शिव उवाच
मन मैला तन का कैसे आधार करूँ।
भाव नही पूजन के तेरे मन में फिर।
भोग को बोलो कैसे अंगीकार करूँ।
हर तरफ मुखोटों की भरमार है।
जिसको देखो वही गुनाहगार है।
अब नही ईमानों का मौसम यहां।
हर शख्स पैसों का तलबगार है।
हर शख्स से मैं जब भी मिला।
अंदर से मुझको वो टूटा मिला।
हर चेहरे का एक अलग विन्यास है।
हर चेहरे के ऊपर मुखोटा मिला।
हर जगह मंदिरों में पत्थर रखे।
मेरी सूरत मैं मुझको मुखोटे दिखे।
सोने चांदी में मेरी पूजन बिकी।
मन के कौने मुझे सब खाली दिखे।
दीन दुखियों का कष्ट हरता हूँ मैं।
टूटे दिलों की मदद करता हूँ मैं।
एक विल्वपत्र बस चढ़ाना मुझे।
जीवन को सुखों से भरता हूँ मैं।
सबने पूजा मुझे अलग ताव से।
सबने मांगा मुझे अलग चाव से।
जिसका दामन था जितना बड़ा।
उसको ज्यादा दिया उसी भाव से।
- सुशील शर्मा
एक टिप्पणी भेजें
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .