Home » हिंदी कथाकार »
मोहन राकेश

मोहन राकेश : एक परिचय
हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध नाटककार ,कहानी लेखक ,उपन्यासकार तथा निबंध लेखक श्री मोहन राकेश जी का जन्म अमृतसर (पंजाब) के एक सुसंस्कृत परिवार में ८ जनवरी १९२५ को हुआ था। इनके बचपन का नाम मदन मोहन गुगलानी था। "राकेश" उपनाम उन्होंने बाद में अपनाया । राकेश के पिता श्री करमचंद गुगलानी पेशे से वकील तथा प्रकृति से साहित्यिक व्यक्ति थे ,उनकी बैठक में साहित्यकारों की मंडली जुटती थी । पंडित राधारमण जी के प्रभाव में आ कर राकेश ने कविता लिखनी प्रारम्भ कर दी । १९४१ को आप के पिता का देहांत हो गया । घर की आर्थिक अवस्था अच्छी न थी । घर को चलाने की पूरी जिम्मेदारी मोहन राकेश पर आ पड़ी।
मोहन राकेश ने लाहौर के ओरियंटल कॉलेज से संस्कृत में एम् .ए.की परीक्षा पास की और जालंधर से हिन्दी में एम्.ए .की परीक्षा पास की । राकेश स्वत्रंत प्रकृति के थे और अपनी शर्तो पर जीवन यापन के हिमायती थे। इसलिए इन्हे अनेक नौकरी करनी और छोडनी पड़ी । कुछ बर्षो तक इन्होने कॉलेज में अध्यापन का कार्य किया और इसी दौरान इन्होने व्वास्थित रूप से लिखना आरभ किया । इनकी कुछ पुस्तके काफी चर्चित रही -जिसमे इनके नाटको के अतिरिक्त इनकी डायरी भी है ।इसी दौरान उनका लेखन भी चलता रहा और लेखक राकेश जीवन की ,मन की ,और अपने खुलेपन की अनेक समस्यायों से जूझता रहा। एक के बाद दूसरे अनेक पडाव से गुजरती हुई राकेश जी की यह साहित्यिक ,यात्रा आधुनिक हिन्दी साहित्य का महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है।
रचना कर्म :
उपन्यास : अंधेरे बंद कमरे ,अन्तराल ,न आने वाला कल।
कहानी -संग्रह : क्वाटर तथा अन्य कहानिया ,पहचान तथा अन्य कहानिया ,वारिस तथा अन्य कहानिया
नाटक : आषाढ़ का एक दिन ,लहरों के राजहंस ,आधे -अधूरे ,
निबंध संग्रह : परिवेश

Related posts:
If you enjoyed this article, subscribe to receive more great content just like it.
-
मुहावरा :- विशेष अर्थ को प्रकट करने वाले वाक्यांश को मुहावरा कहते है। मुहावरा पूर्ण वाक्य नहीं होता, इसीलिए इसका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नही...
-
मृदु भावों के अंगूरों की आज बना लाया हाला, प्रियतम, अपने ही हाथों से आज पिलाऊँगा प्याला, पहले भोग लगा लूँ तेरा फिर प्रसाद जग पाएगा, सबसे पह...
-
हिन्दी व्याकरण से सम्बंधित लेख यहाँ है :- १. हिन्दी वर्णमाला २. भाषा ,लिपि और व्याकरण ३. संज्ञा ४. सर्वनाम ५. वचन ६. लिंग ७. क्रिया...
-
जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है , उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान ...
-
बादशाह अकबर घुड़सवारी के इतने शौकीन थे कि पसंद आने पर घोड़े का मुंहमांगा दाम देने को तैयार रहते थे। दूर-दराज के मुल्कों, जैसे अरब, पर्शिया ...
-
अकबर बीरबल एक दिन बादशाह ने दरबार में प्रश्न रखा कि २७ में से नौ गए तो क्या बचा ? कुछ लोगों नें तो साधारण प्रश्न समझ कर जबाब दिया कि अठार...
-
मानव समाज सौन्दर्योपासक है , उसकी इसी प्रवृत्ति ने अलंकारों को जन्म दिया है । शरीर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए जिस प्रक...





0 टिप्पणियाँ for this post
Leave a reply