सती कहानी शिवानी पाठ का सार summary of sati - सती कहानी शिवानी जी द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध कहानी है। summary of sati story sati by shivani shivani stories online krishnakali and other stories sivani gadya sankalan chapters summary isc shivani novels pdf sati full movie chaudah phere by shivani pdf sati by shivani summary in hindi summary of sati shivani stories online krishnakali and other stories sivani gadya sankalan chapters summary isc sati full movie shivani novels pdf shivani short stories
सती कहानी शिवानी
Sati Story by Shivani in Hindi
सती कहानी शिवानी पाठ का सार summary of sati - सती कहानी शिवानी जी द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध कहानी है। प्रस्तुत कहानी में आपने यात्रा के समय सावधानी बरतने के सलाह दी है। कहानी का प्रारम्भ प्रयाग स्टेशन के खचाखच भीड़ से होती है। लेखिका को गाड़ी पकड़नी थी ,वह रिजर्वशन स्लिप पर अपना नाम देखकर गाड़ी में चढ़ जाती है। जिस डिब्बे में लेखिका चढ़ती है ,उसमें तीन महिलाएँ भी थे।उनमें एक पंजाबी महिला थी ,जिसके पति की भारत विभाजन के समय में हत्या कर दी गयी थी।वर्तमान में वे आश्रम की संचालिका है।वे जासूसी उपन्यास पढ़कर अपनी यात्रा को मनोरंजक बनाने जा रही थी।दूसरी ओर एक महिला अपनी वेश -भूषा से महाराष्ट्री लग रही है। उन्होंने वार्तालाप द्वारा अपना परिचय नहीं दिया।उनके सामान पर लगे लेबल से पता चला कि वह मेजर जनरल बनोलकर की पत्नी है। वह एक मराठी पत्रिका पढ़ रही थी।
लेखिका स्वयं कम सामान लेकर चल रही थी। सामान के नाम पर उनके पास मात्र एक बटुवा था। गाड़ी के सीटी देते ही एक महिला का प्रवेश होता है।उनके हाथ में बेंट की बानी एक छोटी टोकरी तथा बगल में एक बैग लटकाये थी।उसका कद ६ फुट और साढ़े दस इंच था।उसने अपने परिचय देते हुए कहा कि उसका नाम मदालसा सिघड़ियाँ है। वह कल ही प्रिटोरिया से भारत आयी है।अपने मृत पति के लिए वह सती होने आयी है। उसने बताया कि पिछले वर्ष पर्वतारोही दल के साथ मेरे पति भारत आये थे। तूफ़ान के नीचे दब जाने से उनकी मृत्यु हो गयी।इसिलए वह भारत में सती होने आयी है।तीनो महिलाएं उनकी बातें सुनकर हैरान रह गयी । पंजाबी महिला ,जो कि समाज सेविका थी ,उसने उसे समझाने की कोशिश की।पति के अंतिम संस्कार के बाद पंजाब स्थित अपने आश्रम में आने के लिए कहा।इस प्रकार मदालसा ने कहा कि मुझे ब्रह्मा भी सती होने रोक नहीं सकते हैं।उसकी नानी और माँ भी सती हुई थी। अतः सती होना उसके परिवार की परंपरा है। गुशलखाने में हाथ मुँह धोने के बाद मदालसा ने सबको खाने के लिए निमंत्रित किया। उसने अपना टिफिन निकाल सबको खिलाया।कचौड़ियाँ ,रायता , चटनी और मेवा जड़े लड्डू देखकर सभी ने खूब छककर खाया। खाना खाने के बाद उसने सबको केवड़ा ,इलाइची और सुपारी से भरा पान खिलाया। खाना खाने के बाद महिलाओं में सटी प्रथा को लेकर बहस छिड़ गयी। थोड़ी देरी सबको नींद आने लगी। मदालसा ने सबको गुड नाईट कहा। तीनों महिलाएँ गहरी नींद में सो गयी और तरह - तरह के सपने देखने लगी।जब सुबह सबकी नींद खुली ,तो देखा कि मदालसा गायब है।सबका सामान लेकर वह गायब हो गयी है।समाज सेविका का सेविका का सूटकेस ,जिसमें आश्रम के दस हज़ार रुपये थे। मराठी महिला के स्टील के बक्स ,जिसमें सोने के हार थे।लेखिका के बटुए में पचपन रुपये और एक फर्स्ट क्लास की वापसी का टिकट था। चैन खींचकर किसी प्रकार गाड़ी को रोका गया। समाज सेविका ने पुलिस को खबर की ,लेकिन उस चोरनी का कहीं पता नहीं लगा।
सती कहानी शिवानी पाठ का उद्देश्य /story sati by shivani
प्रस्तुत कहानी सती में शिवानी जी ने आम जनता को जागृत करने का प्रयास किया है. यात्रा के समय ,सहयात्रियों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उनके द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ पर सावधानी से नज़र रखनी चाहिए। हम आये दिन समाचार पत्रों में इस तरह की ख़बरें पढ़ते हैं ,लेकिन फिर भी सजग होने का प्रयास नहीं करते हैं। प्रस्तुत कहानी में तीन महिलाएँ प्रयाग स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए ट्रैन में बैठती हैं। तभी एक मदालसा नाम की युवती आती है। वह अपने पति की मृत शरीर लेने के लिए प्रिटोरिआ से भारत आयी है।अपने पति की मृत शरीर के साथ ही वह सती होगी। अन्य सहयात्री महिलाएँ उसकी बातों में आ जाती है।वह सभी महिलाओं को कचौड़ियाँ ,रायता ,चटनी ,लडडू खिलाती है। साथ ही केवड़ा ,इलाइची और सुपारी से मिश्रित पान खिलाती है। यह सब खा कर सभी महिलाएँ गहरी नींद में सो जाती है और इसी बीच मदालसा ,सबके सामान को लेकर चम्पत हो जाती है।
इस प्रकार लेखिका ,पाठकों को यह समझाना चाहा है कि इस प्रकार की महिलाओं से सावधान रहना चाहिए। ये महिलाएँ अन्य लोगों को रूढ़ियों के नाम पर सहानुभूति बटोरती है और मूर्ख बनाकर धन -सामान लूटकर चम्पत हो जाती है।
कहानी के अंत में हम यह पाते हैं कि समाज सेविका जिस मदालसा को सती होने से बचाने के लिए कह रही थी ,वह अंत में गुस्से से सती की बच्ची कहती है और पुलिस में रिपोर्ट करती है।अतः लोगों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए और मदालसा जैसी महिलाओं से झाँसे में नहीं आना चाहिए।
सती कहानी शिवानी शीर्षक की सार्थकता
सती कहानी शिवानी जी द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध कहानी है। प्रस्तुत कहानी में आपने यात्रा के समय सावधानी बरतने के सलाह दी है। सती कहानी का शीर्षक पढ़ते ही ,हमारे मन में यह प्रश्न उठता है कि सती कौन कौन है ? और आज के समय में कौन सती होने जा रहा है। प्रयाग स्टेशन में तीनों महिलाएँ अपने गंतव्य में रवाना होती है। इसी बीच चौथी महिला मदालसा आती है। वह सती हो जाने का ढोंग रचती है। सहयात्री महिलाएँ को उससे सहानुभूति हो जाती है। इसी प्रकार वह सहयात्री महिलाओं को खाद्य पदार्थ खिलाती है। खाद्य पदार्थ खाते ही सबको नींद आने लगती है और वह सबका सामान लेकर चम्पत हो जाती है। इसीलिए यात्रा के समय ,सहयात्रियों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उनके द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ पर सावधानी से नज़र रखनी चाहिए।
कहानी का शीर्षक बहुत सरल ,संक्षिप्त व पाठकों की जिज्ञासा को जागृत करने वाला है। पाठक की उत्सुकता बानी रहती है।अंत में मदालसा को समाज सेविका द्वारा सती की बच्ची कही जाती है, जो कि सबको चकमा देकर गायब हो जाती है।अतः सती शीर्षक सार्थक व उचित है।
बहुविकल्प प्रश्न उत्तर
MCQ Questions with Answers Sati Kahani Shivani
बहुविकल्प प्रश्न उत्तर
१. सती कहानी के लेखक का नाम बताओ .
a. मन्नू भंडारी
b. जयशंकर प्रसाद
c. शिवानी
d. महादेवी वर्मा
उ. c. शिवानी
२. लेखिका को गाडी कहाँ से पकडनी थी ?
a. लखनऊ
b. इलाहाबाद
c. प्रतापगढ़
d. प्रयाग
उ. d. प्रयाग
३. सती महिला का पूरा नाम बताएं .
a. मिसेज बनोलकर
b. मदालसा सिंघदिया
c. शिवानी
d. मिसेज वर्मा
उ. b. मदालसा
४. गाडी के कूपे में कुल कितनी सहयात्री थी ?
a. कुल चार
b. दो सहयात्री
c. दस
d. पाँच सहयात्री
उ. a. कुल चार
५. "अरे राम - राम कोई दुर्घटना हो गयी थी क्या ?" इस वाक्य को किसने कहा ?
a. मदालसा ने
b. शिवानी
c. पंजाबी महिला
d. मिसेज बनोलकर
उ. c. पंजाबी महिला
६. मराठी महिला का नाम क्या था ?
a. मिसेज बनोलकर
b. मोनोलिसा
c. मन्नू
d. शिवानी
उ. b. मोनोलिसा
७. किसकी सूचना पर कौन आया था ?
a. पंजाबी महिला मित्र की सूचना पर आई थी .
b. मराठी महिला मित्र की सूचना पर प्रयाग जा रही थी .
c. भारत सरकार की सूचना पर मदालसा भारत आई थी .
d. लेखिका मित्र की सूचना पर लखनऊ जा रही थी .
उ. c. भारत सरकार की सूचना पर मदालसा भारत आई थी .
8. चौथी महिला कौन थी और कहाँ जा रही थी ?
a. चौथी महिला मिसेज बनोलकर थी . वे पंजाब जा रही थी .
b. चौथी महिला लेखिका थी .वे प्रयाग जा रही थी .
c. चौथी महिला मदालसा थी . वे अपने मृत पति का देह लेने जा रही थी .
d. चौथी महिला आश्रम की संचालिका थी .वे लखनऊ जा रही थी .
उ. c. चौथी महिला मदालसा थी . वे अपने मृत पति का देह लेने जा रही थी .
९. सती किसे कहते हैं ?
a. जो मृत पति के चिता के साथ जल जाए उसे सती कहते हैं .
b. विवाहित स्त्री को सती कहते हैं .
c. सत्यवाचक को सती कहते हैं .
d. जो सत्यता के राह पर चले उसे सती कहते हैं .
उ. a. जो मृत पति की चिता के साथ जल जाए उसे सती कहते हैं .
१०. मैं असल में सती होने भारत आई हूँ ." इस वाक्य को किसने कहा ?
a. मदालसा ने कहा .
b. मिसेज बनोलकर
c. पंजाबी महिला
d. लेखिका ने
उ. a. मदालसा ने कहा .
11. समाज सेविका कौन थी और कहाँ जा रही थी ?
a. समाज सेविका पंजाबी महिला थी .वे लखनऊ जा रही थी .
b. मिसेज बनोलकर जो प्रयाग जा रही थी .
c. लेखिका जो दिल्ली जा रही थी .
d. लेखिका एक समाज थी जो लखनऊ जा रही थी .
उ. a. समाज सेविका पंजाबी महिला थी .वे लखनऊ जा रही थी .
१२. मराठी महिला का पति किस पद पर था ?
a. अध्यापक था .
b. पुलिस अधिकारी
c. मेजर जनरल
d. कुलपति
उ. c. मेजर जनरल
१३. सती कहानी किसके ऊपर आधारित है ?
a. मदालसा के ऊपर
b. समाज सेविका के ऊपर
c. समाज के ऊपर
d. परिवार एवं समाज के ऊपर
उ. a. मदालसा के ऊपर .
१४. मदालसा कितने फुट लम्बी थी ?
a. ६ फुट १० इंच
b. ४ फुट २ इंच
c. ५ फुट ६ इंच
d. ७ फुट 8 इंच
उ. a. ६ फुट १० इंच .
१५. सती होने कौन जा रहा है ?
a. पंजाबी महिला
b. मराठी महिला
c. मदालसा
d. लेखिका स्वयं सती होने जा रही थी .
उ. c. मदालसा
१६. सती कहानी किन तथ्यों पर आधारित है ?
a. सामाजिक जागरूकता
b. सती प्रथा पर
c. स्त्री समस्या पर आधारित
d. सामाजिक एवं पारिवारिक समस्या पर आधारित
उ. a. सामाजिक जागरूकता
१७. अर्धकुम्भ का मेला कब लगता है ?
a. पौष महीने में .
b. माघ महीने में .
c. चैत महीने में .
d. सावन महीने में .
उ. b. माघ महीने में
१८. मदालसा पानदान में कैसे पान लेकर उतरी ?
a. बनारसी पान .
b. मघई पान
c. इलायची पान .
d. मैंन सुपारी पान
उ. b. मघई पान
१९. मराठी महिला को क्या उपनाम दिया गया था ?
a. स्वल्पभाषिणी
b. सुंदरी प्रौढ़ा
c. मोनालिसा
d. मिसेज बनोलकर
उ. a. स्वल्पभाषिणी
२० . " हमको तो इसका स्क्रू ढीला लगता है ? यह कथन किसने कहा ?
a. पंजाबी महिला .
b. लेखिका ने .
c. मराठी महिला ने.
d. उपयुक्त सभी ने .
उ. c. मराठी महिला ने.
Keywords -
सती कहानी शिवानी Sati Story by Shivani in Hindi सती कहानी शिवानी पाठ का सार summary of sati summary of sati story sati by shivani shivani stories online krishnakali and other stories sivani gadya sankalan chapters summary isc shivani novels pdf sati full movie chaudah phere by shivani pdf sati by shivani summary in hindi summary of sati shivani stories online krishnakali and other stories sivani gadya sankalan chapters summary isc sati full movie shivani novels pdf shivani short stories
Keywords -
सती कहानी शिवानी Sati Story by Shivani in Hindi सती कहानी शिवानी पाठ का सार summary of sati summary of sati story sati by shivani shivani stories online krishnakali and other stories sivani gadya sankalan chapters summary isc shivani novels pdf sati full movie chaudah phere by shivani pdf sati by shivani summary in hindi summary of sati shivani stories online krishnakali and other stories sivani gadya sankalan chapters summary isc sati full movie shivani novels pdf shivani short stories
All best link
जवाब देंहटाएंधनयवाद
जवाब देंहटाएंmadalsa ka charitra chitran bhi daalna cahiye
जवाब देंहटाएंNatak ke rup me likiye
जवाब देंहटाएंआपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" 09 अक्टूबर शनिवार 2021 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद! !
जवाब देंहटाएं