सम्राट भोज परमार

SHARE:

सम्राट भोज परमार - विजय नाहर महान विद्वान वीलहण ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ "विक्रमांकदेव चरित" में सम्राट भोज परमार के विषय में लिखा है "भोजक्षमामृत स खलु न खलैस्तस्य साम्यम नरेन्द्रे:" अर्थात भोज के समान कोई दूसरा राजा नहीं था ।

सम्राट भोज परमार - विजय नाहर 


महान विद्वान वीलहण ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ "विक्रमांकदेव चरित" में सम्राट भोज परमार के विषय में लिखा है "भोजक्षमामृत स खलु न खलैस्तस्य साम्यम नरेन्द्रे:" अर्थात भोज के समान कोई दूसरा राजा नहीं था । इसी प्रकार पाश्चात्य ब्यूलर ने सम्राट भोज की प्रशंसा करते हुए लिखा है "He deserved the title 'KAVIRAJA' as he had written books on many subject" जैसा कि सम्राट उदयादित्य ने उदयपुर प्रसास्ति में उत्कीर्ण " भोज कविराज था"|

ऐसी संपूर्ण जानकारियों को प्रकट करने वाला ग्रंथ 'सम्राट भोज परमार' इतिहासकार विजय नाहर ने लिखकर अनेक अनछुए घटनाक्रम को समाज के समक्ष रखा है । इस ग्रंथ में 950 ईस्वी से 1100 ईस्वी तक के भारतीय
सम्राट भोज परमार
इतिहास को संजोया गया है। यही वह कालखंड था जब गजनी के तुर्क मुस्लिम सुल्तान महमूद गजनवी का भारत पर आक्रमण हुआ था। लेखक ने अपने इस ग्रंथ की संपूर्ण सामग्री को 14 अध्यायों में संजोया है जिनमें प्रारंभिक पांच अध्यायों में परमार वंश की उत्पत्ति, शाखाएं एवं भोज के पूर्व शासकों का इतिवृत चार अध्यायों में भोज के पश्चात के शासकों का तथा शेष में सम्राट भोज परमार का इतिहास है ।

सम्राट भोज ने दिग्विजय के अंतर्गत संपूर्ण उत्तर भारत सहित दक्षिण भारत में विजय पताका फहराई। भारत में प्रारंभ से ही चक्रवर्ती शासन व्यवस्था रही है । अतः विजयी राज्यों से कर वसूल कर उन्हीं राजाओं को वहां का शासन सुपुर्द कर दिया जाता था। सम्राट भोज अपने जीवन में अंतिम युद्ध को छोड़कर जबकि मरणासन्न अवस्था में था , एक भी युद्ध में पराजित नहीं हुये। लेखक ने पुष्ट प्रमाणों के साथ सम्राट भोज के दिग्विजय का वर्णन किया है । 

सम्राट भोज परमार का राज्य विस्तार उदयपुर प्रशस्ति के अनुसार "भोज ने कैलाश पर्वत से मलयगिरी तक तथा उदयाचल से अस्ताचल तक चक्रवर्ती सम्राट पृथु के समान समस्त पृथ्वी पर शाषन किया । सुदूर दक्षिण में चोल नरेश राजेंद्र चोल तक वह अपने दिग्विजय में गया था । चोल नरेश से उस की मित्रता थी।"

लेखक विजय नाहर ने सम्राट भोज परमार एवं मोहम्मद गजनवी शीर्षक से एक पूरा सातवां अध्याय दिया है । इस अध्याय में लेखक ने पुष्ट प्रमाणों से यह सिद्ध करने का प्रयास किया है कि मोहम्मद गजनवी थानेसर (हरियाणा ) से आगे ही नहीं बढ़ पाया ना व सिंध विजय कर पाया। तथा अपने सबसे प्रबल शत्रु शाकंभरी के गोविंद चौहान पर आक्रमण करने के लिए तन्नौट( जैसलमेर जिला) के भाटी राज्य पर आक्रमण किया । जहां उसे भाटी राजा विजय राज प्रथम , शाकंभरी के चौहान शासक गोविंद तृतीय तथा सम्राट भोज परमार की सेना से मुकाबला करना पड़ा। यही महमूद गजनवी की पराजय हुई। तुर्की सैनिकों की लाशों से रेगिस्तान पट गया। सम्राट भोज ने गजनी की ओर भागते मोहम्मद गजनवी का पीछा किया। गजनी में मोहम्मद ने गिड़गिड़ाकर कर माफी मांगी और भविष्य में भारत भूमि की ओर नजरें नहीं उठाने की प्रतिज्ञा की। यहां से भोज मक्का में मक्केश्वर महादेव की पूजा करके मालवा लोटा । गुजरात के सोमनाथ को मोहम्मद गजनवी द्वारा खंडित करने की बात सरासर झूठ एवं प्रवंचना है। लेखक की पुस्तक "प्रारंभिक इस्लामिक आक्रमणों का भारतीय प्रतिरोध" में इसका विस्तार से वर्णन मिलेगा 

लेखक ने सम्राट के लिए लिखा है कि सम्राट का कोई सानी नहीं था। वह जितना वीरता एवं पराक्रम में अद्वितीय था उससे अधिक विद्वान, साहित्यकार एवं साहित्यसृजक के साथ साथ साहित्यकारों का संरक्षक था। भोज की राज्यसभा में 500 विद्वान रहते थे। भोज ने विभिन्न विषयों पर 30 से अधिक ग्रंथ लिखे। भोज की शासन व्यवस्था ऐसी थी कि साम्राज्य में सर्वदूर सुख संपन्नता थी। इसके राज्य में सोने के सिक्के एवं मोहरे प्रचलीत थी।लेखक ने ग्रन्थ में केवल राजनीतिक की नहीं बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक आर्थिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं वास्तुशिल्प की प्रगति एवं परिवर्तन का बड़े विस्तार से वर्णन किया है ।भोज ने धर्माधारित शासन व्यवस्था स्थापित की। विकेन्द्रित शासन व्यवस्था थी। कर बहुत कम थे, दंड व्यवस्था कठोर थी। समाज में महिलाओं का उच्च एवं आदरणीय सम्मानीय स्थान था। सम्राट भोज की पत्नी रानी अरुंधति एक विदुषी महिला थी। 

लेखक के अनुसार सम्राट की राजधानी धारा नगरी बौद्धिक नगरी बन गई थी। 'भोजशाला' नाम से विश्वविद्यालय स्थापित किया। उसकी दीवारों पर व्याकरण के नियमों को सचित्र उत्कीर्ण करवाया । वह प्रत्येक कवि को उत्कृष्ट रचना पर एक लाख मुद्राएं प्रदान करता था ।सम्राट भोज में भोजपुर नगर (वर्तमान भोपाल के पास) बसा कर एक विशाल सरोवर भोज सागर का निर्माण करवाया जो 350 वर्ग मील के क्षेत्र में 365 धाराओं से एकत्र जल से भरवाने की व्यवस्था की। धारा नगरी में सरस्वती मंदिर का निर्माण सरस्वती सदन नाम से किया।

विजय नाहर भारतीय इतिहास संकलन योजना के राजस्थान क्षेत्र के महामंत्री रहे है। ग्रंथ की भाषा सरल एवं सटीक है सहज प्रवाह के साथ ग्रन्थ की शैली अच्छी है। सम्राट भोज से पूर्व के शाशको पर लेखक की पुस्तकें शीलादित्य सम्राट हर्षवर्धन एवं उनका युग, सम्राट यशोवर्मन, सम्राट मिहिर भोज प्रकाशित हो चुकी है। जिन्में लीक से हटकर भारतीय इतिहास के असली स्वरुप को उजागर करने में लेखक ने बहुत बड़ा प्रयत्न किया है। 

पुस्तक का नाम - सम्राट भोज परमार
लेखक- विजय नाहर
प्रकाशक-गोविन्द प्रकाशन, जयपुर
प्रकाशन वर्ष-2016
आवर्त्ति-प्रथम
आई एस बी एन न.-978-93-84622-19-0
पुस्तक का मूल्य-300 Rs

___________________________________


- पुस्तक समीक्षक
प्रो. देवाराम जोहन्सन
व्याख्याता, इतिहास
बांगड़ कॉलेज, पाली

COMMENTS

Leave a Reply
नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,34,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1408,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,29,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,68,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,4,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,21,प्रेमचंद,39,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,3,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,6,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,18,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,10,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,13,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,1,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,117,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,52,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,343,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,335,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,94,hindi stories,656,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,13,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,9,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,32,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: सम्राट भोज परमार
सम्राट भोज परमार
सम्राट भोज परमार - विजय नाहर महान विद्वान वीलहण ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ "विक्रमांकदेव चरित" में सम्राट भोज परमार के विषय में लिखा है "भोजक्षमामृत स खलु न खलैस्तस्य साम्यम नरेन्द्रे:" अर्थात भोज के समान कोई दूसरा राजा नहीं था ।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEitrx7va31-OTGYCOEfeVg_eEKyjTtkEAa_C38pwjysGV4UUdETT0fwKD1xqDtufJNN19RMSgyYc3gzMTuGsl_kMGn_n2LJJ1CKjo-sneMG9FEY2vUIpq7XbEGbnswQEs6S7Xqs0ckxvAis/s320/IMG-20190513-WA0000.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEitrx7va31-OTGYCOEfeVg_eEKyjTtkEAa_C38pwjysGV4UUdETT0fwKD1xqDtufJNN19RMSgyYc3gzMTuGsl_kMGn_n2LJJ1CKjo-sneMG9FEY2vUIpq7XbEGbnswQEs6S7Xqs0ckxvAis/s72-c/IMG-20190513-WA0000.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2019/05/bhoja-indian-king.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2019/05/bhoja-indian-king.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका