Home » हिन्दी व्याकरण »
क्रियाविशेषण (Adverb)
जो शब्द क्रिया की विशेषता बतलाये ,उसे क्रिया विशेषण कहते है । जैसे - १.खरगोश तेज दौड़ता है। २.पिता जी बाहर घूमने जा रहे है। ३.धीरे धीरे मेरा उससे परिचय हुआ । ४.मेज के ऊपर पुस्तक रखी हुई है।
क्रिया विशेषण के भेद :-
१.कालवाचक विशेषण
२.स्थानवाचक विशेषण
३.परिमाणवाचक विशेषण
४.रीतिवाचक विशेषण
१.कालवाचक विशेषण : -वे क्रिया विशेषण शब्द जो क्रिया के घटित होने के समय से सम्बंधित विशेषण बताते है ,वे कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते है। जैसे - १.आज बरसात होगी । २.माँ सुबह नाश्ता बनाती है ।३.राम कल मेरे घर आयेगा। इस क्रिया विशेषण के अन्य उदाहरण निम्न है -
कल ,परसों ,प्रायः ,अक्सर ,बाद में ,जब,तब,अब,अभी,आज,कभी,नित्य ,सदा,प्रतिदिन आदि है ।२.स्थानवाचक क्रियाविशेषण : - वे क्रिया विशेषण शब्द जो क्रिया के घटित होने के स्थान का बोध कराते है,उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते है। जैसे - १.अन्दर जाकर पढ़ो ! २.बच्चे ऊपर खेलते है । ३.अब वहां अकेला मज़दूर था । इस क्रिया विशेषण के अन्य उदाहरण निम्न है -
यहाँ,वहां ,कहाँ,दूर,पास,ऊपर,नीचे ,अन्दर ,बाहर,भीतर ,किधर ,इस ओर,उस ओर,इधर,उधर आदि।३.परिमाणवाचक क्रियाविशेषण :- जिन क्रिया -विशेषण शब्दों से क्रिया के परिमाण अथवा मात्रा से सम्बंधित विशेषता का बोध हो ,उन्हें परिमाणवाचक विशेषण कहते है । जैसे - १.अधिक पढ़ो ! २.कम खाओ ! ३.ज्यादा सुनो ! । अन्य परिमाणवाचक क्रिया विशेषण इस प्रकार है - पर्याप्त ,कुछ ,जरा ,खूब,बिल्कुल,काफ़ी ,बहुत,कितना,थोड़ा,ज्यादा आदि है।
४.रीतिवाचक क्रिया विशेषण : - जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के घटित होने की विधि या रीति से सम्बंधित विशेषता का बोध करवाते है,उन्हें परिमाणवाचक विशेषण कहते है। जैसे - १.कछुवा धीरे धीरे चलता है । २.अचानक काले बादल घिर आए ३.हरीश ध्यानपूर्वक पढ़ रहा है। इसके अलावा रीतिवाचक क्रियाविशेषण के अन्य उदाहरण है - ठीक ,ग़लत,सच,झूठ,धीरे,सहसा,ध्यानपूर्वक ,ऐसे,वैसे,कैसे,तेज आदि।
Related posts:
If you enjoyed this article, subscribe to receive more great content just like it.
लोकप्रिय प्रविष्टियाँ
-
मुहावरा :- विशेष अर्थ को प्रकट करने वाले वाक्यांश को मुहावरा कहते है। मुहावरा पूर्ण वाक्य नहीं होता, इसीलिए इसका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नही...
-
मृदु भावों के अंगूरों की आज बना लाया हाला, प्रियतम, अपने ही हाथों से आज पिलाऊँगा प्याला, पहले भोग लगा लूँ तेरा फिर प्रसाद जग पाएगा, सबसे पह...
-
हिन्दी व्याकरण से सम्बंधित लेख यहाँ है :- १. हिन्दी वर्णमाला २. भाषा ,लिपि और व्याकरण ३. संज्ञा ४. सर्वनाम ५. वचन ६. लिंग ७. क्रिया...
-
जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है , उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान ...
-
बादशाह अकबर घुड़सवारी के इतने शौकीन थे कि पसंद आने पर घोड़े का मुंहमांगा दाम देने को तैयार रहते थे। दूर-दराज के मुल्कों, जैसे अरब, पर्शिया ...
-
अकबर बीरबल एक दिन बादशाह ने दरबार में प्रश्न रखा कि २७ में से नौ गए तो क्या बचा ? कुछ लोगों नें तो साधारण प्रश्न समझ कर जबाब दिया कि अठार...
-
मानव समाज सौन्दर्योपासक है , उसकी इसी प्रवृत्ति ने अलंकारों को जन्म दिया है । शरीर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए जिस प्रक...
Browse by Categories
hindi stories
उर्दू साहित्य
प्रेमचंद की कहानियाँ
अकबर बीरबल के किस्से
चंद्रकांता
विचार मंथन
पंचतंत्र की कहानियां
hindi ebooks
भारतीय कहानियाँ
मिर्ज़ा गालिब
कविता
ग़ज़ल
अज्ञेय
निराला
इब्ने इंशा
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
प्रेमचंद
मीरा बाई के पद
रवीन्द्रनाथ ठाकुर
हिन्दी व्याकरण
hindi grammar
कबीर के दोहे
बच्चों की कहानियां
हिन्दी साहित्य का इतिहास
चुटकुले जोक्स
सुमित्रानंदन पन्त
नागार्जुन
सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
असगर वज़ाहत
कबीरदास
महादेवी वर्मा
हिंदी कथाकार
रसखान
सआदत हसन मंटो
मधुशाला
मोहन राकेश
अमृता प्रीतम
यशपाल
आनंदमठ
गोपालदास नीरज
तुलसीदास
दुष्यंत कुमार
हिन्दी आलोचक
विद्यापति
सुभद्राकुमारी चौहान
हिन्दीकुंज विडियो
quizzes
अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
रीतिकाल
सूरदास
अमीर खुसरो
अष्टछाप
इक़बाल
हिन्दी टूल
अमृत राय
कृष्णा सोबती
केशवदास
खलील जिब्रान
रामचंद्र शुक्ल
हिन्दी दिवस





Nirmla Kapila
13 नवम्बर 2009 9:31 am
बहुत बडिया आपका धन्यवाद । हिन्दी सेवा के लिये आपका समर्पण अनुकरणीय है बधाई