कविता
नयी प्रविष्टियाँ

मुहावरे और उनका प्रयोग (१)

मुहावरा :- विशेष अर्थ को प्रकट करने वाले वाक्यांश को मुहावरा कहते है। मुहावरा पूर्ण वाक्य नहीं होता, इसीलिए इसका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता । मुहावरा का प्रयोग करना और ठीक -ठीक अर्थ समझना बड़ा की कठिन है ,यह अभ्यास से ही सीखा जा सकता है । इसीलिए इसका नाम मुहावरा पड़ गया ।

यहाँ पर कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

१.अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना - (स्वयं अपनी प्रशंसा करना ) - अच्छे आदमियों को अपने मुहँ मियाँ मिट्ठू बनना शोभा नहीं देता ।
२.अक्ल का चरने जाना - (समझ का अभाव होना) - इतना भी समझ नहीं सके ,क्या अक्ल चरने गए है ?
३.अपने पैरों पर खड़ा होना - (स्वालंबी होना) - युवकों को अपने पैरों पर खड़े होने पर ही विवाह करना चाहिए ।
४.अक्ल का दुश्मन - (मूर्ख) - राम तुम मेरी बात क्यों नहीं मानते ,लगता है आजकल तुम अक्ल के दुश्मन हो गए हो ।
५.अपना उल्लू सीधा करना - (मतलब निकालना) - आजकल के नेता अपना अपना उल्लू सीधा करने के लिए ही लोगों को भड़काते है ।
६.आँखे खुलना - (सचेत होना) - ठोकर खाने के बाद ही बहुत से लोगों की आँखे खुलती है ।
७.आँख का तारा - (बहुत प्यारा) - आज्ञाकारी बच्चा माँ -बाप की आँखों का तारा होता है ।
८.आँखे दिखाना - (बहुत क्रोध करना) - राम से मैंने सच बातें कह दी , तो वह मुझे आँख दिखाने लगा ।
९.आसमान से बातें करना - (बहुत ऊँचा होना) - आजकल ऐसी ऐसी इमारते बनने लगी है ,जो आसमान से बातें करती है ।
१० .ईंट से ईंट बजाना - (पूरी तरह से नष्ट करना) - राम चाहता था कि वह अपने शत्रु के घर की ईंट से ईंट बजा दे।
११.ईंट का जबाब पत्थर से देना - (जबरदस्त बदला लेना) - भारत अपने दुश्मनों को ईंट का जबाब पत्थर से देगा ।
१२.ईद का चाँद होना - (बहुत दिनों बाद दिखाई देना) - राम ,तुम तो कभी दिखाई ही नहीं देते ,ऐसा लगता है कि तुम ईद के चाँद हो गए हो ।
१३.उड़ती चिड़िया पहचानना - (रहस्य की बात दूर से जान लेना) - वह इतना अनुभवी है कि उसे उड़ती चिड़िया पहचानने में देर नहीं लगती ।
१४.उन्नीस बीस का अंतर होना - (बहुत कम अंतर होना) - राम और श्याम की पहचान कर पाना बहुत कठिन है ,क्योंकि दोनों में उन्नीस बीस का ही अंतर है ।
१५.उलटी गंगा बहाना - (अनहोनी हो जाना) - राम किसी से प्रेम से बात कर ले ,तो उलटी गंगा बह जाए ।



शेष अगले अंक में --

Share and Enjoy:

39 टिप्पणियाँ for this post

  1. बहुत काम के हैं ये मुहावरे. धन्यवाद.

  2. मुहावरे के बारे में जानना अच्छा लगा I

  3. बहुत अच्छी मुहावरे हैं धन्यवाद

  4. This is an awesome web i got everything for my school project but a complain the writing is not appropriate it is small ahhh but it helped me otherwise i would get a 0 in my project..............
    Yipeeee i scored 9 amnd half in my project actually the way i was speaking my maam cut half mark for that.

  5. बहुत काम के हैं ये मुहावरे. धन्यवाद


    Sanjeev kadam

  6. hmari hindi,muhavre hmari pahchan hai.bhut accha.

  7. hmari hindi,muhavre hmari pahchan hai.bhut accha.

  8. hello sir yeh site bahut hi gian vardak hai

  9. its really helpfull for students

  10. oh thanxx really help full..........

  11. thanks,this very help full because it too good

  12. aapne joh muhavrey de hai woh bahut hi helpful hai,aur examples bhi aachey hai

  13. very good nice muhavre highschool or intermediate main kaam aate hai

  14. muhavare achhe hain par bahut kam hai

  15. Muhavare are the important part of life.It helps us to determine the things carefully.

  16. HINDI KUNJ KE DWARA MUHABARA PADNE KO MILE , JO KI BAHUT HI ACHCHHE ACHCHHE HAI . MUHABARON KE LIYE HINDI KUNJ EDITOR'S TEAM KO BAHUT BAHUT DHANYABAAD ,,,,,

  17. very good all topecs

  18. please tell me the meaning of ek dhaak ke teen paat

  19. mera project ieske wagese complet ho gaya


  20. मच्छिंद्र ऐनापुरे
    15 अगस्त 2011 2:55 pm

    मुहावरें बहुत कम हैं| इन्हें बढाये और हमें ज्ञान देते रहें -मच्छिंद्र ऐनापुरे

  21. YE MUHAWARE BAHUT ACHE H IN SR HUMARI HINDI EPRU HOTI H

  22. yah muhabra bahut hi labhdayak hai

  23. क्या आप "भानुमति का कुनबा" के विषय में कुछ जानकारी दे सकते हैं मैं काफी समय से इस मुहावरे का उद्गम और इसके पीछे की कहानी के विषय में जानना चाहता हूं

  24. I love this very much .

  25. this site helped me get 10 on 19 in my home work thanx a lllllllllloooooooooottttttttt!!!!!!!!!!!!!!!

  26. humari desh ki shaan haiiiii...........
    humare hgindi muhavare

  27. bahut hi acche ha

  28. very useful to the children

  29. thanks,u help me in my Hindi project. :)

  30. really helpful now i can complete my assignment.................

  31. in muhavron se hamara hindi-gyan badha ..... iske liye dhanyavad
    ...

  32. ye muhavre acche nahi hai

Leave a reply

आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं .
आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है

We will keep You Updated...
Sign up to receive breaking news
as well as receive other site updates!
Subscribe via RSS Feed subscribe to feeds
लोकप्रिय प्रविष्टियाँ
Recent Stories
उपन्यास
Please Help Promote
समर्थक
Recent Comments
Browse by Categories