अकबर के नवरत्न

SHARE:

जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर भारत का महानतम मुग़ल शंहशाह बादशाह था। जिसने मुग़ल शक्ति का भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्सों में विस्तार किया। अकबर को अकबर-ऐ-आज़म, शहंशाह अकबर तथा महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है।

क्या आप अकबर के नवरत्नों को जानते हैं, आइये, मैं बताता हूं 

सिर्फ किस्सागोई नहीं:-इतिहास किसी ग्रंथ में उल्लखित विवरणों की पुष्टि मात्र नहीं होता है, अपितु तत्कालिक परम्परा, मान्यता, कला, संस्कृति तथा समाज मे फैली धारणाओं का संवाहक भी होता है। आगरा मुगलकाल की सर्वाधिक समय तक राजधानी रही है। बहुत ही कम समय तक दिल्ली जैसे अन्य शहरों को राजधनी होने का
अकबर के नवरत्न
अकबर के नवरत्न
गौरव प्राप्त हुआ है। इस वंश के संस्थापक बाबर से लेकर शाहजहां तक के समय में आगरा भारत की सत्ता का प्रमुख केन्द्र रहा है। बाबर को अपना हुनर दिखाने का ज्यादा समय नहीं मिल पाया था। हुमायूं को भी लड़ाइयों के कारण प्रायः आगरा से बाहर रहना पड़ा था। अकबर ने कठिन परिश्रम करके इस साम्राज्य की बुनियाद को न केवल मजबूत किया था अपितु काफी स्थायित्व भी प्रदान किया था। उसका दरबार अपने युग के शासकों से अलग तथा विलक्षण था , जिसमें चुन-चुनकर अच्छी प्रतिभाओं को स्थान दिया गया था। चूंकि इन विशिष्ट जनों की संख्या नौ थी इसलिए इन्हें नवरत्न का नाम दिया गया । भारतीय संस्कृति एवं वांगमय में एक, तीन, पांच, सात और नौ का महत्व भी ज्यादा रहा है इसलिए इस नौ संख्या को नवरत्नों से महिमा मण्डित किया गया है। नौरत्नों को भारतीय संस्कृति में समुद्र मंथन से निकलने वाले दिव्य प्रतीकों के रुप में भी जाना जाता है तथा भारतीय ज्योतिष एवं अध्यात्म  परम्परा में यह अंक बहुत ही शुभ तथा मंगलदायक रहा है। इसलिए अकबर के इतिहास के समीक्षकों ने इसे ग्रहण करने के लोभ से स्वयं को अलग न कर सके ।अकबर के समय में अफगान एवं ईरान परम्परा का बोलबाला था। य़द्यपि उस समय भारतीय परम्पराओं को भी अंगीकार किया जाता था, फिर भी भारत की प्राचीन परम्परा को पूर्णतः आत्मसात नहीं किया जा सका और उसके इतिहासकारों ने नौरत्न शब्द का प्रयोग नहीं किया। जब बादके अंग्रेज तथा भारतीय इतिहासकारों ने अकबर का मूल्यांकन किया तब इस शब्द को अपनी कृतियों में स्थान दिया। आश्चर्य है कि आज हम अपने ज्ञान को बढ़ाने के बजाय इतिहासकारों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। उन्नीसवीं शताब्दी के अंत तथा बीसवीं शताब्दी के प्रारम्भ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं इतिहासकार श्री विन्सेट ए. स्मिथ ने भारत का प्रारम्भिक इतिहास, भारत तथा श्रीलंका की कला ( 1911) तथा अकबर महान पर अपना शोधपरक ग्रंथ प्रस्तुत किया है। अकबर द ग्रेट मुगल का प्रथम संस्करण 1958 ई़ में प्रकाशित हुआ है। इसके 260 पृष्ट के फुटनोट पर लिखा है कि आइने अकबरी के प्रथम भाग के 205वें परिचय क्रम पर मुल्ला दो पियाजा का चित्र कलकत्ता के विक्टोरिया मामोरियल कलेक्सन में लगा है जिसे अकबर का नौरत्न भी कहा गया है। पुनः 362 पृष्ट के दूसरे नं. पर मोनोमेन्टस इन्सक्रप्सन एण्ड क्वाइन्स के उप शीर्षक में अकबर उसके मित्र तथा समकालीनों के रूपचित्र प्रदर्शित किये गये हैं। यह प्रर्दशनी ब्रिटिस म्यूजियम ,दिल्ली म्यूजियम तथा विक्टोरिया मामोरियल म्यूजियम में अकबर के नवरत्नों के रुप में प्रदर्शित किये गये हैं।ये कला तथा रुपचित्रों का प्रदर्शन किस्सागोई नहीं है। इसे भी इतिहास कला एवं संस्कृति कहा जाता है। इतिहास मात्र लिखित दस्तावेज नहीं होता है अपितु ऐतिहासिक दृष्टि, मान्यताओं एवं कला का प्रदर्शन भी इतिहास ही कहा जाता है।विन्सेंट स्मिथ के अलावा राहुल सांकृत्यायन ने अपने ‘‘अकबर ‘‘ ग्रंथ के अध्याय 5 के पृष्ट 35 पर तानसेन तथा मुल्ला दोपियाजा को अकबर का नवरत्न कहकर सम्बोधित किया है। हमें अपनी सोच व्यापक एवं सर्वांगीण करना चाहिए तथा स्वस्थ व विकासोन्मुख मानसिकता रखनी चाहिए। नव रत्नों के महिमामण्डन से किसी वर्ग को कोई्र नुकसान होता दिखाई नहीं दे रहा है। यह आगरा के इतिहास का छिपा हुआ पहलू ही उजागिर हो रहा है। यह लोगों को अपने इतिहास से रूबरू होने का कुछ और अवसर दिया जाने जैसा है यह पर्यटकों को आकर्षित करने का यह एक अतिरिक्त माध्यम हो सकता है।

आइये, जानते हैं अकबर के नवरत्न:-

जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर भारत का महानतम मुग़ल शंहशाह बादशाह था। जिसने मुग़ल शक्ति का भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्सों में विस्तार किया। अकबर को अकबर-ऐ-आज़म, शहंशाह अकबर तथा महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है। निरक्षर होते हुई भी अकबर को कलाकारों एवं बुद्धिजीवियो से विशेष प्रेम था। उसके इसी प्रेम के कारण अकबर के दरबार में नौ (9) अति गुणवान दरबारी थे जिन्हें अकबर के नवरत्न के नाम से भी जाना जाता है। अकबर के दरबार में 9 विशेष दरबारी थे जिन्हें अकबर के 'नवरत्न' के नाम से भी जाना जाता है। अकबर के दरबार को सुशोभित करने वाले 9 रत्न निम्न थे- 

1. बीरबल(1528-1583):- 

दरबार के विदूषक और अकबर के सलाहकार थे। ये परम बुद्धिमान कहे नवरत्नों में सर्वाधिक प्रसिद्ध बीरबल का जन्म कालपी में 1528 ई. में ब्राह्मण वंश में हुआ था। बीरबल के बचपन का नाम 'महेशदास' था। यह अकबर के बहुत ही नज़दीक था। उसकी छवि अकबर के दरबार में एक कुशल वक्ता, कहानीकार एवं कवि की थी। अकबर ने उसकी योग्यता से प्रभावित होकर उसे (बीरबल) कविराज एवं राजा की उपाधि प्रदान की, साथ ही 2000 का मनसब भी प्रदान किया। बीरबल पहला एवं अन्तिम हिन्दू राजा था, जिसने दीन-ए-इलाही धर्म को स्वीकार किया था। अकबर ने बीरबल को नगरकोट, कांगड़ा एवं कालिंजर में जागीरें प्रदान की थीं। 1583 ई. में बीरबल को न्याय विभाग का सर्वोच्च अधिकारी बनाया गया। 1586 ई. में युसुफ़जइयों के विद्रोह को दबाने के लिए गये बीरबल की हत्या कर दी गई। अबुल फ़ज़ल एवं बदायूंनी के अनुसार-अकबर को सभी अमीरों से अधिक बीरबल की मृत्यु पर शोक पहुँचा था।

2.अबुल फ़ज़ल(1551-1602 ):-

 अबुलफज़ल ने अकबर के काल को क़लमबद्ध किया था। उसने  अकबरनामा  और आइना-ए-अकबरी की भी रचना की थी।अबुल फजल ने अकबर के काल को कलमबद्ध किया था। उसने  अकबर नामा की भी रचना की थी। इसने ही आइन-ए-अकबरी भी रचा था।सूफ़ी शेख़ मुबारक के पुत्र अबुल फ़ज़ल का जन्म 1550 ई. में हुआ था। उसने मुग़लकालीन शिक्षा एवं साहित्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। 20 सवारों के रूप में अपना जीवन आरम्भ करने वाले अबुल फ़ज़ल ने अपने चरमोत्कर्ष पर 5000 सवार का मनसब प्राप्त किया था। वह अकबर का मुख्य सलाहकार व सचिव था। उसे इतिहास, दर्शन एवं साहित्य पर पर्याप्त जानकारी थी। अकबर के दीन-ए-इलाही धर्म का वह मुख्य पुरोहित था। उसने अकबरनामा एवं आइने अकबरी जैसे महत्त्वपूर्ण ग्रन्थों की रचना की थी। 1602 ई. में सलीम (जहाँगीर) के निर्देश पर दक्षिण से आगरा की ओर आ रहे अबुल फ़ज़ल की रास्ते में बुन्देलासरदार ने हत्या कर दी।

3.टोडरमल:-

 राजा टोडरमल अकबर के वित्त मंत्री थे। इन्होंने विश्व की प्रथम भूमि लेखा जोखा एवं मापन प्रणाली तैयार की थी।उत्तर प्रदेश के एक क्षत्रिय कुल में पैदा होने वाले टोडरमल ने अपने जीवन की शुरुआत शेरशाह सूरी के जहाँ नौकरी करके की थी। 1562 ई. में अकबर की सेवा में आने के बाद 1572 ई. में उसे गुजरात का दीवान बनाया गया तथा बाद में 1582 ई. में वह प्रधानमंत्री बन गया। दीवान-ए-अशरफ़ के पद पर कार्य करते हुए टोडरमल ने भूमि के सम्बन्ध में जो सुधार किए, वे नि:संदेह प्रशंसनीय हैं। टोडरमल ने एक सैनिक एवं सेना नायक के रूप में भी कार्य किया। 1589 ई. में टोडरमल की मृत्यु हो गई।       

4.तानसेन:-

संगीत सम्राट तानसेन का जन्म ग्वालियर में हुआ था। उसके संगीत का प्रशंसक होने के नाते अकबर ने उसे अपने नौ रत्नों में शामिल किया था। मिंया तानसेन अकबर के दरबार में गायक थे। वह कविता भी लिखा करते थे।  उसने कई रागों का निर्माण किया था। उनके समय में ध्रुपद गायन शैली का विकास हुआ। अकबर ने तानसेन को ‘कण्ठाभरणवाणीविलास’ की उपाधि से सम्मानित किया था। तानसेन की प्रमुख कृतियाँ थीं-मियां की टोड़ी, मियां की मल्हार, मियां की सारंग, दरबारी कान्हड़ा आदि। सम्भवत: उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था।

5.मानसिंह:

- राजा मान सिंह आम्बेर (जयपुर) के कच्छवाहा राजपूत राजा थे। वह अकबर की सेना के प्रधान सेनापति थे। इनकी बुआ जोधाबाई अकबर की पटरानी थी।आमेर के राजा भारमल के पौत्र मानसिंह ने अकबर के साम्राज्य विस्तार में बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मानसिंह से सम्बन्ध होने के बाद अकबर ने हिन्दुओं के साथ उदारता का व्यवहार करते हुए जज़िया कर को समाप्त कर दिया। काबुल, बिहार, बंगाल आदि प्रदेशों पर मानसिंह ने सफल सैनिक अभियान चलाया। 

6.अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना:-

 अब्दुल रहीम खान-ऐ-खाना एक कवि थे और अकबर के संरक्षक बैरम खान के बेटे थे।अब्दुर्रहीम उच्च कोटि का विद्वान एवं कवि था। उसने तुर्की में लिखे  बाबरनामा का फ़ारसी भाषा में अनुवाद किया था।जहाँगीर अब्दुर्रहीम के व्यक्तित्व से सर्वाधिक प्रभावित था,जो उसका गुरु भी था।रहीम को गुजरात प्रदेश को जीतने के बाद अकबर ने ख़ानख़ाना की उपाधि से सम्मानित किया था। 

7.मुल्ला दो प्याज़ा:

-अरब का रहने वाला प्याज़ा हुमायूँ के समय में भारत आया था। उनका असल नाम अब्दुल हसन था और वह सम्राट अकबर के दरबार के नवरत्नों में एक थे अब्दुल हसन अपना अधिकांश समय किताबें पढ़ने में गुजारते थे. उन्हें साधारण जीवन मंज़ूर न था और उनका सपना था कि वह अकबर के दरबारियों में शामिल हों.इसी कोशिश में कई महीने की मशक्कत के बाद वह किसी तरह शाही परिवार के मुर्ग़ीखाना के प्रभारी बन गए. पढ़े-लिखे होने के कारण मुल्ला इससे बेहद निराश थे, पर उन्होंने धैर्य न खोया और मेहनत करते रहे.अकबर मुल्ला से प्रभावित हुए और उन्हें शाही पुस्तकालय का प्रभारी बना दिया. हालाँकि मुल्ला इससे भी बहुत खुश नहीं थे, पर उन्होंने धीरज बनाए रखा.एक साल गुज़रा और जब अकबर पुस्तकालय गए तो देखकर बेहद खुश हुए कि हर किताब ज़री और मखमल से लिपटी थी.अकबर इस क़दर प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें शाही दरबार में जगह दे दी. मुल्ला का सपना हक़ीक़त में बदल गया.मुल्लाह दो पिअज़ा अकबर के सलाहकार थे।भोजन में उसे दो प्याज़ अधिक पसन्द था। इसीलिए अकबर ने उसे दो प्याज़ा की उपाधि प्रदान की थी। 

8. हक़ीम हुमाम:- 

हक़ीम हुमाम, मुग़ल सम्राट अकबर का सलाहकार और नवरत्नों में से एक था। यह हक़ीम अबुलफ़तह गीलानी का भाई था। इसका नाम हुमायूँ था। जब हक़ीम हुमाम, अकबर बादशाह की सेवा में भर्ती हुआ तब सम्मान के विचार से इसका नाम पहले हुमायूँ कुलीख़ाँ हुआ और इसके अनंतर यह हक़ीम हुमाम के नाम से प्रसिद्ध हुआ।यह खत (लिपि) पहिचानने में और कविता समझने में अपने समय का एक विशेषज्ञ था। यह मनोविज्ञान तथा वैंद्यक में कुछ गम रखता था। आचारवान, उदार, मीठा बोलने वाला तथा मिलनसार था। यह बावर्ची खाने के भंडारी-पद पर नियत था, पर बादशाह का मुसाहेब तथा परिचित होने से इसका सम्मान अधिक था। हक़ीम हुमाम अकबर के सलाहकार थे।यह अकबर के रसोईघर का प्रधान था।

 9.फैजी (1547-1595)

 फैजी अबुल फ़ज़ल का भाई था। वह फ़ारसी में कविता करता था। राजा अकबर ने उसे अपने बेटे के गणित शिक्षक के पद पर नियुक्त किया था। अबुल फ़ज़ल का बड़ा भाई फ़ैज़ी अकबर के दरबार में राज कवि के पद पर आसीन था। वह दीन-ए-इलाही धर्म का कट्टर समर्थक था। 1595 ई. में उसकी मृत्यु हो गई।

डा. राधेश्याम द्विवेदी ,
पुस्तकालय एवं सूचनाधिकारी ,
पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा,
Email: rsdwivediasi@gmail.com

COMMENTS

Leave a Reply: 16
  1. thank u for giving me important knonwledge and sir u did a great job

    जवाब देंहटाएं
  2. aapane Akhbar नवरत्नों के विषय में इतनी विस्तार पूर्वक जानकारी दें इसके लिए धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,34,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1408,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,29,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,68,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,4,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,21,प्रेमचंद,39,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,3,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,6,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,18,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,10,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,13,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,1,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,117,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,52,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,343,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,335,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,94,hindi stories,656,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,13,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,9,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,32,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: अकबर के नवरत्न
अकबर के नवरत्न
जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर भारत का महानतम मुग़ल शंहशाह बादशाह था। जिसने मुग़ल शक्ति का भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्सों में विस्तार किया। अकबर को अकबर-ऐ-आज़म, शहंशाह अकबर तथा महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhA-lJVmh6f5UYQLCGhk2yRP84MazxpBk7FTA1ZJ6DrosgdHmnjj7dBjwJFwn_B8ZxKHK79vi6J0Wr78qIfTcAECGoblrS3A_AzwMMVdMuDae-Ger1XgvPgMh8Qa9OeIFvxsU4lWvkvK9qp/s320/Trick+to+remember+the+Name+of+Nine+Gems+%2528Navratna%2529+of+Akbar.gif
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhA-lJVmh6f5UYQLCGhk2yRP84MazxpBk7FTA1ZJ6DrosgdHmnjj7dBjwJFwn_B8ZxKHK79vi6J0Wr78qIfTcAECGoblrS3A_AzwMMVdMuDae-Ger1XgvPgMh8Qa9OeIFvxsU4lWvkvK9qp/s72-c/Trick+to+remember+the+Name+of+Nine+Gems+%2528Navratna%2529+of+Akbar.gif
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2016/12/akbar-navratna.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2016/12/akbar-navratna.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका