महागठबंधन का सगूफा

SHARE:

भाजपा की उत्तर प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता, सर्जिकल स्ट्राइक, कालेधन को समाप्त करने वाली नोटबन्दी में गलत पैसों से चुनाव लड़ने पर लगते हुए लगाम को देखते हुए और देश के अन्य प्रदेशों की भांति 2017 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनने की आहट से भयभीत कांग्रेस, सपा और बसपा में भगदड़ मची है।

महागठबंधन का सगूफा: अवसरवादी व अनिश्चितता को बढ़ावा 

महागठबंधन भारत का विलक्षण अवसरवादी प्रयोगः-
राष्ट्रीय राजनीति में महागठबंधन एक विलक्षण प्रयोग है। भारत में मुख्यतः पक्ष और विपक्ष की दो ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियां होती हैं। अन्य दल इन्हीं दोनों का समर्थन अपने नीतियों और विचारों के आधार पर देने लगते
महागठबंधन
महागठबंधन
हैं। जब दो प्रधान दलों की शक्तियां क्षीर्ण होती हैं तो समय-समय पर बाकी दल इकट्ठे होकरएक तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश करते दिखते हैं। कई बार ये सफल हो जाते हैं और कई बार असफल। सफल इसलिए कि इतिहास में कई बार तीसरे मोर्चे की सरकार बन भी गई है, असफल इसलिए कि ये मोर्चा कभी भी लंबे समय तक नहीं चल सके हैं। अभी तक हर बार अस्थायी ही साबित हुआ। बिना किसी स्पष्ट विजन के दो बार संसदीय राजनीति में तीसरे मोर्चा की सरकार तो बनी लेकिन स्वहित व जोड़ तोड़ की राजनीति से आपस में राजनीतिक वर्चस्व की टकराहट हुई। जिससे कोई भी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। तीसरे मोर्चे के सभी राजनेता राजनीतिक जगत में समान अस्तित्व रखते हैं। ये पहले कहेंगे कि गैर-कांग्रेस, गैर-भाजपावाद गैर-साम्प्रदायिक, सेकुलर सरकार के नाम पर चुनाव लड़ेंगे, फिर चुनाव के बाद सांप्रदायिकता के विरोध के नाम पर कांग्रेस के पक्ष या विपक्ष में खड़े हो जाते रहे हैं। आशय यह है कि यह तीसरा मोर्चा कुल मिलाकर अवसरवादी गठजोड़ ही है। मोर्चे के इन नेताओं में से एक भी एसा नहीं है, जो समय की जनभावना को स्वर दे सके। चुनाव की सुगबुगाहट होते ही कुछ दल ‘तीसरा मोर्चा’ को जगाने लगते हैं। तीसरा मोर्चा ऊंघते-ऊंघते फिर सो जाता है। यह जिस मिट्टी से गढ़ा जाता है वह मिट्टी ही रेत मिली होती है। इसलिए तीसरा मोर्चा बनने से पहले भरभरा कर गिर पड़ता है। हमारी राजनीति में भी तीसरा मोर्चा के गठन पर इतना विवाद होने लगता है कि मोर्चा बनने से पहले ही राजनीति की सद्गति को प्राप्त हो जाता है। इस ‘तीसरा मोर्चा’ की जरूरत सब दल महसूस करते हैं और वर्तमान समय में उसे जरूरी भी मानते हैं। लेकिन राजनीति के वशीभूत होकर अपनी सोच में ही मस्त रहते हैं। ’मुंडे-मुंडे मतिर्भिन्ना’ को तो सहा जा सकता है लेकिन राजनीतिक स्वार्थ साधने वालों को साधना बड़ा कठिन होता है। जिन्हें केवल पद चाहिए, उन्हें एक मंच पर कैसे लाया जा सकता है। ’एक ही धर्म, एक व्रत नेमा’की तरह एसे नेताओं का एक ही राजनीतिक धर्म है कि वे सी एम,पी.एम.या डिप्टी बनें’। तीसरा मोर्चा उन्हें सी एम,पी.एम.या डिप्टी बनाने के लिए गठित होता है। इसके लिए कामन प्रोग्राम, नीति आदि तो बना लेना आसान है। इसका निदान आसान नही बहुत कठिन होता है। शायद कोई अपनी अदम्य महत्वाकांक्षा त्यागने तैयार हों। महत्वाकांक्षी, विभिन्न आरोपों में घिरे, घोर स्वार्थी पदलोलुप, सत्तामोह से ग्रस्त लोगों को लेकर तीसरा मोर्चा किस काम का ? इनका क्या भरोसा ? कभी किसी बड़े ने लालच दिया तो उधर ही चल देते हैं।

भाजपा की प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता प्रमुख कारण:- 

भाजपा की उत्तर प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता, सर्जिकल स्ट्राइक, कालेधन को समाप्त करने वाली नोटबन्दी में गलत पैसों से चुनाव लड़ने पर लगते हुए लगाम को देखते हुए और देश के अन्य प्रदेशों की भांति 2017 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनने की आहट से भयभीत कांग्रेस, सपा और बसपा में भगदड़ मची है। सपा नेताओं को अपनी जमीन खिसकती नजर आने लगी है। सपा में कोई संगठनात्मक ढांचा नहीं है। इसलिए अब पार्टी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। 2014 के बाद से जिस तरह से देश में राष्ट्रीय शक्तियां मजबूत हुई हैं, उन्हें देखते हुए तथाकथित गांधीवादी और तथाकथित लोहियावादी दलों का साथ आने की सुगबुवाहट होने लगती है। राजनीति में पहले क्या कहा गया ,अब क्या कह रहे हैं, और आगे क्या करेंगे ? ये ना तो कोई महत्व रखता है और ना ही इसका कोई स्थायित्व ही होता है। समाजवादी पार्टी अब गठबंधन की संभावनाएं इसलिए तलाश रही है क्योंकि वह भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से डर गयी है और अपने को मजबूत होने का ढ़ोग मात्र कर रही है।  
समाजवादी पार्टी की पारिवारिक नौटंकीः- पिछले दो महीने से समाजवादी पार्टी के भीतर चाचा भतीजे तथा कार्यकर्ताओं के बीच जो नौटंकी हुई है उसे लेकर समाजवादी पार्टी में काफी डर है। बिहार के विपरीत यहां कई दल हैं और सभी के अपने अलग-अलग एजेंडे, अपेक्षाएं और विवशताएं हैं। ऐसे में गठबंधन जमीन पर उतरता नहीं दिखता। कुछ समय पहले तक यहाँ की ज्यादातर पार्टियाँ चुनाव पूर्व गठबंधनों की बात करने से बच रही थीं। भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने दावा किया था कि वे अकेले चुनाव में उतरेंगी। पिछले साल बिहार में ही समाजवादी पार्टी ने महागठबंधन की आत्मा को ठेस पहुँचाई थी। अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी संकट में फँसी है तो महागठबंधन की बातें फिर से होने लगीं हैं। 
सर्जिकल स्ट्राइकः- सपा और बसपा के साथ कांग्रेस की तालमेल की बातों की नाटकें होने लगी हैं। इसके पीछे सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता भी एक कारण है। उधर कांग्रेस की दिलचस्पी अपनी जीत से ज्यादा बीजेपी को रोकने में है, और सपा की दिलचस्पी अपने को बचाने में है। बसपा की दिलचस्पी अपने को पुनः स्थापित करने की होने लगती है।

दलित और मुस्लिम वोटरों की टैक्टिकल वोटिंग:-

कांग्रेस, सपा, बसपा और बीजेपी सबका ध्यान दलितों, अतिदलितों तथा मुस्लिम वोटरों पर होती है। बीजेपी का भी मुस्लिम वोट के ध्रुवीकरण की रणनीति बनती है। ’बीजेपी को रोकना है। यह नारा मुस्लिम मन को जीतने के लिए गढ़ा गया है। इसमें सारा जोर देने पर हिन्दू वोटों का भी ध्रुवीकरण बीजेपी के पक्ष में होने लगता है। एक अरसे से दलित और मुसलमान टैक्टिकल वोटिंग करते रहते हैं। उत्तर प्रदेश में वे कमोबेश सपा, कांग्रेस और बसपा के साथ यह होता हैं। क्या इस बार उनके रुख में बदलाव आएगा? यानी, जो प्रत्याशी बीजेपी को हराता नजर आए, उसे वोट पड़ेंगे। अगर बसपा प्रत्याशियों का पलड़ा भारी होगा तो मुसलमान वोट उधर जाएंगे? यह मुमकिन हो सकता है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस किंगमेकर बनना चाहती है। जब अनुमान होता है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी पक्ष पूर्ण बहुमत लाने की स्थिति में नहीं है तो छोटे छोटे राजनीतिक दलों के भाव बेभाव हो जाते हैं। 

अस्तित्व कायम करने के लिए जदोजहादः-

कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीराहुल गांधी अपने रणनीतिकार प्रंशान्त किशोर की सलाह से अखिलेश के करीब जाने के लिए प्रेरित किये गये। उन्हें लगता है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का अकेले चुनाव में उतरना खतरे से खाली नहीं है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस अखिलेश सरकार का समर्थन कर अपना अस्तित्व कायम कर सकती है। उत्तर प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव का नारा है, ‘बीजेपी को रोकना है।‘ उन्होंने कहा है, हम लोहियावादियों, गांधीवादियों, चरणसिंहवादियों और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक जगह ला सके तो बीजेपी को रोक सकते हैं।’ उन्होंने जेडीयू, आरजेडी और रालोद के नेताओं को लखनऊ में पांच नवम्बर को हुए सपा के रजत जयंती समारोह में भी बुलाया था। इस महागठबंधन में बसपा के में शामिल होने की सम्भावना नहीं है। उसकी निगाहें मुस्लिम वोट पर हमेशा रहती हैं। सपा के आसन्न पराभव की स्थिति पैदा हुई तो वह विकल्प के रूप में खड़ी है। उसे दलित और मुसलमान टैक्टिकल वोट को मिलने की उम्मीदें होने लगती है।

वर्तमान महागठबंधन पर एसपी का नया फार्मूला :- 

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने की दिशा में एसपी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल और जेडीयू का अटकी गाड़ी थोड़ी आगे बढ़ती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, एसपी ने कांग्रेस और आरएलडी-जेडीयू को सीटों का ऑफर किया है। सूत्रों के अनुसार एसपी की ओर से कांग्रेस, आरएलडी और जेडीयू को नए सिरे से सीट समझौते का फार्मूला दिया गया था। उस पर कांग्रेस, जेडीयू और आरएलडी नेताओं ने आपस में बात की। एक सीनियर नेता ने बताया कि आपस में पहले सहमत होने के बाद अंतिम मीटिंग मुलायम सिंह यादव के साथ होगी जिसके बाद गठबंधन का औपचारिक एलान किया जा सकता है। यूपी के सीएम अखिलेश यादव बार-बार कह रहे हैं कि अगर कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन हुआ तो उसे 300 से अधिक सीटें मिल सकती हैं।

महागठबंधन के सीटों का समीकरणः-

सूत्रों के अनुसार सीटों के नए फार्मूला के तहत कांग्रेस को 72 सीट देने का प्रस्ताव है, जबकि आरएलडी और जेडीयू के लिए लगभग 38 सीटें छोड़ी जा सकती है, जिनमें अधिकांश आरएलडी के पास रहेगी। हालांकि, कांग्रेस बीस सीट और मांग कर रही है वहीं आरएलडी और जेडीयू की मंशा 50 सीट पाने की है लेकिन एसपी ने साफ संकेत दिया है कि अगर अब बात आगे बढ़ानी हो तो सीट शेयर के इस फार्मूला को मानना ही होगा। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की असली समस्या यह नहीं है कि सीट संख्या नहीं बल्कि यह है कि पार्टी को कौन सी सीटें दी जा रही हैं। सीटों का मामला सुलझाया जा सकता है अगर उन्हें ऐसी सीट दी जाएं जहां वह मजबूत है। शुरुआत में एसपी सिर्फ वही सीटें कांग्रेस को देने को तैयार थी जहां मुकाबला बीएसपी और बीजेपी के बीच था और एसपी खुद को बहुत कमजोर मान रही थी लेकिन कांग्रेस ने गठबंधन होने पर बीच का रास्ता अपनाने का आग्रह किया है। कांग्रेस 72 सीटों पर भी लड़ने को वह तैयार हैं, बशर्ते ये सीटें जीतने के हिसाब से बेहतर संभावना वाली हों। गठबंधन की कोशिश में जुटे एक सीनियर नेता ने बताया कि अजित सिंह का अपना मजबूत इलाका तय है और अगर वहां उन्हें अधिकतर सीटें लड़ने को मिल गईं तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। वहीं यूपी में अपना जनाधार बनाने की कोशिश में जुटी जेडीयू को जितनी भी सीट मिले, उसे कबूल होगी क्योंकि उसके पास खोने को कुछ नहीं है। ऐसे में अगर कांग्रेस ने अगले कुछ दिनों में नरमी दिखाई तो चुनाव से ठीक पहले गठबंधन आकार ले सकता है। 
डा. राधेश्याम द्विवेदी , पुस्तकालय एवं सूचनाधिकारी, 
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा 282001 मो. 9412300183

COMMENTS

Leave a Reply
नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,34,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1408,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,29,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,68,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,4,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,21,प्रेमचंद,39,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,3,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,6,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,18,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,10,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,13,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,1,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,117,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,52,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,343,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,335,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,94,hindi stories,656,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,13,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,9,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,32,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: महागठबंधन का सगूफा
महागठबंधन का सगूफा
भाजपा की उत्तर प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता, सर्जिकल स्ट्राइक, कालेधन को समाप्त करने वाली नोटबन्दी में गलत पैसों से चुनाव लड़ने पर लगते हुए लगाम को देखते हुए और देश के अन्य प्रदेशों की भांति 2017 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनने की आहट से भयभीत कांग्रेस, सपा और बसपा में भगदड़ मची है।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_1BkVnjvk7EKCwI75YB2Y7BUFr2XSTGxnZ5VTPC57GmCbsjI3MD8ezmzxRTw7wGVo1XQgsPGwAhS-wNBlGX4zW8FjL4abGmDjdIfqBrMN6ZWQ3_WCdrqqRo5lunGy7eWuarDD6XGae839/s320/swabhimaan-rally.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_1BkVnjvk7EKCwI75YB2Y7BUFr2XSTGxnZ5VTPC57GmCbsjI3MD8ezmzxRTw7wGVo1XQgsPGwAhS-wNBlGX4zW8FjL4abGmDjdIfqBrMN6ZWQ3_WCdrqqRo5lunGy7eWuarDD6XGae839/s72-c/swabhimaan-rally.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2016/12/grand-alliance.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2016/12/grand-alliance.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका