में रहने वाली लड़कियाँ - असग़र वजाहत की कहानी
ड्रेन में रहने वाली लड़कियाँ - असग़र वजाहत की कहानी
http://3.bp.blogspot.com/_lxzqs1Yxoss/TBoQJAiiPbI/AAAAAAAAC64/DyTV9OswZH8/s200/asgar_wajahat.jpg
http://3.bp.blogspot.com/_lxzqs1Yxoss/TBoQJAiiPbI/AAAAAAAAC64/DyTV9OswZH8/s72-c/asgar_wajahat.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2010/06/asghar-wajahat_17.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2010/06/asghar-wajahat_17.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका